पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प
बीकानेर. शहर में सोमवार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर पौधो को बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वंदेमातरम् टीम की ओर से ग्रीन बीकाणा अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरूआत गणेश धोरे के अधिष्ठाता पंडित शिव भगवान शर्मा ने पीपल का पौधा लगाकर की। मंच संस्थापक विजय कोचर के अनुसार शहर में नीम, पीपल, खेजड़ी आदि के पौधे लगाए गए।
जिला संयोजक मुकेश जोशी के अनुसार मंच कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न ग्रुप में पौधे लगाए गए। शिव कुमार दाधीच ने पर्यावरण और देशभक्ति पर काव्य पाठ किया। टीम सदस्य महेन्द्र जोशी को ग्रीन बीकानेर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आनन्द गौड, माल चंद जोशी, शिव शंकर बिश्नोई, किशोर बांठिया, चन्द्र प्रकाश करनानी, ललित पारीक, ललित झंवर, नारायण पारीक आदि ने पौधरोपण किया।
महादेव का अभिषेक, किया पौधरोपण
धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में गंगादास पार्वती देवी आचार्य ट्रस्ट की ओर से धरणीधर महादेव का अभिषेक कर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर शिवशंकर आचार्य, डॉ. मेघराज, रमेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, घनश्याम दास, सुरेश कुमार, राज कुमार, प्रकाश, कैलाश, प्रभात, दिनेश कुमार, अशोक कुमार आदि ने पौधरोपण किया। वहीं पुष्पा जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया गया इस अवसर पर कैलाश बाकोलिया, ओम रामावत, मनोज छीपा, बिशनाराम गोदारा, श्याम सोनी, प्रकाश सोनी, लक्ष्मण छीपा आदि ने नीम व पीपल के 21 पौधे लगाए।
source https://www.patrika.com/bikaner-news/plantation-1-6921682/
Comments
Post a Comment