हिस्ट्रीशीटर की मौत को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में नूरसर गांव में मंगलवार को हुई खूनी वारदात में घायल हिस्ट्रीशीटर हाकम अली की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने गुरुवार सुबह पीबीएम की मोर्चरी के बाहर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। वारदात में नामजद मुलजिमों को तुरंत गिरफ्तार करने और जामसर थाना प्रभारी को हटाए जाने समेत मुआवजे की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल और आरएएसी को बुला लिया। वहीं मौके पर सीओ सदर पवन भदौरिया, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, प्रशिक्षु आरपीएस गुरमैल सिंह, डीवाईएसपी धरम पूनिया मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने भरोसा दिलाया कि वारदात में नामजद अभियुक्तों में शामिल दो जनों को गिरफ्तार कर लिया और शेष अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर मृतक हाकम अली के परिजन पोस्टमार्टम कराने पर राजी हो गए। वहीं एसएचओ जामसर गौरव खिडिय़ा ने बताया कि वा...