Posts

Showing posts from June, 2021

कूलर से भी नहीं मिल रहा चैन

Image
बीकानेर. जिले में गर्मी का प्रकोप निरंतर जारी है। मानसून अभी यहां तक पहुंचा नहीं है। ऊपर-नीचे के तापमान में थोड़ी बहुत घट-बढ़ चलने के बावजूद कोई राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को मंगलवार के मुकाबले पारे में थोड़ी सी गिरावट आई लेकिन न्यूनतम भी दो डिग्री ऊपर चढऩे से बैचेनी रही। हांलांकि दिन की शुरुआत में जो हवा चली उसने लू का रूप नहीं लिया। फिर भी दोपहर तक सूरज के तेवर तीखे हो गए। कूलर भी कोई सुकून नहीं दे पा रहे थे। पंखा चलाओ तो लू का अहसास हो रहा था। अधिकतम ४३.१ डिग्री रहा जबकि मंगलवार को बीकानेर ४४.४ डिग्री के साथ प्रदेश में तीसरा गर्म जिला रहा था। वहीं बुधवार को न्यूनतम ३२.३ डिग्री रहा जो एक दिन पूर्व ३०.८ था। इससे रात को भी गर्मी के कारण बैचेनी रही। शाम आठ बजे तक थोड़ी स्थिति ठीक हुई। मौसम विभाग ने पूर्व में आगामी तीन-चार दिन तेज गर्मी का अनुमान लगाया था। हवा की दक्षिण पश्चिम दिशा रहने से गर्मी का असर बरकरार है। source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-weather-news-6924119/

आठ हजार लोगों ने पिछले एक साल से नहीं देखी राशन की दुकान

Image
राशन नहीं उठाने के कारणों का पता लगाने में जुटी रसद विभाग की टीम जयभगवान उपाध्याय एक्सक्लूसिव स्टोरी बीकानेर. एक ओर जहां पात्र लोगों के नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) से नहीं जुड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले के करीब आठ हजार एनएफएसए राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने पिछले एक साल से राशन का उठाव तक नहीं किया है। रसद विभाग की टीम अब पात्र परिवारों की ओर से राशन नहीं उठाने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। विभाग के अधिकारियों को अंदेशा है कि कहीं संबंधित राशन फर्जी तो नहीं है। रसद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब चार हजार राशन कार्ड धारकों की जानकारी विभाग को मिल भी गई है, इसमें अधिकतर पात्र परिवारों के सदस्यों की मृत्यु हो गई है, वहीं कुछ परिवारों को जांच के दायरे में भी लिया गया है। शेष रहे चार हजार राशन कार्ड धारकों की जांच के बाद राशन नहीं उठाने के कारणों का खुलासा हो सकेगा। 970 राशन की दुकानें जिले में कुल ९७० राशन की दुकानें हैं, जिनमें विभिन्न श्रेणी के पात्र राशन कार्ड धारकों को राशन दिया जाता है। इसमें राष्ट्रीय खाद...

बेटिकट 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई, जारी रहेगा अभियान

Image
बीकानेर. उत्तर पश्चिम रेलवे का बेटिकट यात्रियों को लेकर शुरू किया गया अभियान बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को बीकानेर मंडल में 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे जुर्माना वसूला गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि बीकानेर मंडल की ओर से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सहायक वाणिज्यि प्रबंधक जितेन्द्र शर्मा ने सूरतगढ़ को बेस रखते हुए मुख्य टिकट निरीक्षक व मंडल के अन्य टिकट निरीक्षकों के 08 टिकट चैकिंग स्टाफ के साथ बीकानेर स्टेशन व ट्रेनों में बीकानेर-सूरतगढ़ खंड, बीकानेर-हनुमानगढ़ खंड तथा हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते टिकट और मास्क की अनदेखी करने वाले 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संबंधित यात्रियों से किराया व जुर्माना राशि 47,430 रुपए वसूल किए गए। इसी प्रकार बिना मास्क घूम रहे दस यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर तेरह सौ रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। रैना ने बताया कि टिकट चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। source https://www.patrika.com/bikan...

'शादी-समारोह आयोजकों की भी सुनें सरकार'

Image
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष ने कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीकानेर. लॉकडाउन में मिली छूट से नाखुश शादी-समारोह आयोजकों अब विभिन्न संगठन भी आवाज उठाने लगे हैं। बुधवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर नमित मेहता को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर उनकी मांग पूरी करने की गुहार लगाई। पचीसिया ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते शादी-समारोह आयोजकों के सारे काम ठप हो गए हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन मे अधिकतर व्यवसाय को अब छूट मिल चुकी है, लेकिन शादी-समारोह आयोजकों को अभी भी छूट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी में भवन संचालक, टेंट, इवेंट, लाइट-जनरेटर, फूल-लवाजमा, बैंड, केटरिंग-हलवाई व्यवसायों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में पचीसिया ने शादी समारोह में अतिथियों की संख्या व समारोह की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शादी-समारोह शुरू हो चुके हैं। ऐसे में शादी-समारोह और सामाजिक कार्यों के लिए कम से कम दो सौ से तीन सौ व्यक्तियों को शामिल करने की छूट दी जानी चाहिए, ताक...

रोटरी क्लब ने अस्पताल में करवाया सीसीयू वार्ड का नवीनीकरण

Image
बीकानेर. रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के तत्वावधान में जस्सूसर गेट स्थित राजकीय जिला अस्पताल में सीसीयू वार्ड का नवीनीकरण करवाया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता पुनीत हर्ष ने बताया कि रोटरी क्लब मरुधरा ने पिछले एक वर्ष में जिला अस्पताल के वार्डों का रंग-रोगन, एलईडी ट्यूबलाइट्स के साथ पूरे वार्ड की बिजली फिटिंग का कार्य दानदाताओं के सहयोग से करवाया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को किए गए लोकार्पण अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट के पूर्व प्रान्तपाल अनिल माहेश्वरी, पूर्व सहायक प्रान्तपाल विजय कुमार हर्ष, अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, क्लब अध्यक्ष राहुल माहेश्वरी व सचिव कैलाश कुमावत तथा सहायक प्रान्तपाल रूपिन कल्याणी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रान्तपाल अनिल माहेश्वरी ने बताया कि रोटरी मरुधरा के युवा सदस्यों ने कोरोनाकाल में बेहतरीन कार्य किए हैं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राहुल माहेश्वरी ने वार्ड तैयार करने में आर्थिक सहयोग करने वाले दानदाताओं तथा क्लब सदस्यों एवं अस्पताल प्रसाशन का आभार व्यक्त किया। लोकार्पण अवसर पर अधिवक्ता विजय हर्ष, सहायक प्रान्तपाल रूपिन कल्याणी, डॉ. प्र...

शादी-समारोह से जुड़े व्यापारियों ने गाजे-बाजे के साथ किया प्रदर्शन

Image
छूट के दायरे को बढ़ाने को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन बीकानेर. कलक्ट्रेट के सामने मंगलवार को शादी-समारोह से जुड़े व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को रखा। जिला टेंट व्यवसायी वेलफेयर समिति के बैनरतले किए प्रदर्शन में जिला बीकानेर शादी-समारोह समिति, बीकानेर साउंड एसोसिएशन तथा फोटोग्राफर एसोसिएशन सहित अन्य समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे। बीकानेर टेंट व्यवसायी वेलफेयर समिति के जिलाध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने बताया कि शादी-समारोह में छूट के दायरे को बढ़ाने की मांग करते हुए मंगलवार को शादी समारोह से जुड़े व्यापारियों ने प्रदर्शन करने के लिए घोड़ी पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। वहीं बैंड-बाजे से जुड़े व्यापारी अपने पोशाक के साथ कलक्ट्रेट आए। कच्छावा ने बताया कि कोरोना संकटकाल में शादी-समारोह से जुड़े व्यापारियों को करोड़ों रुपए के नुकसान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग को छूट दी गई है, लेकिन शादी-समारोह से जुड़े व्यापारियों को छूट देने में भेदभाव बरता गया है। उन्होंने बताया कि शादी समारोह की समयावधि को रात दस बजे तक बढ़ाने के साथ...

रोडवेज कर्मचारियों पर भारी कोरोना महामारी

Image
वेतन और पेंशन नहीं मिलने से गहराया आर्थिक संकट बीकानेर. रोडवेज के सेवानिवृत्त और वर्तमान कार्मिकों पर का आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से बजट जारी नहीं करने के कारण उन्हें पिछले माह का वेतन भी अभी तक नहीं मिला है। राज्य सरकार की अनेदखी के चलते करीब पांच सौ कार्मिक और अधिकारी प्रभावित हो रहे हैं। इसमें करीब तीन सौ कार्मिक वर्तमान में पदस्थापित है वहीं करीब दो सौ कार्मिक और अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिन्हें पेंशन का इंतजार है। सरकार की ढिलाई के कारण अब कार्मिकों को अंदेशा है कि जून माह का वेतन भी उन्हें समय पर नहीं मिल पाएगा। कार्मिकों और अधिकारियों पर गहराए आर्थिक संकट के चलते अब रोडवेज से सेवानिवृत हुए कार्मिकों के संगठनों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के सचिव गिरधारी लाल ने बताया कि पिछले तीन साल से रोडवेज कार्मिकों को कभी भी समय पर वेतन नहीं मिला है। ऐसे में कार्मिकों और अधिकारियों को कोरोना महामारी में भी संकट का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी वह इस ओर ...

अब पटरी पर लौटेगा बाजार, सात बजे तक खुली रहीं दुकानें

Image
बीकानेर. बाजार खुलने के समय में हुई तीन घंटे की बढ़ोतरी के बाद अब व्यापारियों को बाजार के वापस पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। नई गाइडलाइन के पहले दिन सोमवार को शहर के प्रमुख बाजार और दुकानें शाम सात बजे तक खुली रही। इसके बाद दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। इससे पूर्व अनुमत श्रेणी की दुकानों को सुबह छह से शाम चार बजे तक ही खोलने की अनुमति थी। बाजार के तीन घंटे अतिरिक्त खुलने के कारण सोमवार को बाजार में लोगों की भीड़भाड़ भी कम रही। दुकानदारों ने बताया कि सोमवार को ग्राहकों को सामान खरीदने में ज्यादा असुविधा का सामना भी नहीं करना पड़ा। केईएम रोड, फड़बाजार, बड़ा बाजार तथा कोटगेट क्षेत्र में कोविड गाइडलाइन की पालना को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे से जुड़े अधिकारी भी गश्त लगा रहे थे। संक्रमण का खतरा कम बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ होने की स्थिति में कोरोना संक्रमण का खतरा था, लेकिन अब समय बढ़ाने के बाद बाजार में भीड़ कम हो गई है। लोगों के पास सामान खरीदने का समय बढ़ गया है। ऐसे में अब दुकानदारों को भी मुश...

अब इन्दिरा रसोई को देंगे बचा हुआ चना और गेहूं

Image
उचित मूूल्य दुकानों से संकलन के बाद होगा वितरण बीकानेर. प्रवासी मजदूरों और गरीबों नाम आवंटित हुए राशन को अब इन्दिरा रसोई केन्द्रों को सौंपकर वापस जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले रसद विभाग जिले के उचित मूल्य दुकानदारों से शेष बचे राशन का उठाव करेगा। विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में दुकानदारों को 7 जुलाई से पहले राशन जमा करवाने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन अवधि में राज्य और केन्द्र सरकार ने जरूरतमंदों को गेहूं और चने का वितरण किया था। इससे पूर्व केन्द्र सरकार की ओर से आवंटित शेष रहे चने को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से वितरित किया गया था। लेकिन राज्य सरकार ने शेष खाद्यान को इन्दिरा रसोई केन्द्रों के माध्यम से बांटने का निर्णय लिया है। 2078 क्विंटल गेहूं देंगे रसद विभाग उचित मूल्य दुकानदारों से 2078 क्विंटल गेहूं और 133 क्विंटल चने का उठाव कर कुल खाद्यान्न को इन्दिरा रसोई केन्द्रों में सौंपेंगा। इस खाद्यान्न को गरीब व जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में राज्य और केन्द्र सरकार ने गरीब और प्रवासी मजदूरों को चिन्ह...

विदेशी रेसिंग साइकिल का देशी इंजीनियर 'महफूज'

Image
-दिनेश स्वामी बीकानेर. लाखों रुपए कीमत की विदेशी रेसिंग साइकिल का देशी इंजीनियर के रूप में देशभर में पहचान करने वाले बीकानेर के महफूज अली अच्छे-अच्छे इंजीनियरों को मात देते है। देश-दुनिया में चलन में रही रेसिंग साइकिल भले कोई भी हो उसमें खराबी होने पर मजफूज अपने औजारों की मदद से तुरंत दुरुस्त कर देते हंै। उनके पास गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा समेत हर राज्य से साइकिल मरम्मत के लिए आती है। इन साइकिलों के कल-पुर्जों की व्यवस्था करना सबसे कठिन काम होता है। जो खराब पुर्जे बदलने होते है उन्हें विदेश से मंगवा लेते हैं। जो नहीं मिलते उन पुर्जों को महफूज खुद तैयार कर देते है। बीकानेर शहर में कसाइयों की बारी में सात-आठ फीट की दुकान पर औजारों से विदेशी साइकिल का रिम ठीक करने में जुटे महफूज को देखकर विश्वास ही नहीं होता कि इसके हाथ के हुनर के कद्रदान देश-दुनिया में हजारों साइक्लिस्ट है। वे चालीस साल से साइकिल मरम्मत का काम कर रहे है। बीकानेर के साइक्लिस्टों की पांच दशक पहले से रेसिंग में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। यही वजह है कि साधारण भारतीय साइकिलों की मरम्मत का काम करते-...

ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी में गिरी, हादसा टला

Image
बीकानेर. सुजानदेसर ब्राह्मणों के मोहल्ले में गंदे पानी को रोकने के लिए बनाई जा रही पाल के कार्य के दौरान मंगलवार को एक ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी में गिर गई। ट्रेक्टर ट्रॉली पानी में गिरने से पहले ही चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर ट्रॉली पर चालक के िनयंत्रण नहीं रख पाने के कारण वह गंदे पानी से भरे गढ्ढे में गिर गई। ट्रेक्टर ट्रॉली के गिरने पर आस पास मौजूद अन्य वाहन चालकों और लोगों ने ट्रेक्टर ट्रॉली को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकाल पाए। बाद में क्रेन की मदद से ट्रेक्टर और ट्रॉली को बाहर निकाला गया। नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे यह घटना हुई। घटना में चालक के किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी है। ट्रेक्टर ट्रॉली को पीछे लेते समय गियर डालने में रही चूक के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी के गढ्ढे में गिर गई। गौरतलब है कि सुजानदेसर ब्राह्मणों के मोहल्ले में २० जून से गंदे पानी को मोटर पम्प की मदद से निकालने और पानी को रोकने के लिए मिट्टी की पाल को चौडी करने और मजबूत करने का काम चल रहा है। source https://www.patri...

आग से झोंपड़ा, बाइक और घरेलू सामान जला

Image
बीकानेर. जयपुर-गंगानगर बाइपास पर फिटनेस सेंटर के पास मंगलवार सुबह झोंपडे में अचानक आग लग गई। आग से झोंपडो में रखे कूलर, पंखा और घरेलू सामान सहित बाहर की ओर खड़ी बाइक जल गई। आग से चार चारपाई, नकदी और मोबाइल भी जल गए। आग की सूचना मिलते ही बीछवाल अग्निशमन केन्द्र से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड कार्मिक अभिषेक चौधरी के अनुसार बाइपास पर फिटनेस सेंटर के पास रामनिवास के दो झोंपडे बने हुए थे। सुबह करीब सवा पांच बजे अचानक आग लग गई। गाडी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। उस समय आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए व आग बुझाने में जुट गए। चौधरी के अनुसार आग से कूलर, पंखा और बाइक जल गई। कई क्विंटल गेंहू भी रखा हुआ था। घरेलू सामान भी आग से जल गया। बताया जा रहा है कि उस समय एक बच्चा सो रहा था, जिसे तुरंत मौके से हटा लिया गया। झोंपडे में गैस सिलेण्डर भी रखा हुआ था, जिसे फायर ब्रिगेड दल के कर्मचारियों ने हटाया। आग लगने का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है। अग्निशमन दल में बाबूलाल यादव, सुरज्ञान, सतवीर सिंह, ...

पचास फीसदी शिकायते कनिष्ठ अभियंता स्तर पर लंबित

Image
बीकानेर. नगर निगम में कॉल सेंटर संचालित होने के बाद भी आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण नहीं हो रहा है। प्रभावी मॉनिटरिंग के अभाव में विभिन्न शाखाओं में आमजन की ओर से की गई शिकायतों पर सुनवाई में देरी हो रही है। कॉल सेंटर में दर्ज शिकायतों में निर्माण कार्य और सफाई से संबंधित शिकायतें अधिक लंबित चल रही है। कॉल सेंटर में दर्ज हुई शिकायतों में 28 जून तक 521 शिकायतें ऐसी है, जिनका अब निस्तारण होना है। इनमें पचास फीसदी शिकायतें निगम के कनिष्ठ अभियंताओं के स्तर पर निस्तारित होनी है। जिनमें निर्माण कार्यो सहित एलईडी रिपेयर संबधित शिकायतें शामिल है। 255 शिकायतों पर निगम कनिष्ठ अभियंताओं को कार्यवाही करनी है। जबकि 140 शिकायते ऐसी है जो नाली, नाला, सीवर सफाई, पशुओं से संबंधित है। इनका स्वच्छ निरीक्षकों के स्तर पर निस्तारण होना है।   4118 शिकायतें दर्ज, 521 लंबित नगर निगम में फरवरी 2021 में शुरू हुए कॉल सेंटर में अब तक 4118 शिकायतें निगम संबंधित विभिन्न कार्यो और सेवाओं से संबंधित है। इनमें से 3597 का निस्तारण करवाया जाना बताया जा रहा है, जबकि 521 शिकायते लंबित चल रही है। लंबित शिका...

राजमार्ग-62 से हटेंगे अतिक्रमण, टोल कंपनी करेगी कार्रवाई

Image
महाजन. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग की ओर से बीकानेर-सूरतगढ़ टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से राजमार्ग पर अतिक्रमियों को स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए है जिससे होटल व अन्य व्यवसाय करने वाले संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं कस्बे में बस स्टैंड पर लोगों ने राजमार्ग की जगह को खाली कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीकानेर से सूरतगढ़ के बीच राजमार्ग संख्या 62 पर अरजनसर, राजियासर, महाजन, मलकीसर आदि जगह होटल, ढाबों अन्य प्रकार से राजमार्ग की जगह पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। टोल रोड कंपनी के भाडेरा टोल प्लाजा मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के सेंट्रल लाइन से दोनों तरफ 22.5 मीटर तक जमीन राजमार्ग की है। इस पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता और ना ही इसे व्यावसायिक व अन्य किसी काम के लिए उपयोग किया जा सकता है। सड़क के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण को खाली करने के लिए समय-समय पर सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में दो-तीन दिन पहले महाजन, अरजनसर के मुख्य बस स्टैंड के आसपास राज...

55 किलो पोस्त के साथ दो पकड़े

Image
श्रीकोलायत. कोलायत पुलिस ने ५५ किलो डोडा पोस्त के साथ दो जनों के गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस बारे में सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग 11 कोडमदेसर फांटा पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कार तेज गति से आती हुई दिखाई दी रोकने का इशारा करने पर चालक द्वारा नाकबन्दी तोडने का प्रयास किया जिसे बैरिकेट्स लगाकर कार को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर डिक्की में तीन प्लास्टिक थैलों में 55 किलो डोडा पोस्ट मिला। उसे जप्त कर विक्रमसिंह अरोड़ा एवं रणजीतसिंह मजहबी सिख निवासी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया। राजमार्ग पर तीन किलो अफीम के साथ एक जना गिरफ्तार श्रीकोलायत. पुलिस गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से तीन किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे नियमित गश्त के दौरान राजमार्ग 11 सांखला फांटा पर देवाराम बिश्नोई निवासी बाडमेर बैठा था। पुलिस को संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो संतोषजनक जबाब नहीं देने पर उसके सामान की तलाशी ली गई। तब सामान के साथ तीन किलो अफीम बरामद की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने इसे चितौडग़ढ़ ...

ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Image
बीकानेर . खारा रीकों क्षेत्र में एक पीओपी फैक्ट्री के आगे रविवार देर रात ट्रक चालक की लापरवाही से एक जने की मौत हो गई। चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाकर मालासर निवासी भंवरनाथ पुत्र श्रवणनाथ सिद्ध को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जामसर थाने के हैड कांस्टेबल बंशीलाल ने बताया कि मृतक के भतीजे धर्मनाथ सिद्ध निवासी मालासर ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह और उसका चाचा भंवरनाथ सिद्ध रविवार रात्रि रीको क्षेत्र खारा में पीओपी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। देर रात्रि को शौच के लिए फैक्ट्री से बाहर गेट पर आए तो एक तेज गति व लापरवाही से ट्रक आया और उसने भंवरनाथ को टक्कर मार दी। उन्हें पीबीएम अस्पताल बीकानेर ले जाने पर चिक्तसको ने मृत घोषित कर दिया। --------------- आहरण-वितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण आज बीकानेर. जिले के आहरण वितरण अधिकारियों को आईएफएमएस के तहत वेतन बिलों के ऑटोजनरेट एवं प्रोसेस से संबंधित प्रशिक्षण वर्चुअल प्लेटफार्म पर दिया जाएगा। जिला कोषाधिकारी गौरी शंकर रांकावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण मंगलवार को सुबह 11 बजे प्रारम्भ होगा। इसका लिंक पे मैनेजर की वेबसाइट पर सुबह 10 ...

बीकानेर शहर में सर्वाधिक, नोखा में सबसे कम टीकाकरण

Image
बीकानेर. जिले में शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। टीकाकरण अभियान के तहत जहां 45 साल से अधिक 80 प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है, वहीं 18 से 44 साल तक के 30.80 प्रतिशत युवाओं के वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के अनुसार जिले में 10 लाख 83 हजार से अधिक युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। जिसमें से 28 जून तक 3 लाख 33 हजार 657 युवाओं के कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जिले में बीकानेर शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 18 से 44 साल तक के युवाओं का टीकाकरण हुआ है। यहां 44.27 प्रतिशत युवाओं ने वैक्सीन की डोज लगवाई है। जबकि नोखा ब्लॉक में सबसे कम 20.87 प्रतिशत युवाओं के कोरोना वैक्सीन की डोज लगी है।   ब्लॉक अनुसार टीकाकरण आरसीएचओ के अनुसार लूणकरनसर ब्लॉक में 32.20 प्रतिशत, कोलायत ब्लॉक में 30.55 प्रतिशत, खाजूवाला ब्लॉक में 26.67 प्रतिशत, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में 26.57 प्रतिशत और बीकानेर ग्रामीण ब्लॉक में 23.46 प्रतिशत युवाओं का टीकाकरण हुआ है।   45 साल से अधिक आयु में बीकानेर ग्रामीण में सबसे कम जिले में 45 साल से अ...

सफाई के बाद खुला छोड़ दिया नाला, हादसे की आशंका

Image
बीकानेर. सुजानदेसर क्षेत्र में चांदमल बाग से एसटीपी की ओर जा रहे नाले को सफाई के बाद कई फुट तक खुला छोड़ देने से अब बारिश के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है। नाला खुला होने से कई बार पशु इस नाले में गिर चुके है। निगम प्रशासन को भी कई बार सूचित करने के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षद कुसुम भाटी के अनुसार करीब चार माह पहले कवर नाले को सफाई के लिए मंदिर के पास खोला गया था।   सफाई के बाद इसे पुन: नहीं ढका गया। करीब दस फुट से अधिक लम्बाई तक यह नाला खुला पड़ा है। पार्षद के अनुसार यह नाला करीब पांच फुट गहरा और तीन फुट चौड़ाई का है। बारिश के दौरान इस सड़क मार्ग पर पानी भरा रहता है। नाला खुला होने व बारिश का पानी भरा होने के दौरान दुर्घटना घट सकती है। समय रहते इसे कवर करने की आवश्यकता है। इस नाले के ऊपर बनी सड़क व्यस्तम मार्ग है। लोगों की आवाजाही इस मार्ग से होती रहती है। इस नाले के चारो ओर रेत के कट्टे लगाए हुए है। निगम उपायुक्त पंकज शर्मा के अनुसार इस खुले नाले की जानकारी मिलने पर निरीक्षण किया गया। जल्द इसे कवर करवाया जाएगा। source https://www.patrika.com/bikaner-news/...

क्षतिग्रस्त और जर्जर मकानों पर चस्पा हो रहे नोटिस

Image
बीकानेर. बारिश के दौरान जिन क्षतिग्रस्त और जर्जर मकानों से हादसा होने की आशंका है, ऐसे मकानों को चिह्नित कर नगर निगम ने नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। सोमवार को निगम की ओर से करीब डेढ दर्जन जर्जर मकानों-भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए। वहीं जिन जर्जर मकानों में परिवार रह रहे है उनसे जर्जर हिस्से को तकनीकी विशेषज्ञ की मौजूदगी में गिरवाने या मरम्मत करवाने के लिए कहा गया। निगम उपायुक्त पंकज शर्मा के अनुसार मानसून के दौरान जिन क्षतिग्रस्त अथवा जर्जर मकानों, भवनों, हवेलियों आदि से हादसे की आशंका है, ऐसे मकानों और भवनों का सर्वे करवाया गया है। सर्वे के आधार पर संबंधित मकान या भवन मालिक के नाम नोटिस जारी कर जर्जर मकान पर नोटिस चस्पा करवाने की कार्यवाही शुरू की गई है। वहीं निगम कर्मचारी किशन व्यास, विनोद कुमार आदि ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों व जमादारों के निर्देशन में नोटिस चस्पा किए।   पत्रिका ने उठाया मुद्दा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित क्षतिग्रस्त और जर्जर मकानों, हवेलियों आदि से हादसे की आशंका को लेकर राजस्थान पत्रिका ने २८ जून को 'जर्जर आशियाने, हर समय रहती हा...

बीकानेर को मिला 2 बच्चों के बाद 6,043 नसबंदी का लक्ष्य

Image
बीकानेर. परिवार कल्याण सेवाओं में वार्षिक वांछित उपलब्धि स्तर को दो बच्चों पर आधारित कर दिया गया है। दो से अधिक बच्चों पर भी परिवार कल्याण सेवाएं दी जाएगी, लेकिन जिले की उपलब्धि में केवल दो बच्चों पर अपनाए गए स्थाई परिवार कल्याण साधन ही जुड़ेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी चाहर के अनुसार वित्तीय वर्ष २०२१-२२ के लिए बीकानेर जिले को 6043 नसबंदी का लक्ष्य मिला है। जिसे प्राप्त करने के लिए विभाग की ओर से सघन योग्य दम्पति सम्पर्क अभियान शुरू किया गया है। योग्य दम्पति से सम्पर्क कर नसबंदी, अंतरा इंजेक्शन, आईयूसीडी, छाया, ओरल पिल्स व कंडोम जैसे परिवार कल्याण साधनों की जानकारी देने के लिए पूरे देश के साथ जिले भर में जनसंख्या मोबिलाईजेशन (दम्पति सम्पर्क पखवाडा) शुरू किया गया है। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस से पहले खुशहाल परिवार का पैगाम घर-घर पहुंचाया जाएगा। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. योगेन्द्र तनेजा के अनुसार आगामी 10 जुलाई तक चलने वाले पखवाड़े के दौरान जिले के कस्बे, गांव, ढाणियों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी की ओर से अपने-अपने ...

पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

Image
बीकानेर. शहर में सोमवार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर पौधो को बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वंदेमातरम् टीम की ओर से ग्रीन बीकाणा अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरूआत गणेश धोरे के अधिष्ठाता पंडित शिव भगवान शर्मा ने पीपल का पौधा लगाकर की। मंच संस्थापक विजय कोचर के अनुसार शहर में नीम, पीपल, खेजड़ी आदि के पौधे लगाए गए। जिला संयोजक मुकेश जोशी के अनुसार मंच कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न ग्रुप में पौधे लगाए गए। शिव कुमार दाधीच ने पर्यावरण और देशभक्ति पर काव्य पाठ किया। टीम सदस्य महेन्द्र जोशी को ग्रीन बीकानेर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आनन्द गौड, माल चंद जोशी, शिव शंकर बिश्नोई, किशोर बांठिया, चन्द्र प्रकाश करनानी, ललित पारीक, ललित झंवर, नारायण पारीक आदि ने पौधरोपण किया।     महादेव का अभिषेक, किया पौधरोपण धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में गंगादास पार्वती देवी आचार्य ट्रस्ट की ओर से धरणीधर महादेव का अभिषेक कर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर शिवशंकर आचार्य, डॉ. मेघराज, रमेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, घनश्याम दास, सुरेश कुमा...

कोलायत सीएचसी में ट्रोमा सेंटर को मंजूरी

Image
बीकानेर. जिले में पीबीएम अस्पताल के बाद अब कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रोमा सेंटर स्थापित होगा। कोलायत सीएचसी में ट्रोमा सेंटर की सुविधाएं शुरू होने से इस क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार होगा। यहां आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की और अधिक सुविधा सुलभ होगी। इस मंजूरी से दुर्घटना या अन्य आपाताकालीन स्थितियों में घायलों को इस चिकित्सा केन्द्र पर ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी। राज्य के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी के अनुसार कोलायत मुख्यालय नेशनल हाईवे से जुड़ा है। हाईवे पर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में दुर्घटना में घायल रोगियों का कोलायत में ही तत्काल उपचार होने से उनकी जिंदगी को बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोलायत में ट्रोमा सेंटर खुलने से पीबीएम अस्पताल पर भी दबाव कम होगा। उन्होंने कोलायत सीएचसी को ट्रोमा सेंटर बनाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को ही राज्य की सात सीएचसी में ट्रोमा सेंटर खोलने की मंजूरी दी है, जिसमें कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म...

फिर बढ़ रही गर्मी, उमस भी बरकरार

Image
बीकानेर. अंचल में फिर गर्मी का जोर बढ़ रहा है वहीं उमस भी पसीने छुड़ा रही है। दिनों-दिन फिर से तापमान बढ़ रहा है। दो दिन पूर्व आई बारिश से तापमान चार डिग्री गिर गया था। अब गर्मी फिर से तेजी दिखा रही है। सोमवार का दिन भी उमस भरा रहा। हांलांकि सूर्योदय के दो घंटे बाद वातावरण गर्म होने लगा। हवा मंद होने से उमस भी चिपचिपाहट कर रही थी। इससे दोपहर भर बैचेनी रही। शनिवार को आई बारिश के बाद रविवार को तापमान चार डिग्री गिरकर ३९.८ डिग्री एवं न्यूनतम २५ डिग्री तक हो गया था पर सोमवार को फिर से उछलकर ४२.५ पर आ गया। वहीं न्यूनतम भी चार डिग्री चढ़ गया। बाजार अब शाम सात बजे तक खुलने से चहल पहल रही। दोपहर को ज्यूस की दुकानों में भी लोग गला तर करते नजर आए। शाम को भी शीतल पदार्थों, आइसक्रीम पार्लर व बर्फ के छत्तों की दुकानों में भी युवा व बच्चे इनका मजा लेते दिखे। आषाढ़ का महीना चल रहा है। जेठ के महीने में भी इस बार पारा ४५ डिग्री तक नहीं पहुंच पाया। जबकि हर वर्ष जून में तापमान ४७ डिग्री के आसपास तक पहुंच जाता है। इस बार लगातार बदलते मौसम से तेज गर्मी का इतना असर नहीं हो पाया। source https://www.patr...

सरकार की छूट के बाद प्रशासन की अनुमति का इंतजार, अब जल्द शुरू होंगे देवदर्शन

Image
बीकानेर. कोरोना महामारी को लेकर बंद चल रहे धार्मिक स्थलों को कोविड गाईडलाइन की पालना के साथ खोलने की छूट मिल चुकी है। अब क्षेत्र के प्रमुख बड़े मंदिरों को स्थानीय प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। हालांकि सोमवार को शहर में कई मंदिरों ने दर्शनार्थियों का प्रवेश खोल दिया। सरकार से मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दी जाने की सूचना पर बड़े मंदिरों पर श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन देवदर्शन नहीं कराए जाने से निराश ही लौटना पड़ा। मंदिर ट्रस्ट और समितियों से जुड़े लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंदिर खोलने, दर्शन-पूजन की व्यवस्था और गाईडलाइन की पालना पर चर्चा करने के बाद ही दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। विश्व प्रसिद्ध देशनोक करणीमाता मंदिर, बीकानेर के नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर, नागणेचेजी मंदिर, रतन बिहारी मंदिर सहित कई बड़े मंदिरों में आमजन को प्रवेश देना शुरू नहीं किया है। करवा रहे है व्यवस्था गाइड लाइन की पालना करवाने की व्यवस्था कर रहे है। एक-दो दिन में व्यवस्था पूरी होने के बाद धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। धार्मिक स्थलों को खोलने और उनकी व्यवस्था करने के लिए मंगलवार ...

पुलिस ने घेराबंदी कर जेल ब्रेक के मास्टर माइंड को दबोचा

Image
बीकानेर. नोखा उप कारागार ब्रेक के मास्टर माइंड को जिला स्पेशल पुलिस टीम (डीएसटी) ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर बीकानेर से दबोचा। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि नोखा उपकारागार ब्रेक के मास्टर माइंड कुचौर आथुणी निवासी रतिराम (२४) पुत्र लिछुराम जाट को डीएसटी ने पकड़ा है। उक्त आरोपी जेल ब्रेक का मास्टर माइंड था। दो महीने से आरोपी फरार था। पुलिस आरोपी दबोचने के प्रयास कर रही थी। आखिरकार दो माह बाद आरोपी पुलिस की पकड़ में आ ही गया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। यूं आया पकड़ में जेल ब्रेक के बाद से आरोपी पुलिस से बचता फिर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसटी पिछले दो महीने से उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणिया के नेतृत्व में डीएसटी टीम के सदस्यों ने मास्टर माइंड रतिराम के बारे में संपूर्ण जानकारी जुटाई। उसके संपर्क में कौन-कौन है, वह किस-किस के पास जा सकता है। कड़ी से कड़ी जोड़ी। इतना ही नहीं डीएसटी ने आरोपी रतिराम के संपर्क में रह...

चिकित्सक की पर्ची लेकर घूमता, नो-पार्किंग से बाइक लेकर फरार हो जाता

Image
बीकानेर . पीबीएम की नो-पार्किंग में खड़ी बाइकों को चुराने वाले आरोपी को डीएसटी एवं सदर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से बाइकें और दो दर्जन मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि जयसिंहदेसर मगरा हाल मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी श्यामसुंदर उर्फ श्यामा (२१) पुत्र पाबूराम बिश्नोई को बाइच और मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पीबीएम परिसर से चुराई आठ बाइक और २४ मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी अधिकतर बाइक पीबीएम परिसर से ही चुराता। वह पीबीएम में खुद मरीज बन कर पहुंच जाता। अस्पताल की पर्ची कटवाकर घुमता रहता। इस दरम्यिान वह नो-पार्किंग में गाड़ी पार्क करने वालों पर नजर रखता। वह उनके पीछे-पीछे घूमता। बाद में मौका पाकर नो-पार्किंग से गाड़ी लेकर फरार हो जाता। एक वारदात करने के बाद वह दो-तीन दिन पीबीएम नहीं आता था। वारदात का तरीका आरोपी श्याम सुंदर शातिर प्रवृति का चोर है। बाइक और मोबाइल चोरी का आदतन अपराधी है। वह पीबीएम एवं शहर के विभिन्न इलाकों पर रैकी करता है। पीबीएम परिस...

मकान से लाखों के जेवर किए पार

Image
मकान से लाखों के जेवर किए पार लूणकरनसर. तहसील के ग्राम कुबिया में शनिवार रात चोर ने कमरे का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। इस बारे में कालू थाने में मामला दर्ज कराया गया है। थाने के कार्यवाहक इन्चार्ज एएसआइ अमराराम पंवार ने बताया कि कुबिया निवासी धर्मेन्द्र पुत्र पीथाराम नेहरा ने रिपोर्ट में बताया कि वह व उसका पुत्र कालू में होटल चलाते हैं। मेरी पत्नी पीहर गई हुई थी। इसके बाद शनिवार शाम को पुत्री खाना खाकर घर के कमरे के ताला लगाकर रात को पास के ही घर में अपने दादा के पास सो गई। इस दौरान रात को कोई चोर दीवार फांदकर घर में घुस आया। कमरे का ताला तोड़ कर अंदर रखे तीन संदूकों के ताले तोड़कर रखे चार लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व पांच हजार रुपए नगदी चुराकर ले गया। इस दौरान आलमारी व कमरे में रखा सामान बिखेर दिया। source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-hindi-news-theft-in-house-6920411/

सूने मकान से तीन लाख के जेवर और नकदी चोरी

Image
नोखा . कस्बे में अंडरब्रिज के पास एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर करीब तीन लाख रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। रविवार को मकान मालिक रामसुख चांडक परिवार के लोग सूरत से वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों व आलमारी के ताले टूटे हुए थे, सामान अस्त-व्यस्त ढंग से बिखरा हुआ था और आलमारी के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब ७० हजार रुपए गायब थे। ंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर चोरी हुए सामान की जानकारी ली। बाद में बीकानेर से आई डॉग स्क्वॉयड टीम की मदद से चोरों के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। वहीं, कस्बे में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने की मांग की गई। सास का पैर टूटने पर गए थे सूरत परिवार की रतना चांडक ने बताया कि पारिवारिक कार्य से परिवार के सभी लोग सूरत गए हुए थे। करीब दो माह बाद वहां से रविवार को सुबह वापस आए। चोर आलमारी में रखा एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी, एक बोरिया, चार चांदी के गिलाश, सिक्के और ७० हजार रुपए ले गए। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है, जिसके अनुसार ...

साठ फीसदी वैक्सीनेशन, तो बनेंगे सौ फीसदी लाइसेंस

Image
बीकानेर . नई गाइडलाइन के बाद अब परिवहन विभाग के अधिकारी लाइसेंस प्रक्रिया में तेजी लाने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल पचास फीसदी लाइसेंस ही बन रहे हैं। इस आंकड़े को सौ फीसदी करने के लिए सोमवार को परिवहन विभाग के अधिकारी मंथन करेंगे। असल में नई गाइडलाइन के अनुसार अगर किसी विभाग के कार्मिकों का साठ फीसदी टीकाकरण हो चुका है तो संबंधित कार्यालय में सौ फीसदी कार्मिकों की उपस्थिति संभव हो सकेगी। ऐसे में परिवहन विभाग के अधिकारी सोमवार को इस संबंध में अपने कार्मिकों से टीकाकरण संबंधी जानकारी लेंगे। प्रादेशिक परिवहन विभाग के जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी, बल्कि लाइसेंस प्रक्रिया में भी व्यवधान आया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पचास फीसदी स्लॉट की बुकिंग हो रही है। अगर साठ फीसदी कार्मिकों ने टीके लगवा लिए हैं तो यह कार्य सौ फीसदी संभव हो सकेगा। जिसके मास्क नहीं, उसका लाइसेंस नहीं जिला परिवहन अधिकारी माथुर ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार जब तक कोरोना संक्रमण पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता तब तक मास्क पहन...

आवक हुई अधिक तो नींबू की खटास हुई कम पर सब्जियां चढ़ी

Image
बीकानेर. मौसम बदलने के साथ-साथ सब्जियों के भावों में भी फर्क आने लगा है। जहां कई सब्जियों के दाम चढ़ रहे हैं तो नींबू के भाव उतरे हैं। आठ-दस दिन पूर्व तक टमाटर दस से बीस रुपए किलो तक बिक रहे थे अब तीस रुपए तक जा पहुंचे हैं। वहीं बैंगन भी धीरे-धीरे उछल रहा है। आम की बात करें तो बरसात का सीजन शुरू होने के साथ ही इसकी आवक भी कम हो गई और भाव भी बढ़ रहे हैं। नींबू का सीजन अभी शुरू हो गया है। इसके साथ इसके भाव भी अब कम हो गए हैं। दो महीने पूर्व तक नींबू डेढ़ सौ रुपए किलो तक पहुंच गया था। अब चूंकि इसकी आवक तेज हो गई है तो भाव रिटेल में ३० से ४० रुपए किलो तक चल रहे हैं। आगामी दिनों में इसके और नीचे आने की संभावना है। वहीं आलू स्थिर बने हुए हैं। पिछले साल तक आलू ४० रुपए किलो तक पहुंच गए थे। इस बार आलू की ज्यादा बुवाई के चलते भाव भी स्थिर हैं, यह १५ रुपए तक किलो तक बिक रहा है। वहीं अभी देसी बैंगन ५० से ६० रुपए तक पहुंच गया है। टिंडा ७० रुपए तक बिक रहा है। आम की आवक कम, हुए महंगे बीकानेर में पिछले कई वर्षों से आम की कई प्रकार की किस्में आने लगी हैं। एक समय था जब यहां पर विश्व प्रसिद्ध महारा...

डिग्गिया ओवर फ्लो, गोचर में झील के रूप में फैल रहा गंदा पानी

Image
बीकानेर. सुजानदेसर काला माता मंदिर के पास नगर निगम की ओर से ब्राह्मणों के मोहल्ले में एकत्रित गंदे पानी को सीवरेज के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष फैल रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की ओर से समस्या के स्थायी समाधान की बजाय दूसरे स्थान पर समस्या बढ़ाने की प्रवृत्ति को अनुचित बताया है। ब्राह्मणों के मोहल्ले में एकत्रित गंदे पानी को करीब एक सप्ताह से सीवरेज में छोड़ा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पानी काली माता मंदिर के पास सीवरेज पाइप से एक ऊंचे फव्वारे के रूप में निकलकर कालीमाता मंदिर के सामने, मीरा बाई के धोरे के पीछे की ओर खेल ग्राउण्ड के आसपास फैल रहा है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पिछले कई महीनों से चांदमल बाग के पास स्थित पंपिंग स्टेशन की ओर से गोचर भूमि में छोड़े जाने वाला पानी भी करीब 50- 60 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है । और लंबे समय से एक झील के रूप में फैले पानी से यहां की जमीन की उर्वरा क्षमता खत्म होने की संभावना है । लंबे समय से गोचर में बनी डिग्गियों के ओवरफ्लो हो जाने से गोचर भूमि में एकत्रित गंदे पानी और गंदगी से क्षेत्र...

आचार्य तुलसी के 25 वें महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धाभक्ति के साथ भावांजलि

Image
बीकानेर. तेरापंथ के नवमाधिशास्ता, गणाधिपति आचार्य तुलसी का 25 वां महाप्रयाण दिवस रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बीकानेर सहित देश-विदेश में प्रवासित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव आचार्य तुलसी को श्रद्धाभक्ति के साथ भावांजलि दी। महाप्रयाण दिवस पर सुबह 7 बजे से आचार्य तुलसी समाधि स्थल ( नैतिकता का शक्तिपीठ) का देश-विदेश में प्रवासित श्रद्धालु भक्तजनों के लिए समाधि स्थल के दर्शन के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई । प्रभारी विनोद भंसाली और जयंत सेठिया के अनुसार दूर बैठे श्रद्धालु भक्त जनों ने अपने गुरुदेव को भाव वंदना व्यक्त कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस भव्य और नयनाभिराम प्रसारण को सुदूर प्रांतों और विदेश में भी सराहा गया । सुबह 11.15 बजे से 11.27 बजे तक 12 मिनट तक देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने एक साथ विशेष जाप किया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया के अनुसार कोरोना महामारी और कोविड गाईडलाइन की पालना के तहत नैतिकता के शक्तिपीठ समाधि स्थल पर सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।   मास्क, सेनेटाईजर व बिस्किट का वितरण महाप्रयाण दिवस पर आचार...

जर्जर आशियाने, हर समय हादसे की आशंका

Image
बीकानेर. मानसून शुरू होते ही शहर में क्षतिग्रस्त और जर्जर मकानों से हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। भारी बारिश के दौरान ये जर्जर मकान कभी भी हादसे का कारण बन सकते है। पुराने शहर के विभिन्न मोहल्लों से गलियों तक में मकान और हवेलियां क्षतिग्रस्त व जर्जर स्थिति में पहुंची हुई है। कई मकानों और हवेलियों में परिवार रह रहे है। जबकि कई मकान व हवेलिया वर्षो से बंद पड़े है। इनके मालिक बीकानेर से बाहर रह रहे है। समय रहते अगर ऐसे मकानों की सुध नहीं ली जाती है तो कभी भी हादसा हो सकता है और जान-माल का नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पांच दर्जन से अधिक ऐसे मकान, दीवारें, हवेलिया, पिरोल बताई जा रही है जो क्षतिग्रस्त और जर्जर स्थिति में है, जो कभी भी गिर सकती है।   दशको पुराने है मकान शहर के कई गली-मोहल्लों में दशकों पुराने मकान, हवेलिया, पिरोल आदि है। रख-रखा और मरम्मत के अभाव में इनमें से कई वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो चुके है और जर्जर स्थिति में पहुंच चुके है। कई मकानों और हवेलियों और पुराने निर्माण स्थलों के मकान मालिक वर्षो से बीकानेर से बाहर रह रहे है।...

मकान का हिस्सा गिरा

Image
बीकानेर. लखोटिया चौक क्षेत्र में रविवार को एक मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। मकान के मलबे से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। करीब बारह बजे अचानक मकान की पहली मंजिल पर बने शौचालय व स्नानघर के गिरने से एकबारगी क्षेत्र में अफरा-तफरा की स्थिति बन गई। मलबे के गिरने से हुई आवाज से आस पास के मकानों से बड़ी संख्या में लोग मौक स्थल पर एकत्र हो गए। लखोटिया चौक निवासी मुरलीधर छंगाणी (सेला महाराज) का मकान है, जिसकी छत पर बने शौचालय व स्नानघर अचानक व्यस्तम मार्ग की ओर गिर गए। गनीमत रही कि जिस समय मकान का हिस्सा गिरा उस समय सड़क मार्ग से कोई नहीं निकल रहा था। रविवार होने से मकान के नीचे बनी दुकानें भी बंद थी। अन्यथा हादसा हो सकता था। मकान का कुछ हिस्सा गिरने की सूचना मिलते ही निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, एक्सईएन संजय ठोलिया, स्वच्छता निरीक्षक बी डी व्यास सहित निगम कर्मचारी किशन व्यास, विनोद आदि मौके पर पहुंच गए और मकान का जायजा लिया। प्रारम्भिक रूप से जिस स्थान से मकान का हिस्सा गिरा है उसके गिरने का कारण पानी और लोहे की ऐंगलों के कमजोर होने से हिस्सा बताया जा रहा है। source https://www.pat...

खेल स्टेडियम नहीं, सड़क पर दौडऩे को मजबूर युवा

Image
बज्जू. बज्जू सीमावर्ती क्षेत्र का सबसे बड़ा कस्बा है लेकिन यहां युवाओं के लिए खेल स्टेडियम नहीं होने से खेलों में पिछड़ रहे हैं। साथ ही सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को सड़क पर दौड़कर अभ्यास करना पड़ रहा है जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा रहता है। कोई संसाधन नहीं बज्जू उपखंड मुख्यालय होने के बावजूद खेल स्टेडियम नही है। कहने को एक खेल मैदान राजकीय विद्यालय में है लेकिन वहां भी स्कूल खुलने पर कोई खेल नही हो सकता है। साथ ही व्यायाम व कसरत के लिए कोई संसाधन नही है। लम्बे समय से मांग कस्बे में खेल मैदान नही होने के कारण सेना भर्ती सहित अन्य खेलकूद की तैयारी के लिए युवाओं को सड़क पर दौड़कर अभ्यास करना पड़ता है लेकिन सड़क पर हर समय हादसे की संभावना रहती है। पूर्व में तैयारी के दौरान दो हादसे भी हो चुके है जिससे युवाओं ने तैयारी बंद कर दी है। यहां मैदान व ट्रैक के लिए युवा करीब एक दशक से खेल स्टेडियम की मांग कर रहे है लेकिन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से आश्वासन ही मिला है। वहीं बुजुर्ग, महिला व बच्चे भी सुबह व शाम को सड़कों पर घूमने को मजबूर है। मैदान के लिए जमीन तक नही यहां क...

अनाज मंडी में बारदाना गोदाम में लगी आग, बोरियां जलकर राख

Image
लूणकरनसर . यहां नई अनाज मण्डी में शुक्रवार को एक बारदाना के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से बड़ी तादाद में बोरियां जलने से नुकसान हो गया। करीब पांच घण्टे चली मशक्कत के बाद बीकानेर से बुलाई गई दमकल से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक लूणकरनसर अनाज मण्डी में एयु बैंक के पास बारदाना का काम करने वाले व्यापारी गौरीशंकर तातेड़ की फर्म जैन बारदाना के गोदाम में लगी आग का शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे निकले धुएं व जले बारदाने के गंध से घटना का पता चला। इसके बाद गोदाम को खोलकर देखने से पूरा गोदाम धुएं के आगोश में होने से अन्दर प्रवेश नहीं किया जा सकता तथा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर टैंकर से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन धुंआ अधिक होने से सफलता नहीं मिली तथा दोपहर करीब ढाई बजे बाद बीकानेर से बुलाई गई दमकल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद करीब ४ घण्टे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान टैंकरों से दमकल में पानी भरकर मदद की गई। आग बुझाने में दमकल कर्मियों के साथ पूर्व उपाध्यक्ष हनुमान गोदरा, हैड कांस्टेबल लखपतसिंह, व्यापार मंडल के सदस्य रामावतार सारस्वत, सुनील भूरा,...

64 माध्यमिक और 69 उच्च प्राथमिक स्कूल क्रमोन्नत

Image
बीकानेर. राज्य की 133 सरकारी स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। इनमें 64 माध्यमिक स्कूलों को उच्च माध्यमिक में तथा 69 उच्च प्राथमिक स्कूलों को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है। जारी आदेशों में इन स्कूलों को शिक्षण सत्र 21-22 में प्रवेश दिया जा सकेगा। जिन 69 उच्च प्राथमिक स्कूलों को माध्यमिक में किया गया है उनमें सुविधा और कक्षा कक्ष उपलब्ध होने पर एक साथ कक्षा 9 व 10 में एक साथ प्रवेश दिया जा सकेगा। जिन 64 स्कूलों को माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है उनमें भी सुविधा होने पर 11 वीं तथा 12 वीं में प्रवेश दिए जा सकेंगे। इसके अलावा इन कक्षाओं तीन ऐच्छिक विषयों का चयन विद्यार्थियों की आवश्यकता और रुचि के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को भेजे जाएंगे। माध्यमिक में क्रमोन्नत की गई उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत तृतीय श्रेणी अध्यापकों का समायोजन किया जाएगा जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अनिवार्य विषय हिंदी व अंग्रेजी का शिक्षण उस स्कूल में इन विषयों के वरिष्ठ अध्यापक कराएंगे। जिले में दो उच्च प्राथमिक व 5 माध्यमिक क्रमोन्नत जिले...

एमजीएसयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

Image
बीकानेर . महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा 2021 के लिए भरे जा रहे स्नाातकोत्तर, विधि एवं शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के परीक्षा आवेदन भरने तिथि मेंअभिवृद्धि करते हुए 30 जून तक 100 रुपए विलम्ब शुल्क एवं एक से पांच जुलाई तक दुगने शुल्क सहित ऑनलाईन परीक्षा फॉर्म भरने की स्वीकृति जारी की है। इसी प्रकार विधि स्नातक प्रथम ए़वं द्बितीय वर्ष पूरक के विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा आवेदन करने के लिए 26 जून से 30 जून तक अनुमति स्वीकृति दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस खीचड़ ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी आवेदन की हार्ड प्रति लॉकडाउन की स्थिति सामान्य होने पर सम्बन्धित महाविद्यालय में जमा कराएंगे। --------------- 6४ मृतक आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति बीकानेर. शिक्षा विभाग में कार्य करने वाले 6४ मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को जल्दी ही अनुकंपा नियुक्तियां मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 53 कनिष्ठ सहायकों तथा 11 सहायक कर्मचारियों के नामों का अनुमोदन करते हुए हुए उन्हें जिले आवंटित कर दिए है। निदेशालय द्वारा जारी सूची में जिन मृतक आश्रितों के नाम है उन्हे...

अब दोपहर में दिल्ली की उड़ान, जुलाई से सप्ताह में तीन दिन मिलेगी फ्लाइट

Image
बीकानेर. नाल . सिविल एयरपोर्ट नाल से देश की राजधानी दिल्ली के लिए अब सप्ताह में दो की जगह तीन दिन हवाई सफर की सुविधा मिलेगी। साथ ही बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय शाम की जगह अब वापस दोपहर का कर दिया गया है। राजस्थान पत्रिका ने १९ जून को समाचार प्रकाशित कर जयपुर की फ्लाइट २० महीने से बंद और बीकानेर-दिल्ली दैनिक फ्लाइट को सप्ताह में महज दो दिन ही संचालित करने समेत यात्री सुविधा से जुड़े मुद्दे उठाए थे। इस पर विमानपत्तन मंत्रालय ने हवाई यात्रा सुविधा में संशोधन किया है। नाल सिविल एयरपोर्ट के विमानपत्तन निदेशक योगेश कुमार भोजक ने बताया कि 1 जुलाई से दिल्ली-बीकानेर फ्लाइट नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे बीकानेर के लिए उड़ान भरेगी। यह बीकानेर दोपहर 1:30 बजे नाल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। आधे घंटे बाद दोपहर 2 दो बजे बीकानेर से वापस दिल्ली के लिए विमान उड़ान भरेगा, जो दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। दिल्ली के लिए बढ़ेगी फ्लाइट निदेशक भोजक ने बताया कि अब 11 जुलाई से सप्ताह में तीन दिन बीकानेर-दिल्ली विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद यात्रीभार के अनुरूप आगे और बढ़ाया जाएगा। संशोधित टाइम...

दरारों से खतरे में आशियाने, लोगों ने की बचाव की गुहार

Image
बीकानेर. सुजानदेसर स्थित ब्राह्मणों के मोहल्ले में गंदे पानी की समस्या से नगर निगम और नगर विकास न्यास जूझ रहा है। चार दिनों के बाद भी पानी की पूरी तरह से सुचारू निकासी नहीं हो पाई है। नगर निगम के साथ अब नगर विकास न्यास ने भी अपने मोटर पम्प पानी निकालने में झोंक दिए है। वहीं गंदे पानी को रोकने के लिए क्षेत्र में एकत्र पानी के पास मजबूत पाल बांधने का काम भी चल रहा है। निगम ने इस कार्य के लिए ट्रेक्टरों के साथ जेसीबी और डम्पर भी लगाए है। गलियों से पानी कम होने के बाद अब मकानों में पानी के कारण दरारे आनी भी शुरू हो गई है। मोहल्ले के हनुमान मंदिर वाली गली में करीब दस मकानों में दरारें आ चुकी है। कई मकानों में अब भी पानी भरा हुआ है। क्षेत्र की समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो इसके लिए अब निगम और न्यास के अधिकारियों ने मोहल्ले में ही डेरा डाल दिया है। गुरुवार को निगम आयुक्त एएच गौरी, उपायुक्त पंकज शर्मा, अधीक्षण अभियंता ललित ओझा, अधिशाषी अभियंता पवन बंसल, एईएन व जेईएन संजय ठोलिया, रामचन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, नगर विकास न्यास के अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान ...

16  वर्षो में बढ़ी सैकड़ो इमारतें, न सर्वे हो रहा ना बढ़ रहा राजस्व

Image
बीकानेर. शहर में 16 वर्षो के बाद भी नगरीय विकास कर की वसूली को लेकर दुबारा सर्वे नहीं हो पा रहा है। इन 16 वर्षो में शहर के विस्तार के साथ-साथ सैकड़ो ऐसी इमारतें और भवन बन चुके है, जो नगरीय विकास कर के दायरे में आ सकते है। शहर में दुबारा सर्वे नहीं होने के कारण न केवल नगर निगम को हर साल करोड़ो रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि इमारतों का धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग चल रहा है। नगरीय विकास कर को लेकर हर साल चार साल के बाद दुबारा होने की व्यवस्था बताई जा रही है, लेकिन शहर में वर्ष 2005 के बाद अब तक शहर का दुबारा पूरा सर्वे नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि नगरीय विकास कर को लेकर अगर शहर का दुबारा पूरा सर्वे हो तो निगम का यूडी टैक्स को लेकर वर्तमान में मिल रहा राजस्व लगभग दुगुना हो जाएगा।   13844 प्रोपर्टी यूडी टैक्स के दायरें में नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) के दायरे में 13 हजार 844 प्रोपर्टी है, जिनसे निगम नगरीय विकास कर वसूल रहा है। इनमें 12923 प्रोपर्टी सामान्य कैटेगरी की है। जबकि प्राईवेट स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, लायब्रेरी आदि 239, मार्के...

ढही इमारत में अवैध निर्माण, निगम ने की सील

Image
बीकानेर. गंगाशहर रोड पेट्रोल पम्प के पास निर्माणाधीन इमारत के ढहने से हुए हादसे के पांच दिन बाद शुक्रवार को ढही इमारत को सील कर दिया गया है। नगर निगम के उप नगर नियोजक मामराज चौधरी और राजस्व अधिकारी जगदीश खींचड के नेतृत्व में निगम दल ने इस ढही इमारत को सील करने की कार्यवाही की। इमारत को सील करने से पहले निगम के सील आदेश की प्रति इमारत की दीवार पर चिपकायी गई। उप नगर नियोजक मामराज चौधरी ने बताया कि नगर निगम की ओर से आंवटित यह भूखण्ड तरुण कुमार के नाम से है। इस इमारत में ग्राउण्ड फ्लोर पर निर्माण की अनुमति निगम की ओर से 3 अगस्त 2015 को जारी की गई थी। भूखण्ड मालिक की ओर से यहां निर्माण से अधिक बेसमेंट और प्रथम तल का भी अवैध रूप से निर्माण करवाया। अवैध निर्माण के कारण इस इमारत को सील किया गया है। गौरतलब है कि यह व्यवसायिक निर्माणाधीन इमारत 20 जून की शाम को अचानक ढह गई थी। इमारत ढहने के कारण इसमें काम कर रहे तीन कारीगर व मजदूरों की मौत हो गई व पांच घायल हो गए। source https://www.patrika.com/bikaner-news/illegal-construction-1-6915999/

सड़क पर सजता है बाजार, वाहनों के खड़े रहने से सिकुड़ता मार्ग, राहगीर होते परेशान

Image
बीकानेर. तोलियासर भैरव गली बाजार शहर के व्यस्तम बाजारों में एक है। यहां सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। बाजार में स्थित दर्जनों दुकानों के साथ दुकानों के आगे और बाजार से बाहर भैरव मंदिर के आगे ठेले-गाड़े लगे रहते है। मंदिर के समक्ष व कोयला गली की ओर चौड़ा मार्ग है, लेकिन सुबह से देर शाम तक यहां खड़े रहने वाले सैकड़ो दुपहिया वाहनों से यहां हर समय यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। आमजन न तोलियासर भैरव गली बाजार में और ना ही कोयला गली की ओर आसानी से प्रवेश कर सकता है। यातायात विभाग और पुलिस विभाग को इसकी जानकारी होने के बाद भी सड़क मार्ग पर अनधिकृत रूप से खड़े रहने वाले दुपहिया वाहनों को न हटाया जा रहा है और ना ही पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है।     पहले वाहन अब सजी दुकानें तोलियासर भैरव मंदिर के आगे और कोयला गली की ओर जाने वाले मार्ग पर पहले केवल दुपहिया वाहनों की मौजूदगी रहती थी। पिछले कुछ समय से सड़क मार्ग पर ही बाजार सज गया है। फास्ट फूड के ठेले गाड़े सहित विभिन्न प्रकार की अस्थायी दुकानों के ठेले भी दिनभर यहां खड़े रहते है। तोलियासर भैर...

आचार्य तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर आज से होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम

Image
बीकानेर. गणाधिपति आचार्य तुलसी का 25 वां महाप्रयाण दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम 26 और 27 जून को होंगे। शुक्रवार को आर्शीवाद भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार आचार्य तुलसी के समाधिक स्थल नैतिकता के शक्तिपीठ में सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। 26 जून को आचार्य तुलसी -एक विराट व्यक्तित्व कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसका प्रसारण होगा। वहीं 27 जून को भक्ति संगीत संध्या आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान 24 वर्ष पूर्ण कर 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। प्रतिष्ठान के कई प्रकल्प गुरुदेव आचार्य तुलसी के उपदेशों, संदेशो, कार्यो और शिक्षाओं तथा मानवता की सेवा में तत्पर है। प्रतिष्ठान के महामंत्री हंसराज डागा ने बताया कि आचार्य तुलसी विराट व्यक्तित्व थे। उन्होंने मानवीय पीडाओं को समझा और रास्ता भी सुझाया। गुरुदेव ने नैतिकता के विकास पर अधिक बल दिया। नैतिकता के पतन को रोकने और जीवन में सुधार कर आगे बढऩे के लिए...

बजी खतरे की घंटी, प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मरीज बीकनेर में रिपोर्ट

Image
बीकानेर। कोरोना का अब तक का सबसे खतरनाक माना जाने वाला डेल्टा प्लस वेरिएंट का प्रदेश का पहला मरीज बीकानेर में रिपोर्ट हुआ है। 65 वर्षीय महिला में इस वेरिएंट के रिपोर्ट होने से स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। महिला में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि पूना की लैब में हुई। उक्त महिला में इस वेरिएंट की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें महिला के घर पहुंच गई। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि महिला की तबीयत बिल्कुल ठीक हैए वह घर पर ही है। महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मई माह में महिला का बेटा पॉजिटिव आया था। उसके बाद कॉन्टेक्ट सैम्पलिंग में 29 मई को उसका पति पॉजिटिव और एक जून को महिला खुद पॉजिटिव हो गई थी। महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थी। दूसरी डोज लगने के 18 दिन बाद महिला पॉजिटिव हो गई। ऐसे में इस महिला के साथ चार अन्य लोगों के सैम्पल जांच के पूना लैब भेजे गए थे, जिसमें उसके सैम्पल में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है जबकि महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं हैं। नजदीकी सपंर्क वालों के लेंगे सैम्प...

विद्यालयों में शनिवार को घोषित 'नो-बैग डे' को भूला शिक्षा विभाग

Image
-चन्द्रप्रकाश ओझा बीकानेर. स्कूली विद्यार्थियों के बस्ते का बोझ कम करने के लिए दो साल पहले शुरू की गई शिक्षा विभाग की कवायद अब ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। राज्य सरकार की ओर से सप्ताह में एक दिन स्कूलों में 'नो बैग डेÓ की घोषणा भी नए शिक्षा सत्र के लिए कक्षा कालांशों के जारी कार्यक्रम से गायब है। जबकि पिछले साल इस घोषणा के बाद कोरोना के चलते स्कूल खुले नहीं। सत्र के अंत में कुछ दिन कुछ कक्षाएं स्कूलों में लगी लेकिन उसमें 'नो बैग डेÓ लागू नहीं हो पाया। अब नए शिक्षा सत्र में तो इसे पूरी तरह भूला ही दिया गया है। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष राज्य के स्कूलों में शनिवार को 'नो बैग डेÓ होने की घोषणा की। इस दिन विद्यार्थियों को सह शैक्षिक, खेलकूद, सामाजिक सरोकार वाली गतिविधियां कराना तय किया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों से जोडऩे के लिए हर शनिवार को बिना बस्ते स्कूल बुलाने का प्रावधान रखा गया। अब नए सत्र के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर की ओर से जारी कार्यक्रम में नो बैग डे गायब है। शनिवार को...

तेज वोल्टेज से आधा दर्जन घरों में जले बिजली उपकरण

Image
नोखा. कस्बे में गुरुवार को ३३ केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे घरों में वोल्टेज बढऩे से बिजली उपकरण फूंक गए। वार्ड २४ की आदर्श कॉलोनी के वाशिदों ने बताया कि सुबह करीब ११.३० बजे अचानक घरों में तेज धमाका हुआ तो लोग बाहर निकल आए। बाद में घरों के अंदर जाकर देखा तो बल्ब, पंखें, कू??लर, फ्रिज, इनर्वटर, मोबाइल चार्जर, मीटर आदि जले मिले। करीब आधा दर्जन से अधिक घरों में ज्यादा नुकसान हुआ। राजाराम भार्गव ने बताया कि अचानक घर की बिजली लाइन में जोर धमाका हुआ तो मोबाइल चार्जर फट गए और उससे निकली चिंगारियों से बेड का गद्दा जल गया। घर के अंदर लगाए गए पंखे, इनवर्टर, बिजली बोर्ड आदि जल गए। रामेश्वर लाल भार्गव ने बताया कि उनके घर में लगे पंखें, फ्रिज, मीटर आदि जल गए। वहीं आशुराम, किशोर व अन्य लोगों ने बताया कि चार-पांच घरों में पंखों के साथ इनवर्टर भी फूंक गए। ट्रांसफार्मर पर तार गिरा स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में लगाए गए ट्रांसफार्मर पर एक तार टूटकर गिरा और वह दूसरी लाइन से टकराया और एकदम से हाई वोल्टेज प्रवाहित होने से घरों में लगाए गए बिजली उपकरणों में धुंआ निकल गया। विभागीय ...