सूने मकान से तीन लाख के जेवर और नकदी चोरी

नोखा . कस्बे में अंडरब्रिज के पास एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर करीब तीन लाख रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। रविवार को मकान मालिक रामसुख चांडक परिवार के लोग सूरत से वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों व आलमारी के ताले टूटे हुए थे, सामान अस्त-व्यस्त ढंग से बिखरा हुआ था और आलमारी के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब ७० हजार रुपए गायब थे। ंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर चोरी हुए सामान की जानकारी ली। बाद में बीकानेर से आई डॉग स्क्वॉयड टीम की मदद से चोरों के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। वहीं, कस्बे में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने की मांग की गई।


सास का पैर टूटने पर गए थे सूरत
परिवार की रतना चांडक ने बताया कि पारिवारिक कार्य से परिवार के सभी लोग सूरत गए हुए थे। करीब दो माह बाद वहां से रविवार को सुबह वापस आए। चोर आलमारी में रखा एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी, एक बोरिया, चार चांदी के गिलाश, सिक्के और ७० हजार रुपए ले गए। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है, जिसके अनुसार पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/theft-in-house-1-6920397/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर