Posts

Showing posts from October, 2020

व्यापारी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Image
बीकानेर। पिछले सप्ताह नयाशहर थाना क्षेत्र में व्यापारी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे जम्भेश्वर नगर भाटों का बास निवासी विष्णु (१८) पुत्र रामस्वरूप बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले संतोष उर्फ संतिया एवं वारदात के समय रेकी करने वाले गोपाल सोनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने बताया कि पहले से गिरफ्तार संतोष उर्फ संतिया व गोपाल सोनी को रिमांड खत्म होने पर शनिवार को फिर से न्यायालय में पेश कर चार नवंबर तक और रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी गोपाल बुखार व खांसी होने पर कोरोना की जांच कराई जो पॉजिटिव आई है। उसे पुलिस सुरक्षा के बीच कोविड सेंटर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का केवल लूट का इरादा था। उनके निशाने पर कोई और था लेकिन गिरिराज चपेट में आ गया और वह शिकार बन गया। यह है मामला शुक्रवार २३ अक्टूबर की शाम आठ बजे पूगल रोड पर अगरबत्ती व...

नशीली गोलियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Image
बीकानेर। नाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। कार को जब्त कर लिया है। नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण ने बताया कि शनिवार को गांधी प्याऊ के पास नाकाबंदी की हुई थी। शाम को एक कार आई, जिसे रुकने का इशारा किया। कार चालक ने नाकाबंदी से पहले ही कार को रोककर घुमाने लगा। पुलिस ने जवानों ने दौड़कर कार को रुवाया। कार में तीन लोग सवार थे। कार की तलाशी ली। कार में पीछे की सीट पर एक थैला रखा हुआ था, जिसकी तलाशी लेने पर नशीली दवाएं पाई गई। थैले में करीब १७ हजार ७०० नशीली गोलया मिली। पुलिस ने गोलियां जब्त कर ली। कार में सवार तीनों व्यक्तियों से नशीली गोलियों के बारे में पूछा लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने कार सवार भठिंडा के रामपुरा निवासी चमकौरसिंह (३५) पुत्र रोड़ूसिंह, नक्षत्रसिंह (३०) पुत्र बलवीरसिंह एवं भठिंडा के रामगढ़ निवासी हरप्रीतसिंह (२६) पुत्र गुरजीतसिंह को गिरफ्तार कर लिया। कार व गोलियों को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों ने गोलियां फलौदी से पंजाब लेकर जाना बताया। आरोपी नशीली दवा कहां से खरीद कर लाए इस बारे में पूछताछ की जा रही है। आ...

दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, एक जिंदा जला

Image
बीकानेर/जयमलसर। जामसर थाना क्षेत्र के खारा इंडस्ट्रीयल एरिए में शुक्रवार शाम को दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे की सूचना पर जामसर टोल प्लाजाकर्मी और जामसर पुलिस पहुंची। जामसर एसएचओ गौरव खिडिय़ा ने बताया कि हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। मृतक की पहचान राणीसर निवासी हरिराम है। यह लूणकरनसर की तरफ से ट्रक लेकर आ रहा था। दूसरे ट्रक में कोयला भरा हुआ था और वह बीकानेर की तरफ से आया था। तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी एक ट्रक सड़क किनारे बनी फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। टक्कर के बाद खाली ट्रक में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया। लोग बेबस खड़े देखते रहे और वह जिंदा जल गया... प्रत्यक्षदर्शी हरदेव ने बताया कि दोनों ट्रकों की भिड़ंत के बाद जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। बताते हैं कि लूणकरनसर की तरफ स आए ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया, जिससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। खाली ट्रेलर को आग ने पूरी तरह से चपेट में ले लिया जबकि कोयले से भरे ट्रक के केबिन में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगी। राह...

दीपावली पर दमका बाजार, बाजारों में आने लगे ग्राहक

Image
बीकानेर. दीपावली को लेकर शहर के बाजार और दुकानें सज गए है। बाजारों में ग्राहक पहुंच रहे है और खरीदारी बढऩी शुरू हो गई है। कोरोना के कारण पिछले कई महिनों से आर्थिक मंदी से जूझ रहे दुकानदारों को अब दीपावली ( Deepawali) पर धीरे-धीरे ग्राहकी और बढऩे की उम्मीद जगी है। हालांकि बाजारों में कोरोना का असर अब भी नजर आ रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के जतन करते हुए दुकानदार और ग्राहक सामान बेचने व खरीदने में जुट गए है।   पुराने शहर के बाजारों से लेकर केईएम रोड, स्टेशन रोड, फड बाजार, तोलियासर भैंरुजी गली आदि के विभिन्न बाजार, मार्केट और मॉल में खरीदारों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। बाजारों में शहरी क्षेत्रों के ग्राहक नजर आ रहे है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों की कमी नजर आ रही है।   रेडिमेड वस्त्र व सजावटी सामान अधिक पसंद दीपावली को लेकर हालांकि विभिन्न प्रकार के सामानों की दुकानों में खरीदारों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन रेडिमेड वस्त्र और सजावटी सामानों ( decorative ) की दुकानों पर अत्यधिक भीड़ नजर आ रही है। घरेलु उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रकार के सामानो...

लूणाराम रहे सबसे अधिक समय तक प्रधान,  38  साल से किसी को दोबारा मौका नहीं

Image
बीकानेर. पहले चूरू जिले का हिस्सा रही श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति ( Panchayat samiti shri dungargarh ) पिछले बीस सालों से बीकानेर जिले का हिस्सा है। पंचायत समिति में अब तक 09 जनप्रतिनिधि 10 बार प्रधान ( pradhan ) बने है। सबसे अधिक समय तक लूणाराम सारण ने प्रधान पद का दायित्व संभाला है। वे पहली बार 1972 तक प्रधान रहे। दूसरी बार लूणाराम ने वर्ष 1981 में कार्यभार संभाला। लेकिन वे जनवरी 1982 तक इस पद पर रहे।   पंचायत समिति में लूणाराम सारण के अलावा अब तक किसी अन्य जनप्रतिनिधि को दोबारा प्रधान बनने का अवसर नहीं मिला है। पिछले 38 साल से कोई भी जनप्रतिनिधि दोबारा प्रधान पद की कुर्सी पर नहीं बैठ पाया है। पंचायत समिति में अब तक केवल एक बार महिला प्रधान चुनी गई है। वहीं दो जनप्रतिनिधि ऐसे भी रहे है जो पहले उप प्रधान बने फिर प्रधान का दायित्व संभाला।   एक महिला बनी है प्रधान श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में अब तक केवल एक बार महिला को प्रधान बनने का अवसर मिला है। विमला मेघवाल वर्ष 1995 में प्रधान चुनी गई। उन्होंने वर्ष 2000 तक प्रधान पद का दायित्व संभाला। उप प्रधान पद पर भी एक बार महिला ...

अपनी शक्ति को पहचाने बालिकाएं, क्षमताओं पर रखें भरोसा

Image
बीकानेर. बालिकाएं अपनी असीम शक्ति को पहचानें, अपनी क्षमता का और विकास करते हुए बंदिशों को तोडऩे के लिए खुद को तैयार करें। बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से रवीन्द्र रंगमंच में आयोजित सम्मान समारोह व संवाद कार्यक्रम में जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि हमें स्वयं को अपनी सोच में बदलाव के लिए तैयार करना होगा। कोई भी चुनौती या बाधा इतनी बड़ी नहीं है कि उसे दूर ना किया जा सके।   मेहता ने कहा कि जीवन में सफलता का आधार स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें , आप कर सकते हैं अपने अंदर यह सोच को विकसित करें। जीवन को बदलने की क्षमता पढ़ाई और हुनर में ही है प्रत्येक बालिका अपने अंदर हुनर विकसित करें। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ( International Girl's Day ) सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम का परिचय दिया और बालिका दिवस सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। अरुण बीठू ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।   बढ़ते अपराध समाज के लिए शर्म की बात पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने कहा कि...

गंगाराम को दुबारा मौका, पिता-पुत्र बने प्रधान

Image
बीकानेर. नोखा पंचायत समिति (nokha panchayat samiti) में 60 साल में 11 जनप्रतिनिधि 12 बार प्रधान पद का दायित्व संभाल चुके है। पंचायत समिति में अब तक एक बार ही ऐसा अवसर आया है जब एक जनप्रतिनिधि को दुबारा प्रधान बनने का मौका मिला है। गंगाराम पहली बार वर्ष 1972 में प्रधान चुने गए और उनका कार्यकाल 1977 तक रहा। दूसरी बार वे वर्ष 1989 में प्रधान बने और वर्ष 1991 तक प्रधान रहे।   गंगाराम बिश्नोई के अलावा पंचायत समिति में किसी और जनप्रतिनिधि को अब तक दुबारा प्रधान बनने का अवसर नहीं मिला है। नोखा पंचायत समिति में अब तक तीन महिलाएं भी प्रधान पद का दायित्व संभाल चुकी है। वहीं पहले पिता और बाद में पुत्र भी यहां प्रधान पद का दायित्व संभाल चुके है। पंचायत समिति में दो बार वर्ष 1977 से 1985 तक और वर्ष 1991 से 1995 तक प्रशासक भी रहे है।   इन महिलाओं ने संभाला दायित्व नोखा पंचायत समिति में 60 साल में अब तक तीन महिलाएं प्रधान पद के दायित्व को संभाल चुकी है। वर्ष 1999 में भंवरी देवी सबसे पहले महिला प्रधान बनी। उन्होंने 21 अक्टूबर 1999 से 11 जनवरी 2000 तक कार्यभार संभाला। दूसरी बार भागी देव...

सीएमएचओ पहुंचे मिठाई की दुकान, दूध, मिठाई व नमकीन के नमूने लिए

Image
बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा के नेतृत्व में टीम केईएम रोड स्थित बीकानेर नमकीन भंडार पहुंचे। यहां मिठाइयों व नमकीन के नमूने लिए। बुधवार सुबह सीएएमचओ डॉ. बीएल मीणा के नेतृत्व में टीम दाऊजी रोड स्थित रामजी दूध-दही फैक्ट्री पहुंचकर सैंपल लिए। इसके बाद केईएम रोड स्थित बीकानेर नमकीन भंडार पहुंची। यहां नमकीन भंडार संचालक डॉ. मीणा से उलझ पड़ा। विरोध के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। डॉ. मीणा ने बताया कि बीकानेर नमकीन मिष्ठान भंडार से मिठाई व अन्य नमकीन खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। बीकानेर नमकीन भंडार में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की कोई पालना नहीं हो रही है। सरकार का आदेश है कि नमकीन व मिष्ठान भंडारों में प्रत्येक मिठाई पर शुल्क रेट अंकित होनी चाहिए जो कि यहां पर नहीं थी। डॉ. मीणा ने संचालक को सरकार की एडवाइजरी की पालना करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो सीज की कार्रवाई करेंगे। हाथ जोड़े, विरोध किया प...

क्रिकेट सट्टे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिन में तीन कार्रवाई, 12 स्टोरिए गिरफतार

Image
बीकानेर। आईपीएल सीजन-१३ के क्रिकेट महाकुंभ के ४४ दिन बीतने के बाद बीकनेर पुलिस चेती है। अब पुलिस पिछले तीन दिन से लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को बीकानेर के कोटगेट और श्रीडूंगरगढ़ में सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बीकानेर में कोटगेट पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रूप से रानीबाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच स्टोरियों को पकड़ा है। उनसे नकदी, मोबाइल व लैपटॉप जब्त किया है। कोटगेट आरपीएस धरम पूनिया ने बताया कि डीएसटी की आसूचना पर मंगलवार देररात को रानीबाजार चौप ड़ा कटला में पुलिस चौकी के पास एक दुकान में क्रिकेट सट्टे की कार्रवाई की गई। दुकान से प्रकाश पुत्र जसवंत माली, कुलदीप पुत्र गोपीराम बिश्नोई, जीवन पुत्र मोडाराम माली, अशोक पुत्र मोडाराम माली, लीलाधर पुत्र मोहनराम कुम्हार को पकड़ा। आरोपी सनराइज हैदराबाद एवं दिल्ली कैपिटल के मैच पर सट्टा कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। आरोपियों के पास से ७४ हजार ४०० रुपए, आठ मोबाइल, एक एलईडी टीवी एवं लाखों रुपए का हिसाब-किताब मिला है। आरोपियों ने दुकान का शटर बंद कर रखा था, दुकान में किसी तरह का सामान नहीं था। सट्टे करने के लिहा...

दस स्थानों पर बनेंगे स्टडी कॉर्नर, वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पार्क में बनेगी एडवेंचर वॉल

Image
बीकानेर. नगर विकास न्यास शहर में दस सार्वजनिक स्थानों पर स्टडी कॉर्नर विकसित करेगा। लोगों में पढऩे की आदत विकसित करने के उद्देश्य से ये स्टडी कॉर्नर बनाए जाएंगे। इन स्टडी कॉर्नर में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ अलग-अलग प्रकार की पुस्तकें भी रखी जाएगी। मंगलवार को नगर विकास न्यास कार्यो की बैठक में जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने स्टडी कॉर्नर विकसित करने को लेकर न्यास अधिकारियों को निर्देश दिए।   मेहता ने वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पार्क को सेंट्रल पार्क के रूप में विकसित करने के साथ यहां पार्क के सौन्दर्यीकरण पर जोर दिया और एक एडवेंचर वॉल का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। वहीं इस पार्क के चारो ओर डेडीकेटेड साइक्लिंग लेन बनाने की संभावना को भी तलाशने के निर्देश दिए। न्यास अध्यक्ष ने शहर में उचित स्थान पर डेडीकेटेड साइक्लिंग लेन बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, अधीक्षण अभियंता संजय माथुर सहित अधिशाषी अभियंता, तहसीलदार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   दीपावली से पहले पूरे होंगे पैचवर्क मेहता ने दीपावली से पहले शहर की समस्त सडक़ों पर ...

मास्क कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम

Image
बीकानेर. ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत मंगलवार को रंगोली के माध्यम से कोरोना के विरूद्ध जागरुकता का संदेश दिया गया। शहर में पांच स्थानों पर रंगोली सजाई गई और चित्रों व रंगों के माध्यम से आमजन को कोरोना के प्रति जागरुक रहने की अपील की गई व मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालना करने का संदेश दिया गया। कलक्ट्रेट परिसर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से सजाई गई रंगोली का अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि मास्क कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। प्रत्येक घर एवं दुकान में मास्क लगाने की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन हो। कोरोना एडवाइजरी की पालना करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की बात कही। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एएच गौरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोरोना कोरोना के प्रति सतर्क और जागरूक रहे। अभियान समन्वय राजेन्द्र जोशी के अनुसार जिले में ३५ स्थानों पर रंगोली सजाई गई। शहर में पांच स्थानों सहित पंचायत समिति स्तर पर तीन-तीन और नगर पालिकाओं में एक-एक स्थान पर रंगोली सजाई गई। बीकानेर शहर में कलक्ट्रेट, गोगागेट, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट और गंगाशहर ...

मूण्ड बने तीन बार प्रधान, चौधरी, स्याणी और आर्य को दुबारा मौका

Image
बीकानेर. बीकानेर पंचायत समिति में वर्ष 1959 से अब तक सात जनप्रतिनिधियों ने 12 बार प्रधान पद का दायित्व संभाला है। सात जनप्रतिनिधियों में चार पुरुष और तीन महिलाएं है। सर्वाधिक तीन बार प्रधान पद की जिम्मेदारी तुलसीराम मूण्ड ने संभाली है। उन्होंने वर्ष 1981 से 1991 तक लगातार दो बार तथा फिर वर्ष 2005 से 2010 तक यह दायित्व संभाला।   पंचायत समिति में सबसे कम समय तक कार्यवाहक प्रधान के रूप में कार्यकाल लालसिंह स्याणी का रहा। वे अप्रेल 1967 से दिसम्बर 1967 तक तक प्रधान रहे। बीकानेर पंचायत समिति में तीन महिलाएं भी प्रधान पद की जिम्मेदारी को संभाल चुकी है। पंचायत समिति के सबसे पहले प्रधान किशोरी लाल बिनानी चुने गए थे। अब तक किशोरी लाल, जमना देवी बारुपाल और राधा देवी सियाग एक-एक बार प्रधान चुने गए है।   इनको मिला दुबारा मौका बीकानेर पंचायत समिति में तीन जनप्रतिनिधियों को दो बार प्रधान बनने का अवसर मिला है। भोमराज आर्य वर्ष 2000 से 2005 तक और 2010 से 2015 तक प्रधान पद का दायित्व संभाला। वहंीं चन्द्रकला चौधरी वर्ष 1961 से 1967 तक और वर्ष 1967 से 1973 तक प्रधान रही। लाल सिंह स्याणी भ...

शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयदशमी पर्व

Image
बीकानेर. असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयदशमी रविवार को पारम्परिक रूप से मनाया गया। राम मंदिरों में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम हुए। दर्शनार्थियों ने कोरोना एडवाइजरी की पालना करते हुए मंदिरों में दर्शन किए। मंदिरों में दर्शनार्थियों की लम्बी कतारें लगी। विजयदशमी पर पारम्परिक रूप से कई स्थानों पर शस्त्र पूजन के कार्यक्रम हुए। विश्व हिन्दु परिषद महानगर की ओर से विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विहिप करणी प्रखण्ड की ओर से सूरसागर महादेव मंदिर में प्रखण्ड कार्यकर्ताओं व महानगर मंत्री ऋषिराज ने शस्त्र पूजन किया। महानगर की ओर से शाम को धरणीधर पीठ, महादेव मंदिर, जेल रोड पर विजयदशमी पर्व मनाया गया। प्रान्त उपाध्यक्ष अशोक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में महानगर गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण , महानगर अध्यक्ष अनिल और प्रान्त उपाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने विचार रखे। भारतीय सिंधु सभा बीकानेर की ओर से विजयदशमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर धोबी तलाई स्थित संत कंवरराम धर्मशाला में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में श्याम आहूज...

न निकली झांकिया ना हुआ दशानन का दहन

Image
बीकानेर. शहर में कोरोना संक्रमण के लगातार हो रहे फैलाव के कारण पहली बार दशहरा महोत्सव के आयोजन नहीं हुए। दशहरा पर शहर में न सचेतन झांकिया निकाली गई और ना ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। दशहरे पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज मैदान, धरणीधर खेल मैदान और मुरली मनोहर मंदिर के पास भीनासर में दशहरा महोत्सव के आयोजन होते है। दशहरे पर बीकानेर दशहरा कमेटी और श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से शहर में सचेतन झांकिया भी निकाली जाती है। इस बार कोरोना संक्रमितों के लगातार बढ़ रहे आंकड़ो और कोरोना एडवाइजरी की पालना के तहत दशहरा महोत्सव आयोजन कमेटियों की ओर से महोत्सव को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।   हजारों की भीड़, आकर्षक झांकिया शहर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल दशहरे पर दशहरा कमेटियों की ओर से दर्जनों झांकिया निकाली जाती है, जो हर किसी के आकर्षण का केन्द्र रहती है। शहर में मुख्य मार्गो से होकर झांकिया निकलती है, जिनको हजारों शहरवासी घंटो इंतजार कर देखते है। वहीं दशहरा महोत्सव स्थलों पर भी हजारो की संख्या में शहरवासी पहुंचते है और पुतलों के दह...

बाजार बंद करवाया, एसपी-कलक्टर पहुंचे, हालात का ले रहे जायजा

Image
बीकानेर। व्यापारी की गोली मार हत्या करने के विरोध में शनिवार को शहरवासियों का गुस्सा फुट पउ़ा। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया। कोटगेट को बंद कर धरना.प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने के बाद केईएम रोड़ बाजार बंद करवाया गया। आंदोलन के उग्र होने की आशंका के चलते प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि मंडल से मांग पत्र लेकर चले गए। भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत का कहना है कि जब तक यहां कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं देते है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोनकारियों द्वारा बंद करवाए गए कोटगेट में दरवाजे में एक व्यक्ति ने जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया, जिससे आंदोलनकारियों ने समझाइश की लेकिन वह नहीं माना। इससे एकबारगीग माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि बाद में मामला शांत करवा दिया गया। फिलहाल आंदोलनकारियों ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आंदोलनकारियों द्वारा दुकाने बंद करवाई जा रही है जिसमें दुकानदारों का पूूर्ण समर्थन मिल रहा है। ज...

बदमाशों ने गोली मार कर व्यापारी को उतारा मौत के घाट

Image
बीकानेर। बदमाशों ने शुक्रवार रात को नयाशहर थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती में एक व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। व्यापारी से रुपयों का भरा बैग छीन कर ले गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद नयाशहर पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पूगल रोड पर भाजपा नेता हुकमाराम सोनी के निवास के आगे घटना हुई है। बदमाशों ने बाइक पर जा रहे ॥भट्ठड़ों का चौक नाइयों की गली निवासी अगरबत्ती व्यापारी गिरिराज (३८) पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल से बैग छीनने की कोशिश की। बैग देने से मना करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली व्यापारी के गले में लगी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया। व्यापारी को घायलावस्था में राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने बताया कि मृतक युवक की बाइक पर अगरबत्ती का कार्टून रखा हुआ था। घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल मिला है, जिसकी पुलिस ने डिटेल निकलवाई है। मोबाइल में मिलरी आईडीज से मतक की पहचान गिरीराज के रूप में हुई है। एसपी पहुंचे मौके पर लूट और हत्या की सूचना पर पुलिस अधी...

व्यापारी की हत्या के विरोध में कोटगेट पर प्रदर्शन, टायर जलाए

Image
बीकानेर । अगरबती व्यापारी की गोली मार कर हत्या के विरोध में शनिवार को बीकानेर के आमजन में आक्रोश दिखा। अग्रवाल समाज सहित विभिन्न वर्ग के लोग व भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कोटगाट पर धरना लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीकानेर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है । जिसको रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो रहा है और पुलिस प्रशासन की इसी नाकामी के चलते बदमाशों के हौंसले बुलंद है । शुक्यवार रात को इन बदमाशों ने पूगल रोड पर 38 वर्षीय व्यापारी गिरिराज अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी । इससे पहले गंगाशहर में नरेन्द्र सुराणा के घर पर फायरिंग की व उनकी गाड़ी में आग लगा दी । उसी दिन शाम को भरे बाजार में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी जुगल राठी की कार पर बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए। गनीमत रही कि कार के अंदर बैठे लोग बाल-बाल गए । इन सभी वारदातों के विरोध में लोग कोटगेट पर धरने पर बैठ गए । पुलिस प्रशासन धरने पर बैठे लोगों से समझाइश कर रहा है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है । धरने पर भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत , भंवर पुरोहित , सुभाष मित्तल , मोहन सुराणा , जुगल राठी , विजय उपाध्याय व अग्...

फायरिंग मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से दूर

Image
बीकानेर। गंगाशहर में भाजपा नेता मोहन सुराना के भतीजे के घर फायरिंग एवं कार जलाने के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से देशी कट्टा बरामद किया है। वारदात को अंजाम देने, हथियार मुहैया कराने एवं वारदात में सहयोग करने वालों की धरपकड़ हुई है। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है, जिसकी तलाश के लिए टीमें लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि वार्ड नंबर दो महादेवजी मंदिर के पास रहने वाले ललित तंवर उर्फ लाला (२४) पुत्र चांदरतन तंवर, लालीबाई पार्क के सामने गोकुल सर्किल निवासी भानुप्रतापसिंह (२०) मंगलसिंह राजपूत, नत्थूसर गेट के अंदर बारह गुवाड़ चौक सुरदासनियों की गली निवासी योगेश पुरोहित उर्फ राजा बाबू (२२) पुत्र नवरतन ब्राह्मण, राधा भवन के पास पारीक चौक निवासी राहुल पारीक उर्फ आरजे जाफरी (२३) पुत्र देवेन्द्र पारीक एवं चौपड़ा कटले के पीछे रानीबाजार निवासी अक्षय उर्फ ईशु (२५) पुत्र राजकुमार खत्री को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रानीबाजार निवासी गजेन्द्रसिंह (२...

जागरुकता की मुहिम में धर्मगुरुओं की भूमिका अहम

Image
बीकानेर. ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरु समागम आयोजित हुआ। इस अवसर पर सभी धर्मों के गुरुओं ने एक स्वर में कहा कि धार्मिक स्थलों पर कोरोना एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित करवाएंगे। धार्मिक स्थल में आमजन बिना मास्क प्रवेश नहीं करें। सोशल डिसटेंसिंग रखें। बार-बार हाथ धोएं और हर जगह थूके नहीं, ऐसी सावधानियों के लिए जन-जन को जागरुक किया जाएगा। धर्मगुरुओं ने कोरोना के विरूद्ध चल रहे जन आंदोलन को कारगर बताया । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि वर्तमान में लगभग सभी धार्मिक स्थल खुल गए हैं तथा इनमें श्रद्धालु आने लगे हैं। इस दौरान प्रत्यक धार्मिक स्थल पर कोरोना एडवाइजरी की पालना हो, इसके प्रति जागरुकता का नेतृत्व धर्म गुरु करें। धर्मगुरु समय-समय पर ऐसे संदेश भी प्रसारित करें, जिनसे आमजन में जागरुकता आए। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने कहा कि धर्मगुरुओं ने संकट के दौर में हमेशा जिला प्रशासन का मार्गदर्शन किया है। वर्तमान परिस्थितियों में भी धर्मगुरु अपना सहयोग दें। इस दौरान जिला कलक्टर ने देवस्थान विभाग की ओर से प्रकाशित स्टिकर ...

नोखा और खाजूवाला में सरकारी कपास की खरीद के केन्द्र स्वीकृत

Image
बीकानेर. केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नोखा मंडी और खाजूवाला मंडी में भारतीय कपास के सरकारी कपास खरीद केन्द्र मंजूर होने की जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार को केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी का इसके लिए आभार भी जाया। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में नोखा एवं खाजूवाला दोनों क्षेत्रों में कुल 40,000 हैक्टेयर से भी ज्यादा रकबे पर कपास की बुवाई की गई। अनुमानत 5 लाख क्विंटल प्रति बीघा से भी अधिक कपास की पैदावार होने की संभावना है। नोखा और खाजूवाला में सरकारी कपास केन्द्र खोलने से किसानों को कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी प्राप्त हो जाएगी। दोनों जगह के किसान लम्बे समय से सरकारी कपास केन्द्र खोलने की मांग कर रहे थे। जिसे देखते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री एवं भारतीय कपास निगम से पत्राचार किया। किसानों से भी बात कर उन्हें राहत दिलाने का भरोसा दिलाया था। source https://www.patrika.com/bikaner-news/government-cotton-purchase-centers-approved-in-nokha-and-khajuwala-6477001/

चार महिलाओं के जिम्मे रहेगी पंचायत समितियों की बागड़ोर

Image
  बीकानेर. पंचायत चुनाव में जिले की ९ पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के साथ प्रधान और उप प्रधान का निर्वाचन होना है। चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग तैयारियां में जुट गया है। इन चुनावों को लेकर हालांकि अभी तक राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। जिले में 9 पंचायत समितियों में मतदान के जरिए 161 पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव होना है। साथ ही पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान भी चुने गए। चुनावों को लेकर निकाली जा चुकी लॉटरी में जिले की 9 पंचायत समितियों में इस बार चार पंचायत समितियों की बागड़ोर महिलाओं के हाथ रहेगी। चार पंचायत समितियों में प्रधान महिलाएं चुनी जाएगी।   दो सामान्य, एक-एक एससी व ओबीसी पंचायत समितियों में प्रधान को लेकर निकाली जा चुकी लॉटरी में 9 में से चार पंचायत समितियों में वर्गवार आरक्षण के तहत दो सामान्य महिलाएं और एक-एक अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित हुआ। वर्गवार प्रधान पद के आरक्षण अनुसार पंचायत समिति कोलायत और नोखा सामान्य महिला, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग तथा पंचायत समिति पांच...

किसान आंदोलन के चलते दस रेलगाडिय़ां रद्द

Image
बीकानेर. किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने दस त्योहारी स्पेशल रेल सेवाओं को रद्द कर दिया है। रेल अधिकारियों के अनुसार जम्मूतवी-अजमेर २१ अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं २२ अक्टूबर को अजमेर-जम्मूतवी, २१ को बाडमेर-ऋषिकेश, २२ को ऋषिकेश-बाड़मेर, २१ एवं २२ को दिल्ली-बठिण्डा, बठिण्डा-दिल्ली, श्रीगंगानगर-दिल्ली, दिल्ली-श्रीगंगानगर तथा २१ को अजमेर-अमृतसर तथा २२ को अमृतसर-अजमेर रेल सेवा रदद रहेगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं रेलवे ने डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 05909 को परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक, भिवानी, हिसार, सादुलपुर, हनुमानगढ़ होकर बीकानेर चलाया जाएगा। वहीं २१ अक्टूबर को लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 05910 को परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढु, सादुलपुर, हिसार, भिवानी तथा रोहतक होकर संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार रेलवे ने गाडी संख्या 00901, बान्द्रा टर्मिनस-ज मूतवी पार्सल स्पेशल रेलसेवा को भी परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट स्टेशन तक ही संचालित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यह ट्रेन अम्बाला कैंट-जम्मूतवी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाडी संख्या 00902, जम्मूत...

डूडी ने कराया जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज

Image
बीकानेर. पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरी डूडी की सुरक्षा में तैनात इंचार्ज महेन्द्रसिंह की ओर से घर में जबरन घुसने की कोशिश करने एवं डूडी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के घर पर चार सुरक्षाकर्मी तैनात थे। तीन बाइक पर आठ-नौ अज्ञात व्यक्ति आए। आरोपियों ने दरवाजे को जोर-जोर से पीटना शुरू किया। दो सुरक्षा गार्ड हथियारों के साथ गेट के पास पहुंचे। तब हमलावर बाइक पर भाग गए। हमलावारों ने रामेश्वर डूडी को जान से मारने की धमकी दी। व्यवसायी राठी के चालक ने दर्ज कराया मामला बीकानेर व्यापार उद्योग संघ के अध्यक्ष जुगल राठी की कार पर फायरिंग के मामले में कार चालक बापू कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश गुर्जर की ओर से नयाशहर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह गाड़ी लेकर जस्सूसर गेट जा रहा था। तभी पारीक चौक स्थित माताजी मंदिर के पास सामने से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए, जिनके च...

बीकानेर: फिरौती, फायरिंग और दबंगई के सामने पुलिस बेदम

Image
बीकानेर. शहर में छीना-झपटी, मारपीट और लूटपाट की वारदातों के बाद अब बड़े शहरों की तर्ज पर अपराधी फिरौती, सरेआम फायरिंग कर हत्या करने के प्रयास और दबंगई से खौफ पैदा करने की वारदातें करने लगे है। मंगलवार को दिन में हुई शहर में तीन वारदातों ने अपराध के इस खौफनाक चेहरे को सामने ला दिया। इससे सहमे शहरवासियों ने मंगलवार रात को जिला कलक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्री वारदातों और बिगड़ी कानून व्यवस्था की जानकारी लेकर चिंता जताते रहे। गंगाशहर में भाजपा नेता मोहन सुराणा के भतीजे से पांच लाख रुपए की फिरौती मांगने और इनकार करने पर घर पर फायरिंग करने की वारदात हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह पूर्व नेता प्रतिपक्ष के घर पहुंचे बदमाशों के हंगामा किया। शाम होने पर व्यवसायी जुगलराठी की कार पर जस्सूसर गेट के पास बदमाशों ने जान लेने की नीयत से कई राउंड फायर किए। पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने जताया आक्रोश बीकानेर. बीते 24 घंटे में फायरिंग की वारदातों के विरोध में मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पार्षद मनोज बिश्नोई के नेतृत्व में लोग धरने पर बैठ गए। पार्षद बिश्न...

साइकिल धावकों ने निकाली जागरुकता रैली, आज लेंगे महासंकल्प

Image
बीकानेर. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्टों ने मंगलवार को जागरुकता रैली निकालकर आमजन को कोरोना से बचाव का संदेश दिया। ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत निकाली गई रैली को संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने कलक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में बचाव ही उपचार है। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना एडवाइजरी की पालना करना जरूरी है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने कहा कि जिले में ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से जागरुकता के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी के अनुसार ई-संकल्प अभियान के तहत एक ही दिन में 35 हजार लोगों ने कोरोना एडवाइजरी की पालना का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।   सौ से अधिक साइक्लिस्ट हुए शामिल गुरुदेव साइक्लिंग अकादमी के रामनाथ आचार्य एवं किसन पुरोहित ने बताया कि रैली में एशिया कप साइक्लिंग के मेडल विजेता दिनेश तर्ड, देव किसन सारण और जेठाराम, राष्ट्रीय पदक विजेता भा...

1633 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

Image
बीकानेर. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाले मतदान के लिए 1633 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। पंचायत समिति बीकानेर में सबसे अधिक 258 और बज्जू खालसा में सबसे कम 108 मतदान केन्द्र है। जिले में जिला परिषद के 29 सदस्यों और 9 पंचायत समितियों के 161 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होना है। चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। पंचायत समिति नोखा में 225, श्रीडूंगरगढ़ में 223, लूणकरनसर में 200, पांचू में 199, कोलायत में 166, पूगल में 134, खाजूवाला में 120 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। इन मतदान केन्द्रों पर जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा।   यहां इतने पंचायत समिति वार्ड पंचायत चुनाव में जिले की 9 पंचायत समितियों के 161 सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। पंचायत समिति बीकानेर, लूणकरनसर, कोलायत तथा श्रीडूंगरगढृ में 21- 21 पंचायत समिति वार्ड है। जबकि नोखा में 17 तथा पूगल, पांचू, बज्जू खालसा और खाजूवाला में 15 - 15 वार्ड है।   तीन पालिकाओं में 187 मतदान केन्द्र स्थापित नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले की तीन नगर पालिकाओ...

सज रही दुकानें, घरों में रंग रोगन और सफाई कार्य शुरू

Image
बीकानेर . प्रकाश पर्व दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई है। घर-घर में रंग रोगन और सफाई कार्य शुरू हो गए है। बाजारों और दुकानों में देर रात तक साफ-सफाई के कार्य चल रहे है। दीपावली को लेकर विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान सहित कई प्रकार के सामानों की दुकानें सजनी शुरू हो गई है। लोग दीपावली को लेकर खरीदारी करने में व्यस्त हो गए है। शहर के मुख्य बाजारों सहित पुराना शहर, कॉलोनी क्षेत्र व उप नगर गंगाशहर, भीनासर के बाजारों में भी रौनक बढऩी शुरू हो गई है। इस बार कोरोना संक्रमण का खतरा होने के बावजूद लोगों में दीपावली को लेकर उत्साह बरकरार है। चेहरों पर मास्क लगाकर लोग खरीदारी करने पहुंच रहे है।   हो रहे रंग रोगन व सफाई कार्य दीपावली को लेकर घर-घर में रंग रोगन और सफाई कार्य चल रहे है। पुराने सामान, कबाड़, रद्दी कागज, प्लास्टिक इत्यादि को बेचने के साथ घरों को सजाने के लिए कई प्रकार के सजावटी सामान खरीदे जा रहे है। कोरोना के कारण निर्माण कार्य बंद होने से आर्थिक समस्या से जूझ रहे मजदूर रंग रोगन और घरों की मरम्मत कार्य में जुटे हुए है।     सजावटी सामान से मिट्टी के बर्तन तक सजे ...

व्यवसायी की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Image
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को व्यवसायी की कार पर बदमाशों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि हादसे में में कार चालक व सवार बाल-बाल बच गए। सरेराह हुई वारदात से लोग सहम गए। वारदात की सूचना पर सीओ सिटी एवं नयाशहर सीआइ मौके पर पहुंच गए। पीडि़त डागा चौक निवासी जुगलकिशोर राठी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे उसका रिश्ते में भाई जस्सूसर गेट से मिठाई लेने गए थे। जस्सूसर गेट के अंदर माताजी मंदिर के पास बाइक पर आए चार बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कार को चार गोलियां लगी है। शुक्र है गोली कार चालक व सवार को नहीं लगी। घटना से चालक व व्यवसायी राठी का भाई घबरा गया। वारदात के बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं पीडि़त राठी ने बताया कि दो बाइक पर चार बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आए थे। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमला किसने और क्यों किया इसकी कोई जानकारी नहीं है। अब बीकानेर में पहले जैसी बात नहीं है। हालात बहुत बिगड़ चुके हैं। कानून व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। व्यापारियों का व्यापार करना और घर बाहर निकलना दूभर हो गया है। वर्तमान...

अब बिना अनुमति नहीं होगी सडक़ों की खुदाई

Image
बीकानेर. जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अब बिना अनुमति सडक़ों की खुदाई नहीं कर सकेगा। सडक़ों की खुदाई से पहले अनुमति लेनी होगी। सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनुमति के बिना जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नई पेयजल पाईप लाइनों को बिछाने का कोई कार्य नहीं करेगा। यदि ऐसा पाया गया तो संंबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।   मेहता ने शहर के मुख्य और वाणिज्यि क्षेत्रों में रात में नियमित रूप से सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम रात में सफाई व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए और नए सफाई कर्मी लेने की प्रक्रिया को प्रारम्भ करे। मेहता ने पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी पार्क सहित अन्य छोटे पार्क को विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पार्क में घास कटिंग, लाइटिंग का काम पूरा करवाएं।   एक सप्ताह में पैचवर्क कार्य हो शुरू मेहता ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम, नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित सभी विभाग अपने कार्य...

1250  स्ट्रीट वेंडर्स को 1.25 करोड़ रुपए की ऋण राशि स्वीकृत

Image
बीकानेर. शहरी पथ विक्रेताओं को दस-दस हजार रुपए तक के ऋण उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई पीएम स्व निधि योजना के तहत शहर में अब तक 1250 स्ट्रीट वेंडर्स की ऋण राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत 2281 स्ट्रीट वेंडर्स ने अब तक आवेदन किए है। नगर निगम में संचालित दीनदयाल अन्त्योदयोद योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्र्तगत शहर के पथ विक्रेताओं को योजना के तहत 1 करोड 25 रुपए ऋण राशि स्वीकृत की गई है।   डेएनयूएलएम प्रबंधक नीलू भाटी के अनुसार इस योजना के तहत पथ विक्रेताओं को दस हजार रुपए का ऋण 12 आसान मासिक किश्तों में 7 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी के साथ विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है। शेष 1031 आवेदन प्रक्रियाधीन है। भाटी के अनुसार ऋण वितरण की दृष्टि से बीकानेर नगर निगम राजस्थान में प्रथम स्थान पर चल रहा है। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के अनुसार केन्द्र सरकार की ओर से संचालित यह योजना बीकानेर शहर के पथ विक्रेताओं को आर्थिक संबल देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है। निरन्तर प्रयासरत है कि बीकानेर शहर के प्रत्येक पथ विक्रेता को इस योजन...

टिकट की चाह, सम्पर्क साधने में जुटे

Image
बीकानेर. पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू होने के साथ ही संभावित दावेदार सक्रिय होने शुरू हो गए है। हालांकि चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है, फिर भी चुनाव मैदान में उतरने की मंशा बना चुके कई दावेदारों ने स्थानीय स्तर के नेताओं से लेकर जयपुर तक के नेताओं से सम्पर्क बिठाना शुरू कर दिया है। जिले में जिला परिषद के 29 सदस्यों और 9 पंचायत समिति क्षेत्रों में 161 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव होने है। पंचायत चुनावों को लेकर कई संभावित दावेदारों ने अभी से अंदर ही अंदर तैयारियां शुरू कर दी है। अपने पक्ष में माहौल भांपने के साथ जीत-हार के गणित पर भी अपने खास लोगों से चर्चा करने में जुट गए है। जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता भी सिम्बल के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए पार्टी नेताओं से सम्पर्क साध रहे है।   टिकट नहीं तो निर्दलीय रूप में ताल ठोकेंगे कांग्रेस और भाजपा दोनो ही प्रमुख राजन...

कांग्रेस पार्षदों ने किया निगम आयुक्त का घेराव

Image
बीकानेर. शहर की सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा पशु आमजन के लिए समस्या बने हुए है। त्यौहारों के मौके पर ये पशु आमजन के लिए और खतरनाक साबित हो सकते है। सोमवार को कांग्रेस पार्षदों ने बेसहारा पशुओं के पकड़े जाने के काम के अप्रेल से बंद होने और निगम गोशाला को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने के विरोध में निगम आयुक्त पंकज शर्मा का घेराव किया।   पार्षद जावेद पडि़हार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने इस बात पर रोष जताया कि निगम न अपने स्तर पर और ना ही अनुबंधित फर्म के माध्यम से पशु पकड़ रहा है। करीब साढे पांच माह से यह काम बंद पड़ा है। वहीं निगम गोशाला में एक भी पशु को नहीं डाला जा रहा है। पार्षदों ने निगम गोशाला में रह रहे पशुओं को अन्य गोशालाओं में शिफ्ट करने और निगम गोशाला को बंद करने की निगम प्रशासन व महापौर व मंशा पर विरोध दर्ज करवाया। पार्षदों ने कहा कि जब गोशाला का संचालन करना ही नहीं था फिर करोड़ो रुपए गोशाला पर खर्च क्यो किए गए।   राजस्थान पत्रिका ने सोमवार के अंक में निगम गोशाला पर ताला लगाने की तैयारी और अप्रेल से बेसहारा पशु नहीं पकड़े जाने को लेकर समाचार का प्रकाशन किया...

दीपावली पर घर-घर झिलमिलाएंगे गोबर से बने दीपक

Image
बीकानेर. दीपावली पर इस बार देशी गाय के गोबर और हवन सामग्री से तैयार किए दीपक घर-घर झिलमिलाएंगे। गौमय कामधेनु दीपावली महायज्ञ अभियान के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर गोबर से बने दीपक का वितरण किया जाएगा। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के आह्वान पर आयोजित इस अभियान की शुरूआत रविवार को हुई। महामंडलेश्वर सरजू दास महाराज, रामेश्वरानंद दाताश्री और संवित सुबोध गिरी महाराज के सानिध्य में शुरू हुए अभियान के अवसर पर महापौर सुशीला कंवर और उप महापौर राजेन्द्र पंवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीकानेर गोशाला संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश के 33 जिलो में 33 लाख गोबर से बने दीपक दीपावली पर रोशन होंगे। शहर में तुलसी गोशाला, स्टेशन रोड, सार्दुल स्कूल के सामने, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट आदि स्थानों पर आमजन के लिए गोबर से दीपक और लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। दीपक दो व पांच रुपए तथा लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाएं इक्कतीस रुपए में उपलब्ध रहेगी।   वातावरण शुद्ध, खाद में काम आ सकेंगे गोबर व हवन सामग्री से तैयार दीपक दीपावली पर घर-घर वातावरण को शुद्ध और सुगंधि...

21 से 84 साल तक की महिलाओं के हाथ गांवों की बागडोर

Image
बीकानेर. जिले की 143 ग्राम पंचायतों में महिलाओं के हाथ गांवों की बागडोर है। इन ग्राम पंचायतों में चुनी गई महिला सरपंच घर-परिवार के संचालन के साथ-साथ अब ग्राम पंचायत का विकास भी करवाएगी। पंचायत चुनाव में जिले की छह पंचायत समितियों की 238 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए चुनाव हुई। इनमें 143 ग्राम पंचायतों में महिला सरपंच चुनी गई है। सरपंच के लिए चुनी गई महिलाओं की आयु 21 से 84 साल तक है। सरपंच चुनी गई महिलाओं में सर्वाधिक 21 से 30 वर्ष आयु की है। जबकि दो महिला सरपंच 80 से अधिक आयु की है। सबसे कम आयु और सबसे अधिक आयु में चुनी गई सरपंच भी महिलाएं ही है।   30 वर्ष आयु तक की 45 महिला सरपंच पंचायत चुनाव में इस बार सर्वाधिक ग्राम पंचायतों की कमान युवा महिला सरपंचों के हाथ में है। चुनाव में 21 से 30 वर्ष आयु तक की सर्वाधिक महिला सरपंच चुनी गई है। जबकि 31 से 40 वर्ष आयु तक की महिला सरपंचों की संख्या 28 है। युवा महिला सरपंचों में पूगल पंचायत समिति में 11, कोलायत में 10, बज्जू में 3, लूणकरनसर में 7, बीकानेर में 11 तथा खाजूवाला में 3 युवा महिला सरपंच चुनी गई है। जिनकी आयु 21...

करोड़ो खर्च फिर भी ताला लगाने की तैयारी

Image
बीकानेर. शहर की सडक़ों पर खुले में घूम रहे बेसहारा पशुओं से आमजन को राहत दिलवाने के लिए बनाई गई नगर निगम की पूगल रोड स्थित गोशाला को अब बंद करने की कवायद चल रही है। निगम प्रशासन अब कभी भी इस गोशाला में रह रहे पशुओं को अन्य गोशालाओं में स्थानांतरित कर सकता है। गोशाला पर करोड़ो रुपए खर्च होने के बाद भी ताला लगने की तैयारियां से निगम प्रशासन और निगम बोर्ड पर सवाल उठ रहे है। जबकि इस गोशाला पर निगम अब तक करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि खर्च कर चुका है और पशुओं के चारे-पानी के लिए अनुबंधित गोशाला समिति को डेढ़ करोड़ के बिल का भुगतान और करना है।   700 से अधिक पशु गोशाला में पूगल रोड स्थित निगम गोशाला में वर्तमान में करीब 700 से अधिक पशु होने बताए जा रहे है। निगम जानकारी के अनुसार जब गोशाला शुरू हुइ्र्र थी उस समय इस गोशाला में 4388 बेसहारा पशुओं को डाला गया था। बताया जा रहा है कि निगम की ओर से 260 पशुओं को अन्य गोशाला में शिफ्ट किए जा चुके है। जबकि 350 से अधिक पशुओं को उनके मालिक रसीद कटवाकर छुड़ा कर ले गए है। गोशाला में मरने वाले पशुओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। ...

घर और मंदिरों में श्रद्धालु करेंगे मां शक्ति की उपासना

Image
बीकानेर. देवी की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रा शनिवार से प्रारम्भ होंगे। घर-घर और मंदिरों में घट स्थापना के साथ नवरात्रा पूजन, अनुष्ठान की शुरूआत होगी। नवरात्रा के नौ दिनों तक श्रद्धालु शक्ति की उपासना, पूजन कर व्रत-अनुष्ठान करेंगे। नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग अवतारों की पूजा-अर्चना की जाएगी। घरों व मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ, नवाह्न परायण, देवी भागवत कथा, भजन-कीर्तन और सत्संग के आयोजन होंगे।   नवरात्रा पूजन-अनुष्ठान की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। घरों व मंदिरों में देवी मूर्ति स्थलों को रंग बिरंगी रोशनियों, सजावटी फूल, पत्तियों आदि से सजाए गए है। प्रथम नवरात्रा पर घरों में देवी प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। नौ दिनों तक पूजन, आरती सहित विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। नवरात्रा में पवनपुरी स्थित नागणेचेजी मंदिर, जयपुर रोड स्थित वैष्णोधाम, सूरसागर के पास करणी मंदिर, नत्थूसर गेट के बाहर गायत्री मंदिर, मां आशापुरा मंदिर, करमीसर रोड स्थित त्रिपुरा सुंदरी, स"िायाय ओसिया माता मंदिर, भट्टोलाई क्षेत्र स्थित मां उष्ट्रवाहिनी मंदिर, जस्सूर गेटके अन्दर स्थित ...

गोचर-ओरण की जमीनों पर भू कारोबारियों की नजर

Image
बीकानेर. नगर नियोजन विभाग के मास्टर प्लान 2023 में गोचर भूमि का भू उपयोग परिवर्तन कर इसे मास्टर प्लान में शामिल करने का विरोध शुरू हो गया है। बीकानेर गोशाला संघ सहित गोचर संरक्षण में जुटी विभिन्न संस्थाओं ने इस पर विरोध दर्ज करवाया है। पत्रकार वार्ता में बीकानेर गोशाला संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना के अनुसार गोचर, ओरन, तालाब, ग्रीन बेल्ट, जोहड, पायतान की भूमि को मास्टर प्लान में शामिल करना न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। उन्होंने बताया कि नगर नियोजन विभाग की ओर से जारी नक्शे के अनुसार भू उपयोग परिवर्तन में सरह नथानिया, सुजानदेसर, भीनासर व इससे संबंधित गंगाशहर, किसमीदेसर, करमीसर आदि की गोचर भूमियों के बड़े भू भाग को सम्मिलित किया गया है। यह निर्णय सुप्रिम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। नीमराना के अनुसार संघ नगर नियोजन विभाग में इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाएगा। जरुरत पड़ी तो न्यायालय का द्वार भी खटखटाया जाएगा।   वहीं नगरीय विकास समिति के संयोजक पन्ना लाल नागल ने आरोप लगाया कि गोचर, ओरन, तालाब, जोहड, पायतान आदि की भूमियों पर भू कारोबारियों की नजर है। विभाग कुछ लोगों की शह पर ...

न महिलाओं को मिले शौचालय, ना बेसहारा पशुओं से मुक्ति

Image
बीकानेर. नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के गठन के करीब 11 माह बाद भी आमजन को राहत नहीं मिल रही है। शहर की सडक़ों से न बेसहारा पशु हट पाए है और ना ही व्यस्तम बाजारों में महिलाओं को महिला शौचालय मिल पाए है। निगम महापौर ने पदभार ग्रहण करने के दौरान शहर की जनता से ये वादे किए थे। अगले माह बोर्ड गठन को पूरा एक साल हो जाएगा। बोर्ड गठन के 11 माह बाद भी शहर की जनता को सफाई, लाइट, बेसहारा पशु आदि समस्याओं से न राहत मिल पाई और ना ही स्वच्छ और सुंदर बीकाणा नजर आ रहा है।   बोर्ड के अब तक के 11 माह के कार्यकाल का कुछ समय कोरोना के कारण और कुछ समय आपसी टकराव में बीत गया है। लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है। निगम की सेवाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति यह है कि न जनता संतुष्ट आ रही है और ना ही पार्षद। बोर्ड गठन के ११ माह बाद भी निगम में कार्य संस्कृति नजर नहीं आ रही है। महापौर-अधिकारियों में आपसी सामंजस्य नजर नहीं आ रहा है। अधिकारी सीट पर मिल नहीं रहे है। प्रशासनिक अधिकारी भी निगम से तबादला करवाते नजर आ रहे है।   जनता ने जिन पार्षदों को वोट देकर निगम में भेजा है वे गुटबंदी में उलझे हुए नजर आ रहे...

बीकानेर में यहां है राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर

Image
बीकानेर. देवी उपासना में राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी का महत्वपूर्ण स्थान है। देवी उपासक मां त्रिपुर बाला सुंदरी की प्रसन्नता और मनोकामना पूर्ति के लिए सतत रूप से पूजन-अनुष्ठान करते है। मान्यता है देवी त्रिपुर सुंदरी की पूजा से श्रेष्ठ गुणों का विकास होता है। साहस आता है। आत्मिक बल मिलता है। यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। इहलोक और परलोक सुधरता है।   शहर में नत्थूसर गेट के बाहर बिन्नाणी कॉलेज के पीछे बीकानेर का एकमात्र राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी का मंदिर स्थापित है। इस मंदिर में मां राज राजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी की मनमोहक मूर्ति स्थापित है। मंदिर संस्थापक पंडित ग्वाल दत्त व्यास बताते है कि मंदिर और मूर्ति की स्थापना वर्ष 2007 में हुई। बीकानेर में ही संगमरमर से निर्मित मूर्ति भक्तों में अति प्रिय है। कमल पुष्प पर त्रिपुर बाला सुंदरी विराजमान है।   देवी के एक हाथ में माला, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में कमल पुष्प और चौथे हाथ से देवी अपने भक्तों को आर्शीवाद दे रही है। पंडित व्यास के अनुसार प्रदेश में त्रिपुर बाला सुंदरी का एक मंदिर बांसवाड़ा में और दूसरा बीका...

दो वर्षीय पीटीईटी पाठ्यक्रम का परिणाम घोषित

Image
बाड़मेर के ओमप्रकाश ने 600 में से 521 अंक लिए, बीकानेर की ममता तीसरे स्थान पर बीकानेर. सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने जयपुर से बटन दबाकर घोषित किया। समन्वयक डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह पीटीईटी कार्यालय में हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। डॉ. सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में विज्ञान संकाय में बाड़मेर के ओमप्रकाश बेनीवाल ने 600 में से 521 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सवाई माधोपुर के हेमन्त कुमार गोयल ने 520 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं बाड़मेर के ही रमेश कुमार ने 512 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कला वर्ग में बाड़मेर के गजेन्द्र सिंह भादू ने 509 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जयपुर के विवेक मोटवानी ने 507 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा बाड़मेर के जोगेन्द्र कुमार ने 506 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में बूंदी के हेमन्त पालीवाल ने 494 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, ज...

12 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा

Image
क्षमता विकास के लिए फ्री मूक कॉर्सेज मिलेंगे बीकानेर. राजस्थान के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में पढ़ रहे करीब बारह लाख विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें क्षमता विकास, रोजगारपरक, अतिरिक्त कौशल एवं ज्ञान संवद्र्धन शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ट्रिपल आईटी कोटा के साथ एक एमओयू हस्ताक्षरित किया है। ट्रिपल आईटी द्वारा राजस्थान के इन विद्यार्थियों के लिए मूक कोर्स डिजाइन करवा रहा है, जो कि भाषात्मक दृष्टि से यहां के विद्यार्थियों के लिए सरल एवं सहज होंगे। प्रत्येक कोर्स लगभग 6-8 सप्ताह एवं 30-36 मॉड्यूल्स का होगा। सभी विद्यार्थियों के लिए ये कोर्स पूरी तरह से निशुल्क रहेंगे। इसी कड़ी में शनिवार को कॉलज शिक्षा विभाग के आयुक्त संदेश नायक एवं ट्रिपल आईटी कोटा के निदेशक प्रो. उदय आर यारागट्टी के साथ मिलकर विद्यार्थी हित में इन कोर्सेस के लिए एमओयू किया है। आयुक्त नायक ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण अभी महाविद्यालयों में आकर पढ्ने की व्यवस्था आरम्भ नहीं हुई है ऐसे में विद्यार्थी विभाग द्वारा उपलब्ध करवा...