मकान से लाखों के जेवर किए पार

मकान से लाखों के जेवर किए पार

लूणकरनसर. तहसील के ग्राम कुबिया में शनिवार रात चोर ने कमरे का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। इस बारे में कालू थाने में मामला दर्ज कराया गया है। थाने के कार्यवाहक इन्चार्ज एएसआइ अमराराम पंवार ने बताया कि कुबिया निवासी धर्मेन्द्र पुत्र पीथाराम नेहरा ने रिपोर्ट में बताया कि वह व उसका पुत्र कालू में होटल चलाते हैं। मेरी पत्नी पीहर गई हुई थी। इसके बाद शनिवार शाम को पुत्री खाना खाकर घर के कमरे के ताला लगाकर रात को पास के ही घर में अपने दादा के पास सो गई। इस दौरान रात को कोई चोर दीवार फांदकर घर में घुस आया। कमरे का ताला तोड़ कर अंदर रखे तीन संदूकों के ताले तोड़कर रखे चार लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व पांच हजार रुपए नगदी चुराकर ले गया। इस दौरान आलमारी व कमरे में रखा सामान बिखेर दिया।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-hindi-news-theft-in-house-6920411/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर