आचार्य तुलसी के 25 वें महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धाभक्ति के साथ भावांजलि

बीकानेर. तेरापंथ के नवमाधिशास्ता, गणाधिपति आचार्य तुलसी का 25 वां महाप्रयाण दिवस रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बीकानेर सहित देश-विदेश में प्रवासित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव आचार्य तुलसी को श्रद्धाभक्ति के साथ भावांजलि दी। महाप्रयाण दिवस पर सुबह 7 बजे से आचार्य तुलसी समाधि स्थल ( नैतिकता का शक्तिपीठ) का देश-विदेश में प्रवासित श्रद्धालु भक्तजनों के लिए समाधि स्थल के दर्शन के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई ।

प्रभारी विनोद भंसाली और जयंत सेठिया के अनुसार दूर बैठे श्रद्धालु भक्त जनों ने अपने गुरुदेव को भाव वंदना व्यक्त कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस भव्य और नयनाभिराम प्रसारण को सुदूर प्रांतों और विदेश में भी सराहा गया । सुबह 11.15 बजे से 11.27 बजे तक 12 मिनट तक देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने एक साथ विशेष जाप किया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया के अनुसार कोरोना महामारी और कोविड गाईडलाइन की पालना के तहत नैतिकता के शक्तिपीठ समाधि स्थल पर सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

 

मास्क, सेनेटाईजर व बिस्किट का वितरण
महाप्रयाण दिवस पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से रविवार को आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च अस्पताल में इलाजरत लगभग 150 रोगियों को मास्क, सेनेटाईजर और बिस्किट का वितरण किया गया। प्रतिष्ठान के महामंत्री हंसराज डागा के अनुसार अध्यक्ष महावीर रांका, गणेश बोथरा, सुशील पारख, करणीदान रांका, दीपक आंचलिया, किशोर मंडल के किशोरो की उपस्थिति में मास्क, सेनेटाईर और बिस्किट तथा आचार्य तुलसी की जीवनी से संबंधित पेम्फलेट एवं अणुव्रत आचार संहिता की नियमावली भेंट की गई। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं रोगियों ने समय-समय पर संस्थान की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यो की प्रशंषा की।

 

भक्ति संगीत संध्या का आयोजन
आचार्य तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर रविवार को भक्ति संगीत संध्या तुलसी सिमरू तेरा नाम का प्रसारण किया गया। इस संगीत संध्या में धर्मसंघ के ख्यातिलब्ध संगायकों की ओर से ऑनलाइन प्रस्तुती दी गई। धर्मेन्द्र डाकलिया के अनुसार भक्ति संगीत संध्या में कमल सेठिया, मीनाक्षी भूतोडिया, तारा मुणोत, प्रकाश डाकलिया, सुधा दुग्गड़, विनोद मंजू डागा, राजेन्द्र बोथरा, प्रियंका छाजेड़, कोमल पुगलिया आदि ने सुमधुर स्वरों से गुरु के प्रति भजनों से अपनी श्रद्धाभक्ति प्रस्तुत की।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/acharya-tulsi-6919908/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर