Posts

Showing posts from January, 2021

अध्यक्ष पद के लिए आज से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

Image
बीकानेर. जिले की तीनों नगर पालिकाओं में सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद सोमवार से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए लोकसूचना जारी होगी व नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। 02 फरवरी को शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। भरे हुए नामांकन पत्रों की जांच 03 फरवरी को होगी। 04 फरवरी को शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के तुरन्त बाद चुनाव मैदान में रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 07 फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। आरओ और एआरओ नियुक्त नगर पालिका आम चुनाव के तहत जिले की तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता की ओर से जारी आदेशानुसार नोखा नगरपालिका के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी नोखा को व सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तहसीलदार नोखा को नियुक्त किया गया है । इस चुनाव के लिए कार्य...

72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर कक्षा में मिलेगा प्रवेश

Image
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में दो फरवरी से एमबीबीएस प्रथम ईयर के छात्रों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। नए प्रवेशी छात्रों को ७२ घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी अन्यथा उन्हें कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नए प्रवेशी छात्रों के साथ रैगिंग न हो इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। सीनियर छात्रों से रैगिंग नहीं करने के शपथ-पत्र भरवाए जा रहे हैं, उनके घर पर चिट्ठियां भेजी गई है। इतना ही नहीं दो फरवरी से सभी सीनियर छात्रों को एक सप्ताह के लिए अवकाश पर भेज दिया जाएगा। इसी मुद्दे पर हाल ही में कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक भी हुई है, जिसमें एंटी रैगिंग कमेटियों का गठन किया गया है। एंटी रैगिंग कमेटी का कन्वीनर व नोडल ऑफिसर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रंजन माथुर को बनाया गया है। दो पारी में लगेगी कक्षाएं, निगरानी करेंगे सुरक्षाकर्मी एंटी रैगिंग कमेटी के कन्वीनर डॉ. माथुर ने बताया कि कोरोना काल के कारण इस पर कई तरह की सख्ती बरती गई है वहीं सुरक्षा इंतजाम भी कड़े किए गए हैं। दो फरवरी से एमबीबीएस प्रथम ईयर की कक्षाएं शुरू होगी। कोराना के मद्देनजर कक्षाएं तीन पारी में ल...

कबाड़ के बाड़े में लगी आग, बड़ा हादसा

Image
बीकानेर। सर्वोदय बस्ती स्थित सुलेमानी रहमानिया मदरसे के पास एक कबाड़ के बाड़े में रविवार की रात को भीषण आग लग गई। आग काफी भयंकर थी। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी। आग के कारण क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया। आग की सूचना पर नयाशहर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। पुलिस के अनुसार आग सर्वोदय बस्ती स्थित सुलेमानी रहमानिया मदरसे के पास एक कबाड़ के बाड़े में लगी है। यह बाड़ा रमजान तेली का है। बाड़े में कबाड़ का सामान भरा हुआ था। आग को बुझाने के लिए तीन दमकलें पानी लेकर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत से बुझाई आग आग की सूचना मिलने पर नयाशहर सीआइ गोविंदसिंह चारण मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आग की भयावता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को घेरे में ले लिया। करीब डेढ़-दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीआइ चारण ने बताया कि आग रमजान के बाड़े में लगी। बाड़े रखे पुराने टायर, प्लास्टिक की बोतलें, थैलियां एवं अन्य सामान जल गया। बुझाने के लिए तीन नगर निगम की दमकलें, एक नाल एयरफोर्स से दमकल और एक पुलिस की कैनन आग बुझाने पहुंची। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। तमाशबीनों की भीड़ लगी, क्षेत्र में धुआ...

बायोलॉजिकल पार्क : तीन साल में बन पाए तीन पिंजरे

Image
-जितेन्द्र गोस्वामी बीकानेर . नगर का एक मात्र बड़ा मनोरंजन स्थल के रूप में निर्माणाधीन मरुधरा बॉयोलॉजिकल पार्क नौ दिन चले अढाई कोस की कहावत चरितार्थ कर रहा है। अटक-अटक कर चल रहे कार्य से लगता नहीं कि यह अगले दो-तीन साल तक पूरा हो पाएगा। इस संबंध में तीन साल पूर्व निर्माण कार्य शुरू किए गए थे। छत्तीस करोड़ की योजना में अभी कुछ ही काम हो पाए हैं। हालात यह है कि इसके लिए बजट भी बहुत धीमी गति से मिल रहा है। इसके नतीजे में अभी पार्क के अंदर अभी तक बाउंड्री वाल के साथ सिर्फ तीन पिंजरे ही बन पाए हैं। इस माह चौथे पिंजरे का निर्माण शुरू हुआ है। कोराना काल में लॉकडाउन के दौरान काम बंद हो गया था। नवंबर में फिर से बजट की मंजूरी मिल गई थी। कुछ राशि मिलने पर फिर से थोड़ा कार्य शुरू हुआ था। बाद में वह भी बंद हो गया। इस दौरान वहां पर पांच खुले पिंजरे बनाए जाने थे। तीन साल से रेंगते रेंगेते कार्य में पहले बाउंड्री वाल बनाई गई। फिर पिंजरों का निर्माण शुरू हुआ। यहां जैसे-जैसे राशि मिलती गई तो काम उसी हिसाब से होता गया। लगभग पांच साल पूर्व बीछवाल में इस पार्क के निर्माण की योजना बनाकर खाका तैयार किया ग...

नौनिहालों ने बूथों पर गटकी 2 बूँद जिंदगी की

Image
बीकानेर . स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान के तहत पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूँदें रविवार को पिलाई गई। महाअभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ एसडीएम सेटेलाईट जिला अस्पताल में स्थापित बूथ पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पूरे जोश के साथ किया। उन्हांेने बताया कि पोलियो जैसा अभिशाप फिर से देश में न फैले इसके लिए चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। तीन दिन तक चलने वाले इस पोलियो अभियान के प्रथम दिन रविवार को बूथ पर दवाई पिलाई जाएगी तथा दूसरे व तीसरे दिन बूथ से वंचित रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। ए डी एम (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप, आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता, पीएमओ डॉ सी.एल. सोनी ने भी बच्चों को वैक्सीन पिलाई। इस अवसर पर डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ अनुरोध तिवारी, डॉ मंनुश्री सिंह, डॉ विवेक गोस्वामी, महिपाल सिंह, अमित वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब मरुधरा की ओर से अ...

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, देशनोक में निर्दलीयों के हाथ बागडोर, नोखा में फिर विकास मंच

Image
बीकानेर. जिले की तीनों नगर पालिका में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के बाद स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। यहां पर भाजपा का चेयरमैन बनना तय है। जबकि देशनोक में भाजपा और कांग्रेस दोनों में से किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। एेसे में निर्दलीय निर्णायक साबित होंगे। उधर, नोखा नगर पालिका में लगातार चौथी बार विकास मंच अपना बोर्ड बनाने जा रहा है। यहां पर भाजपा दूसरे नम्बर पर रही है। जबकि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ दिया था। बीकानेर. तीनों नगर पालिकाओं में चुनाव पर नजर डालें तो सबसे अच्छा प्रदर्शन भाजपा का रहा है। एक नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। एक में मुकाबला बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। जबकि नोखा में पिछले चुनावों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के पास संतोष करने के लिए देशनोक में भाजपा से एक सीट ज्यादा जीतना रहा है। अध्यक्ष पद की दौड़ शुरू तीनों नगर पालिकाओं में मतगणना शुरू होने के बाद जैसे-जैसे रूझान सामने आने लगे, पार्टियां चेयमैन के लिए सक्रिय हो गई। खासकर निर्दलीय प्रत्याशियों ...

3.76 लाख बच्चे गटकेंगे दो बूंद जिंदगी की

Image
बीकानेर. जिले में रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान का आयोजन होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो बूथों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई जाएगी। सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप के अनुसार अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन सेटेलाईट जिला अस्पताल स्थित बूथ पर जिला कलक्टर नमित मेहता बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन पिला कर करेंगे। अभियान के दौरान पूरे जिले में 3 लाख 76 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के नोडल अधिकारी आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के अनुसार अभियान को लेकर जिले में 1513 स्थायी बूथ स्थापित किए गए है। वहीं 55 ट्रांजिट टीम, 147 मोबाइल टीमों की ओर से बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। अभियान को लेकर जिले में 204 हाई रिस्क एरिया को चिह्नित किया गया है, जिन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान में 290 सुपरवाईजर और 6090 वैक्सीनेटर्स की सहायता से 3 . 76 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।   बस स्टैण्ड व र...

भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन

Image
बीकानेर. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) की ओर से चलाए जा रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत शनिवार को रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ पीठाधीश्वर सिंह स्थल पीठ क्षमाराम महाराज, मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, मुख्य अतिथि नरसी कुलरिया व कार्यक्रम अध्यक्ष टेकचंद बरडियाा ने दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है वो संपूर्ण भारतीय समाज की भावनाओं से बनने वाला राष्ट्र मंदिर है जिसमें देश विदेश में रहने वाला संपूर्ण भारतीय समाज जुडऩे वाला है। क्षमाराम महाराज ने कहा कि राष्ट्रप्रेम भगवान की भक्ति का ही अंग है और यह राम मंदिर उसका साक्षात प्रतीक है। मुख्य अतिथि नरसी कुलरिया ने कहा कि आज राम मंदिर के सहयोग में सहभागी बनकर अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। कार्यक्रम में भामाशाह सम्मान के तहत नरसी कुलरिया, बीकाजी ग्रुप, पवन सिंघानिया, अशोक मोदी, गणेश बोथरा, जयचंदलाल डागा, महावीर रांका, शांतिला...

नोखा में विकास मंच व श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा को बढ़त

Image
बीकानेर. जिले की तीनों नगर पालिकाओं में मतगणना के प्राम्भिक रुझानों के साथ परिणाम आने शुरू हो गए है। नगरपालिका नोखा में सामने आए रुझान व परिणामों के अनुसार नोखा विकास मंच बढ़त की और चल रहा है। वही नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा बढ़त की और चल रही है। सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ मतगणना का कार्य शुरू हुआ। मतगणना स्थलों के अंदर व बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। तीनों नगर पालिकाओं में कुल 24 टेबल पर मतगणना होगी। नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 10 , नोखा में 9 तथा देशनोक में 5 टेबल पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर दो-दो कार्मिक ईवीएम में डाले गए मतों की गणना चल रही है। 110 वार्ड पार्षदों का होगा निर्वाचन जिले की तीनों नगर पालिकाओं में रविवार को होने वाली मतगणना के दौरान 110 वार्ड पार्षदों का निर्वाचन होगा। नगर पालिका नोखा में 45 वार्ड है, जबकि नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 40 तथा नगर पालिका देशनोक में 25 वार्ड है। इन सभी वार्डो में 28 जनवरी को मतदान हो चुका है। source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-news-hindi-news-6660924/

आज होगा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Image
बीकानेर. जिले की तीनों नगर पालिकाओं में हुए मतदान के मतों की गणना रविवार को होगी। मतगणना के दौरान चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। तीनो नगर पालिकाओं में 28 जनवरी को मतदान हुआ था। मतगणना सुबह 9 बजे शुरू होगी। करीब दो घंटे में तीनो नगर पालिकाओं के सभी वार्डो के मतगणना के परिणाम सामने आने की संभावना है। तीनों पालिका क्षेत्रों में 110 वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के लिए मतगणना होगी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मतगणना स्थलों के अन्दर और बाहर कानून व्यवस्था संधारित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। तीनों नगर पालिकाओं में कुल 24 टेबल पर मतगणना होगी। नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 10 , नोखा में 9 तथा देशनोक में 5 टेबल पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर दो-दो कार्मिक ईवीएम में डाले गए मतों की गणना करेंगे।   110 वार्ड पार्षदों का होगा निर्वाचन जिले की तीनों नगर पालिकाओं में रविवार को होने वाली मतगणना के दौरान 110 वार्ड पार्षदों का निर्वाचन होगा। नगर पालिका नोखा में 45 वार्ड है, जबकि नगर पालिका श्रीड...

शव ले जा रही एम्बुलेंस और लॉडबॉडी टैक्सी में टक्कर, पांच जने घायल

Image
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल से शनिवार सुबह शव लेकर जा रही एम्बुलेंस और लोडबॉडी टैक्सी की उदयरामसर के पास टक्कर हो गई, जिससे छह जने घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन से पीबीएम अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंगाशहर सीआई राणीदान के अनुसार किशनासर गांव निवासी ७० वर्षीय जसोदा देवी पत्नी पन्नाराम नायक की तबीयत खराब होने पर करीब पांच दिन पहले परिजनों ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तब परिजन एम्बुलेंस से गांव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दम्यिान उदयरासर के पास धारणिया पेट्रोल पंप के सामने एम्बुलेंस और लोडबॉडी टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार मृतका जसोदा देवी का बेटा उमाराम, कालूराम उसकी पत्नी गंगादेवी, पुत्रवधु छोटा देवी पत्नी भंवराराम नायक, पोता किशनलाल एवं मूलाराम व मोहनराम सहित लोडबॉडी टैक्सी चालक घायल हो गया। किशनराम व गंगादेवी के कम चोटें आई, जिन्हें शव को लेकर गांव के लिए रवाना कर दिया जबकि किशनलाल, उमाराम व दो अन्य को निजी वाहन से पीबीएम अस्पताल के ट्...

35 दिन पहले ही थाना संभालने वाली एसएचओ व कांस्टेबल निलंबित

Image
बीकानेर। मादक पदार्थ व हथियार तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए वसूलने के मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जसरासर एसएचओ व एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। वहीं प्रकरण की जांच एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार को सौंपी है। उपनिरीक्षक सुमन को २४ दिसंबर, २०२० को ही थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। अब ३५ दिन बाद में वे निलंबित हो गई है। प्रकरण के अनुसार सूडसर निवासी तुलछाराम व प्रभुसिंह शुक्रवार रात को बाइक पर सूडसर से उत्तमामदेसर जा रहे थे। दोनों बादनूं गांव में शराब ठेके पर शराब लेने के लिए रुके। यहां उन्होंने शराब भी पी। तुलछाराम ने बताया कि तभी जसरासर थाने का कांस्टेबल रामकुमार आया और वह गाड़ी में डालकर थाने ले गया। यहां एनडीपीएस मामले में फंसाने की धमकी दी। बाद में कांस्टेबल ने मामला नहीं बनाने की एवज में एक लाख रुपए मांगे। कांस्टेबल ने डरा-धमका कर रात को ही ५० हजार रुपए ले लिए। एसपी के समक्ष पेश हुए दोनों पीडि़त पीडि़त तुलछाराम व प्रभुसिंह शनिवार दोपहर में पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा के समक्ष हुए। उन्होंने आपबीती बताई और पु...

कोर्ट परिसर में ही पति ने पत्नी को तीन बार कहा, तलाक...तलाक...तलाक...

Image
बीकानेर। कचहरी परिसर में शनिवार को एक अजीब तरह का मामला देखने को मिला। कोर्ट में एक व्यक्ति पर आरोप-पत्र पेश होने से नाराज व्यक्ति ने कोर्ट के बाहर निकलते ही अपनी पत्नी को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोल कर तलाक दे दिया। इस संबंध में पीडि़त महिला जामसर थाना क्षेत्र के जलालसर निवासी शबाना की ओर से सदर थाने में तीन तलाक का मामला दर्ज कराया गया है। पीडि़ता ने बताया कि जामसर थाने में उसके पति मोहम्मद फारुख, ससुर सफी मोहम्मद, सास खातुन जेठ रफीक खान एवं जेठानी फरजाना के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया हुआ था। इस मामले में 30 जनवरी को बीकानेर कचहरी में संबंधित न्यायालय में उसके पति मो. फारुख के विरूद्ध आरोप पत्र पेश हुआ। इस कारण पीडि़ता अपने पिता और पिता के दोस्त के साथ कचहरी आई हुई थी। आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत होने के बाद पीडि़ता बाहर आई तो उसका ससुर उस पर भड़क गया। पीडि़ता ने बताया कि उसके ससुर ने उसके पति से कहा कि तु इसे अभी के अभी तलाक दे दे। इस पर उसके पति ने तीन बार तलाक-तलाक कर दिया। आरोपी मो. फारुख ने कहा कि मैंने दूसरा निकाह पढ़ लिया है, अब मुझे तेरी कोई जरूरत नहीं ...

अनैतिक व्यापार करवाने वाली महिला सहित 9 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Image
बीकानेर. नागौर में पुलिस ने देह व्यापार का भांडाफोड़ किया है। शहर के एक होटल से युवक-युवतियों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक-युवतियों में एक युवक व एक महिला बीकानेर की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के निर्देशन में नागौर वृत्ताधिकारी विनोद कुमार सीपा ने कोतवाली थाने की टीम के साथ शुक्रवार रात को गश्त के दौरान कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के बीकानेर रोड पर एचपी गैस गोदाम की पूर्व दिशा में रेलवे लाइन की तरफ जाने वाली एक पतली गली में स्थित भंवर ढाका के मकान में किराए पर रहने वाली भंवरी नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो बाहर की लड़कियों/महिलाओं को बुलाकर वेश्यावृत्ति का अवैध धंधा करवा रही थी। पुलिस टीम ने अनैतिक व्यापार का संचालन करने वाली महिला सहित कुल 9 जनों को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। यह हुए गिरफ्तार पुलिस ने देह व्यापार के आरोपी में बीकानेर निवासी बीरबलराम पुत्र रामुराम जाट, संखवास निवासी सुनील पुत्र सुगनचंद सोनी, बालवा निवासी शेराराम पुत्र प्रेमाराम मेघवाल, धन्नाराम पुत्र चुनाराम मेघवाल, बाराणी निवासी भंवर...

काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 590 शिक्षकों को एक और अवसर

Image
बीकानेर. शिक्षा विभाग में द्वितीय ग्रेड से व्याख्याता पदों पर रिव्यू डीपीसी व नियमित डीपीसी वर्ष 20-21 में चयनित हुए ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में उपस्थित होने का एक और अवसर दिया गया है जिन्होंने जनवरी में आयोजित काउंसलिंग में भाग नहीं लिया था । माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न विषयों के 590 व्याख्याता पदों पर पदोन्नत हुए ऐसे अभ्यर्थियों को 15 फरवरी तक अपने सहमति पत्र संयुक्त निदेशक कार्मिक के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है, जो किसी कारणवश जनवरी में आयोजित काउंसलिंग में भाग नहीं ले सके थे। निर्धारित तिथि तक अपनी सहमति नहीं देने वाले अभ्यर्थियों की पदोन्नति परित्याग मानते हुए उनके पदस्थापन आदेश जारी नहीं किए जाएंगे। व्याख्याता पदों पर चयनित ये रहे अनुपस्थित संस्कृत 42 जीव विज्ञान 22 गणित व भौतिक विज्ञान 148, रसायन विज्ञान 42 गृह विज्ञान 38 अंग्रेजी 46 राजनीति विज्ञान 50 इतिहास 77 वाणिज्य 10 , हिंदी 47 भूगोल,अर्थशास्त्र,समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, राजस्थानी,पंजाबी, उर्दू, सिंधी व कोच 68 अब तक विभाग द्वारा अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के काउंसलिंग के ब...

दिन में ही छूटती रही कंपकंपी

Image
बीकानेर. अब धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन आता जा रहा है वहीं दिन भी थोड़े बड़े हो रहे हैं। अधिकतम तापमान भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। धूप भी साफ रह रही है। शनिवार को भी हल्की सर्दी रही लेकिन मौसम खुगवार था। सूर्योदय के साथ ही धूप निकली। यह दिन भर खिली रही। हांलांकि थोड़ी सी सर्द हवा के चलते धूप सेंकना अच्छा लगा। दोपहर दो बजे तक धूप थोड़ी तेज होने से ज्यादा दैर नहीं बैठा गया। पिछले दिनों के मुकाबले सर्दी में भी थोड़ा उतार देखा गया। जहां शुक्रवार को अधिकतम पारा २५.५ डिग्री था तो शनिवार को दो डिग्री बढ़कर २७.३ डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम पारा भी एक डिग्री उछलकर ९ डिग्री हो गया। पिछले सप्ताह की बात करें तो २४ जनवरी को अधिकतम २२ डिग्री व न्यूनतम ६.८ डिग्री, २५ जनवरी को अधिकतम २२.३, न्यूनतम ६.६, २६ जनवरी को अधिकतम २२.६ व न्यूनतम ७.६ डिग्री रहा। २७ जनवरी को अधिकतम २४.४ व न्यनूतम ८.९ डिग्री, २८ जनवरी को अधिकतम २४.२ व न्यनूतम ९.२ डिग्री, २९ जनवरी को अधिकतम २५.५ एवं न्यूनतम ८ डिग्री तथा ३० जनवरी को अधिकतम २७.३ एवं न्यूनतम ९ डिग्री दर्ज किया गया। source https://www.patrika.com/bikaner-news/bik...

हर वार्ड में होंगे २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य

Image
बीकानेर. नगर निगम प्रत्येक वार्ड में २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य करवाएगा। इसकी कवायद को शुरू कर दिया है। महापौर सुशीला कंवर ने निगम आयुक्त को यू ओ नोट जारी कर १५ फरवरी तक हर वार्ड में होने वाले विकास कार्यो की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। इन २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य होने से एक वित्तीय वर्ष में ४०-४० रुपए के विकास कार्य प्रत्येक वार्ड में हो जाएंगे। महापौर के अनुसार गत बजट बैठक में हर वार्ड में ४०-४० रुपए के विकास कार्य करवाने की घोषणा की गई थी। जिनमें से २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य प्रार भ कर दिए गए है। यू ओ नोट में आयुक्त को निर्देश दिए गए है। हर वार्ड में होने वाले २०-२० लाख रुपए के विकास कार्यो के लिए संबंधित वार्ड पार्षद से अपने वार्ड में करवाए जाने वाले विकास कार्यो की सूची प्राप्त कर तकमीना तैयार किया जाए। साथ ही पूर्व में जारी २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य १५ फरवरी से पहले पूरे हो जाए, इसको सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। हाल ही में भाजपा और कांग्रेस के कई पार्षदों ने हर वार्ड में ४०-४० रुपए के विकास कार्य करवाने की मांग की थी। भाजपा पार्षद कमल कंवर, शह...

बीकानेर थिएटर, आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल का समापन

Image
बीकानेर. लोकायन संस्थान की ओर से राजस्थान कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित पन्द्रह दिवसीय बीकानेर थिएटर आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल का समापन शनिवार को हुआ। समापन अवसर पर संवाद, थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुई। संस्थान सचिव गोपाल सिंह चौहान के अनुसार नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में होने वाले हरजस के भजनों की प्रस्तुति हुई। लक्ष्मीनाथ मंडल की कांता जोशी, प्रेमलता पणिया, सरस्वती आचार्य आदि ने भगवान कृष्ण एवं मीरा के भजनों की प्रस्तुति दी। फेस्टिवल में वाणी गायक शिवजी एवं बद्री सुथार ने भजनों की प्रस्तुति दी। नाट्य संवाद, सूजन के सरोकार, भूले बिसरे स्वाद, कला एवं संस्कृति तथा सीएसआर विषय पर संवाद कार्यक्रम हुए। लोक गायक नत्थू खान एवं बाबू खान तथा दापू खान ने प्रस्तुतियां दी।लोक गायक लालचंद उपाध्याय तथा शंकर व्यास ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। फेस्टिवल का समापन युवा बैंड कबीर कैफे की ओर से दी गई कबीर भजनों से हआ। फेस्टिवल से जुड़े नवल किशोर व्यास के अनुसार फेस्टिवल में कला एवं थिएटर से संबंधित ३० से अधिक संवाद, १०० से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम,...

24  टेबल पर होगी मतगणना

Image
बीकानेर. जिले की तीनों नगर पालिकाओं में 28 जनवरी को हुए मतदान की मतगणना 31 जनवरी को होगी। जिला निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार तीनो पालिका क्षेत्रों में मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मतगणना सुबह 9 बजे से होगी। मतगणना के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ मतगणना के दौरान मतगणना स्थल के अन्दर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए है। तीनों पालिका क्षेत्रों में २४ टेबलों पर ईवीएम में डाले गए मतो की गणना की जाएगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। 110 वार्ड पार्षदों का होगा निर्वाचन जिले की तीनों नगर पालिका क्षेत्रों में 110 वार्डो में मतदान हुआ। मतगणना के दौरान तीनों पालिका क्षेत्रों में 110 वार्ड पार्षदों का निर्वाचन होगा। नगर पालिका नोखा में 45 , नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 40 और नगर पालिका देशनोक में 25 वार्ड शामिल है।   यहां इतनी टेबल पर मतगणना नगर पालिका चुनाव की मतगणना के तहत नगर पालिका नोखा में 9 टेबल, नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 10 टेबल और नगर पालिका देशनोक में 5 टेबल पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर दो-दो कर्मचारी मतो की गणना क...

मानव अधिकारों का संरक्षण करना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी

Image
बीकानेर. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि मानवाधिकारों के संरक्षक के रूप में आयोग की भूमिका प्रोएक्टिव रहेगी। मानव अधिकारों का संरक्षण करना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है। विभागीय अधिकारी अपनी इस जिम्मेदारी को समझते हुए मानव अधिकार से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई और बैठक में राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने कहा कि मानव अधिकार मानव को सुरक्षित और सम्मानजनक परिस्थितियां प्रदान करने से जुड़े हैं और ऐसी परिस्थितियों का निर्माण जनकल्याणकारी प्रजातांत्रिक व्यवस्था का प्रथम दायित्व है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकारी एजेंसियां यह प्रयास करें कि मानव अधिकारों से जुड़े मामलों में जांच रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए। व्यास ने कहा कि मानव अधिकारों के संरक्षक के रूप में आयोग किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेगा। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई प्रकरण हाईकोर्ट स्तर पर लंबित है तो विभाग तथ्यों की जांच के लिए जल्द निस्तारण का आवेदन करें। यदि समय पर जवाब नहीं दिया जाएगा तो इसे अवमानना मानते हुए सम...

6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, 5 .40 लाख का प्रतिकर स्वीकृत

Image
बीकानेर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर की बैठक शुक्रवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदन लाल भाटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीडि़त प्रतिकर स्कीम - 2011 के तहत 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया व 5 लाख 40 हजार रुपए की प्रतिकर राशि राशि स्वीकृत की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल के अनुसार हाल ही में नया शहर थाना में दर्ज 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में 2 लाख 50 हजार रुपए की प्रतिकर राशि तथा पुलिस थाना बज्जू में दर्ज 14 वर्षीय बालक से कुकर्म के मामले में 2 लाख 50 हजार रुपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई। दोनो प्रकरणों में पोक्सो न्यायालय के विशिष्ठ न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह नागर की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर को प्रकरण में पीडि़त बालकों को अंतरिम प्रतिकर दिलवाए जाने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में नि:शुल्क विधिक सहायता के 5 प्रार्थना पत्रों को स्वीकृत किया जाकर नि:शुल्क अधिवक्ता नियुक्त किया गया तथा अण्डर टंाईल रिव्यू कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। बालश्रम के चार प्रकरणों में दस-दस हजार रुपए की प्रति...

अतिक्रमण हटाने का विरोध, कांग्रेस पार्षद बैठे धरने पर

Image
बीकानेर. हनुमान हत्था क्षेत्र में मकानों के आगे सीढिय़ा, चौकी, शौचालय, रैलिंग आदि के रूप में हो रखे अतिक्रमणों को हटाने पहुंचे नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते को कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने एसडीएम मीनू वर्मा और निगम उपायुक्त पंकज शर्मा के समक्ष विरोध दर्ज करवाया और कार्रवाई के विरोध में मकानों के आगे ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने पुलिस और निगम प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे चले विरोध के बाद आखिर नगर निगम प्रशासन ने मकान मालिकों की ओर से दी गई अण्डर टेकिंग के आधार पर पांच दिनों की मोहलत प्रदान की और दस्ता बिना अतिक्रमण हटाए लौट गया। निगम उपायुक्त के अनुसार मकान मालिकों ने अपने स्तर पर ही पांच दिनों में अतिक्रमणों को हटाने की लिखित जानकारी दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास के लोग एकत्र हो गए।   पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचा दल हनुमान क्षेत्र में मकानों के आगे हो रखे अतिक्रमणों को हटाने नगर निगम का दस्ता उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा व उपायुक्त पंकज शर्मा के नेतृत्व...

प्रतिभाओं का सम्मान, 30  जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Image
बीकानेर. भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मेघवाल समाज का सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामुहिक विवाह में 30 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जनरल वी के सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडक़र नवदम्पतियों को मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। नोखा रोड किसमीदेसर क्षेत्र में हुए समारोह के दौरान अध्यक्षता करते हुए विजयानन्द महाराज ने आर्शीवचन दिया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का उदाहरण देते हुए आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण दिया । केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि इस कोरोनाकाल में कई लोगों की जिन्दगीयां छीन गई लेकिन फिर भी हम सब ने इन मुसिबतों को झेलते हुये डर के वातावरण के बीच में भी अपने परिवार के साथ जिन्दगी को कैसे जीना है सिखा है। अतिथियों व आगन्तुकों की अगुवाई रवि शेखर मेघवाल के नेतृत्व में हुई। भावाना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की प्रधान श्रीमती पाना देवी...

शहादत दिवस पर मेजर जेम्स थॉमस को किया याद

Image
बीकानेर. शहीद मेजर जेम्स थॉमस के १५ वें शहादत दिवस पर गुरुवार को उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण कर पुष्प अर्पित किए गए। ईसाई कब्रिस्तान में स्थित मेजर जेम्स थॉमस की समाधि स्थल पर प्रार्थना सभा हुई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान मेजर जेम्स थॉमस के परिवारजनों सहित शहरवासी शामिल हुए। फादर डोनी ने प्रार्थना अर्पित की एवं समाधि स्थल पर पवित्र जल का छिडक़ाव किया। प्रार्थना के बाद शहीद मेजर जेम्स थॉमस की मां मैरी कुट्टी, शहीद के भाई राजू थॉमस, पुत्रियां शेरिल जेम्स व शारलेट जेम्स, परिवार के सदस्य लिजी थॉमस भाभी, शाजी बहन, हेमन्त भानजा सहित परिवारजनों ने पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर सुनीता गौड, सीताराम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों सहित शहरवासियों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीद मेजर जेम्स थॉमस की शहादत को याद कर उन्हे नमन किया। इस अवसर पर शहीद मेजर जेम्स थॉमस को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के पुंछ स्थित कृष्णा घाटी में मेजर जेम्स थॉमस ने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए भारत माता की रक्षा करते हुए प्राणो का बलिदान दिया।उनकी शहादत ह...

घर के आगे खड़ी बुलेट बाइक चोरी

Image
बीकानेर। शहर में चोरों के हौसलें बढ़ते जा रहे हैं। चोरी की वारदातें थम नहीं रही है। बुधवार की रात को घर के आगे खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को दो व्यक्ति चुरा कर ले गए। चोरों की यह करतूत यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीडि़त व्यक्ति ने कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कमला कॉलोनी निवासी शेखर ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घर के आगे खड़ी की। रात करीब एक से दो बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति की उसकी बाइक को चुरा कर ले गए। बाइक की तलाश की लेकिन नहीं मिली। बाद में सीसीटीवी कैमरे में देखा तो दो व्यक्ति बाइक को धक्का लगाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर दिन दो-तीन बाइक हो रही चोरी पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोरी की वारदातें थम नहीं रही। हाात यह है कि शहर में हर दिन तीन-चार बाइक चोरी हो रही है। चोर आमजन की गाढ़ी कमाई को लूट ले जा रहे हैं। पुलिस भी चोरों से परेशान हो चुकी है। पुलिस चोरी की एक वारदात का खुलासा करती है तब तक चोर चार-पांच नई वारदातों को अंजाम दे देते हैं। source https://www.p...

सर्राफा व्यवसायी लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

Image
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में सैटेलाइट हॉस्पिटल के पास करीब एक साल पहले दुकान से घर जा रहे व्यापारी के साथ मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात लूट ले जाने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया है। सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने बताया कि लूणकरनसर तहसील के डूडीवाली हाल जालू की जी बाड़ी निवासी भागीरथ पुत्र भंवरलाल डूडी को गिरफ्तार किया वहीं इसके दो साथी जो नाबालिक है, जिन्हें निरुद्ध किया गया है। आरोपी ने १२ फरवरी, २०२० को पारीक चौक निवासी चांदरतन पुत्र नरसीलाल सोनी के साथ हुई लूट की वारदात को कबूल किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद एक और आरोपी को नामजद किया जा चुका है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह था मामला पारीक चौक निवासी चांदरतन सोनी १२ फरवरी, २०२० की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। सैटेलाइट हॉस्पिटल के पीछे गणेश मंदिर वाली रोड पहुंचा तक पीछे से बाइक पर तीन जने आए। आरोपियों ने चांदरतन की गर्दन जोर से मुक्का मारा, जिससे वह हड़बड़ा गया। लूटेरों ने बाइक को लात मा...

76.71 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

Image
बीकानेर. जिले की तीनों नगर पालिकाओं में गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा। तीनों नगर पालिकाओं में 76.71 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक देशनोक नगर पालिका में 81 .03 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नगर पालिका नोखा में 79.46 प्रतिशत और नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 72 . 23 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी। बुजुर्ग और महिला मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर मतदान किया। पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ वोट डाले। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोविड- 19 के मद्देनजर मास्क लगा होने पर ही मतदाताओं को मतदान केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। वहीं प्रत्येक मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।   मतदाताओं में रहा उत्साह नगर पालिका चुनाव के दौरान तीनों नगर पालिका क्षेत्रों में मतदाताओं में उत्साह नजर आया। सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं के पहुंच...

लोक धुनों की बिखरी स्वर लहरियां, नाटक का हुआ मंचन

Image
बीकानेर. लोकायन संस्थान की ओर से आयोजित बीकानेर कला, थिएटर एवं संस्कृति फेस्टिवल में गुरुवार को कला संवाद, लोक गीतों की प्रस्तुति हुई। े भोपाल की सिरेमिक कलाकार श पा शाह ने अनिरुद्ध उमट के साथ अपनी सृजन यात्रा को साझा किया। फेस्टिवल से जुड़े नवल किशोर व्यास के अनुसार फेस्टिवल में 'कला संवाद' श्रृंखला में बीकानेर की पार परिक और अद्भुत कारीगरी मनोत पर कला विशेषज्ञ शैनेन डेविस और अधिराज सिंह देवड़ा के बीच संवाद कार्यक्रम हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बीकानेर के लोक गायक मास्टर भंवर ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इंदौर के युवा बैंड "कबीर स्टूडियो" की ओर से भजन प्रस्तुत किए। मंटो की कहानी पर आधारित नाटक 'काली सलवार' नाटक का मंचन हुआ जिसका निर्देशन पूजा जोशी ने किया। लोकायन के अध्यक्ष महावीर स्वामी फेस्टिवल में शुक्रवार को रंग संवाद, कला संवाद तथा शिक्षा संवाद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लोक गीत, चंग धमाल और नाट्य मंचन के कार्यक्रम होंगे। फेस्टिवल का समापन 30 जनवरी को होगा । source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-theater-art-a...

तीनों नगर पालिका में शांतिपूर्वक मतदान हुआ संपन्न

Image
बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ जिले की नोखा और देशनोक नगर पालिका में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मेहता ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कोविड-19 एडवाइजरी के अनुपालना के साथ लोगों ने उत्साह पूर्वक वोट डाले। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक का निरीक्षण किया और मतदान प्रतिशत जाना। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में मतदाताओं ने मास्क लगाया है या नहीं इसका अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि अगर कोई मतदाता बिना मास्क लगाए मतदान करने आए तो उसे मास्क लगाने को कहा जाए। साथ ही उन्होंने बीएलओ और चिकित्सा विभाग के कार्मिक के पास अतिरिक्त मास्क है या नहीं इसकी जानकारी ली। दोनों ही अधिकारियों ने देशनोक के विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था जानी। जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गट्टानी बालिका विद्यालय नोखा में बने मतदान केंद्रों का निरीक...

१५ साल बाद भी शहीद स्मारक के लिए जगह का इंतजार

Image
बीकानेर . वर्ष २००६ में जम्मू कश्मीर के पुंछ स्थित कृष्णा घाटी में बॉर्डर पार से आए आतंकवादियों को ढेर करने वाले और मुठभेड़ में गोली लगने के बाद भी अद य शौर्य का परिचय देने वाले भारतीय सेना के जाबांज शहीद मेजर जेम्स थॉमस की शहादत के १५ साल बाद भी स्मारक के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है। अद य शौर्य का परिचय देने के बाद मरणोपरांत कीर्ति चक्र से स मानित मेजर जेम्स थॉमस के परिवारजन ही नहीं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी, मित्रगण शहीद मेजर जे स थॉमस के स्मारक के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के लिए आज भी प्रयासरत है। बीकानेर में जाये-जन्मे और पले बढ़े मेजर जेम्स थॉमस को अपने ही शहर में स्मारक के लिए वर्षो बाद भी स्थान चिह्नित नहीं हो पाना और स्मारक नहीं बन पाना शासन-प्रशासन की कार्यशैली और उदासीनता को बयां करते है। स्थान चिह्नित नहीं मेजर जेम्स थॉमस का बीकानेर शहर में स्मारक बनाने के लिए मेजर जेम्स थॉमस के परिवारजन वर्षो से नगर निगम, नगर विकास न्यास, जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार स्तर तक स पर्क स्थापित कर चुके है। शहीद के स्मारक के लिए आज तक स्थान चिह्नित नहीं हो पाया है। जिला सैनिक ...

शुक्रवार को 20 और स्थानों पर लगेंगे कोविड 19 वेक्सीन के विशेष शिविर

Image
बीकानेर। जिला कलेक्टर नमित मेहता कहा कि योजनाबद्ध तरीके से जिले में 20 स्थानों पर शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित कर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 वैक्सीनेशन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में मेहता ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित और पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए। सभी चिन्हित हेल्थ वर्कर को फोन और एसएमएस के जरिए टीके लगने की सूचना भिजवाएं और यह सुनिश्चित हो कि अग्रिम पंक्ति का एक भी पात्र वर्कर टीके लगने से वंचित ना रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगने की विशेष व्यवस्था हो। मेहता ने उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चैधरी को भी निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी और अन्य पात्र हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस कार्य के शत प्रतिशत परिणाम दिए जाएं। जिला कलक्टर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 20 विशेष स्थानों के अतिरिक्त पीबीएम व सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के 10 स्थानों सहित कुल 30 स्थानो...

रोशनी के रंगों में सराबोर हुआ सूरसागर

Image
बीकानेर। रोशनी के रंगों से सराबोर सूरसागर पास से गुजरने वाले हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। शाम के बाद गहराते अंधकार के बीच सूरसागर का मनमोहक दृश्य हर राहगीर को एक बारगी अपनी ओर निहराने के लिए जरूर रोक लेता है। सूरसागर के किनारे रंगीन प्रकाश व्यवस्था दूर से ही सूरसागर के वैभव को और लुभावना बना रही है। मुख्य दरवाजे से लेकर पेड़ और गमलों तथा सीढ़ियों पर लगी रंगीन लाइटें यह ऐतिहासिक स्थल बहुत रमणीय लगता हैं। झील के बीचो बीच चलते फव्वारे किसी प्राकृतिक झरने का एहसास करा रहे हैं । उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व ही जिला प्रशासन और नगर विकास न्यास द्वारा सूरसागर की संपूर्ण साफ सफाई करने के बाद यहां पानी भरकर रंगीन प्रकाश की व्यवस्था की गई है। सूरसागर में पहले लीकेज होने की समस्या को भी ठीक किया गया और इसका संपूर्ण सौंदर्यकरण करवा कर यहां बड़े भित्ति चित्रों की भी पुनः चित्रकारी करवाई गई, दीवारों पर पेंट करवाया गया। यहां की दीवारांे पर लगे झाड़ झंकार हटाकर बड़े गमले भी लगाए गए, जिसमें भी आकर्षक पेड़ पौधे लगाए गए हैं। इन दिनों पेड़ पौधों और गमलों में भी रंगीन रोशनी की व्यवस्था की गई है। ...

अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगा घर-घर कचरा संग्रहण

Image
बीकानेर. ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के तहत प्रथम चरण में जिले में 45 गांवों में 17.59 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की ओर से प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए घर-घर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक कचरा संग्रहण केंद्र, सामुदायिक खाद का गड्ढा या कंपोस्ट जैसी गतिविधियां होंगी । वहीं तरल कचरा प्रबंधन के लिए घरेलू सोख्ता गड्ढा या सामुदायिक सोख्ता गड्ढा जिसमें मैजिक पिट और घरों से सामुदायिक स्वच्छता गड्ढे तक नाली निर्माण जैसी गतिविधियां भी इस कार्य योजना में शामिल की गई है। जिला कलक्टर एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नमित मेहता के अनुसार ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 गांव चयन करते हुए कुल 45 गांवों में सेनेटाइजेशन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।   ये प्रस्ताव हुए तैयार मेहता के अनुसार समिति की ओर से एसबीएमजी के तहत 5.98 करोड, एफएफसी के तहत 7.88 करोड तथा मनरेगा के तहत 3.78 करोड रुपए के वित्तीय प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए जा रहे हैं, जिनके जरिए ठोस अपश...

एसीबी बीकानेर की स्पेशल यूनिट में एएसपी होंगे जांगिड़

Image
बीकानेर। प्रदेश के १९ आरपीएस अधिकारियों के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में चयन के बाद अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश राजस्थान सरकार के गु्रप (गु्रप-१) विभाग के संयुक्त शासन सचिव (पुलिस) रामनिवास मेहता ने गुरुवार को आदेश जारी किए हैं। आदेश में सुरेश चंद जांगिड़ को बीकानेर लगाया गया है। इसके अलावा गोवर्धनलाल खटिक प्रतापगढ़, भोलाराम यादव भीलवाड़ा, ललित किशोर शर्मा जयपुर, डॉ. महावीर सिंह राणावत जालौर, बृजेश कुमार सोनी अजमेर, गोपालसिंह कानावत बारां, वंदना भाटी जयपुर, इस्माइल खां झुंझुनूं, राजपाल गोदारा जयपुर, लक्ष्मणदास अलवर,सतनामसिंह अजमेर, नरपत चंद पाली, सुरेश कुमार शर्मा सवाई माधोपुर, राजेन्द्र सिंह नैन जयपुर, बिश्राराम जयपुर, अब्दुल आहद खान टोंक, उमेश कुमार ओझा उदयपुर द्वितीय एवं बजरंग सिंह को जयपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है। बीकानेर में करीब दो साल से पद खाली बीकानेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्पेशल यूनिट में पिछले दो-ढाई साल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद खाली है। एएसपी पर्बतसिंह के सेवानिवृत होने के बाद से इस पर क...

190  मतदान केन्द्रों पर  1  लाख  3671  मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Image
बीकानेर . जिले की तीन नगर पालिकाओं में गुरुवार को मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। तीनो नगर पालिका क्षेत्रों में 190 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 3 हजार 671 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के अनुसार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए तीनो नगर पालिकाओं में 5 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है। वहीं संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। मेहता के अनुसार तीनो नगर पालिका क्षेत्रों में स्थित 110 वार्डो में मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिए बुधवार को संबंधित पालिका क्षेत्रों से मतदान दलों की रवानगी हुई। मतदान दलों को रवाना करने से पहले अंतिम चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर बाद तक सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल पहुंच गए। मतदान अधिकारियों ने आवंटित मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया संबंधित तैयारियां पूर्ण की। एरिया और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सभी मतदान दलों के मतदान केन्द्रों पर पहुंचने की स्थिति सुनिश्चित की। मेहता ने बताया कि सभी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी हो चुके है।...

32 बूथों पर 2204 को लगा मंगल टीका

Image
बीकानेर। जिले में कोविड-१९ टीकाकरण में तेजी लाई गई जो अब वापस धीमी पड़ती नजर आ रही है। दो दिन केन्द्र बढ़ाकर टीकाकरण बढ़ाया गया लेकिन अब गुरुवार को फिर केवल सात केन्द्रों पर ही टीकाकरण होगा।इन परिस्थितियों में २९ जनवरी तक जिलेभर के सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना मुश्किल है। बुधवार को ३२ बूथों पर टीकाकरण किया जो गुरुवार को केवल सात सेंटरों पर ही टीकाकरण होगा। ३२ केन्द्रों पर २२०४ स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि एक निजी अस्पताल सहित १२ शहर और २० ग्रामीण बूथों पर कोविड-१९ टीकाकरण किया गया। २२९४ के लक्ष्य के चलते २२०४ को टीका लगाया गया। इनमें १२७४ पुरुष व ९३० महिला स्वास्थ्यकर्मी शामिल रही। २३३ वैक्सीन वॉयल उपयोग में ली गई। पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा एवं उनकी पत्नी रचना शर्मा ने टीका लगवाया। अब तक छह हजार से अधिक को लगा टीका डॉ. कश्यप ने बताया कि १६ जनवरी से अब तक छह हजार २४९ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। अब धीरे-धीरे वैक्सीन सेंटर बढ़ाए जा रहे हैं। २९ जनवरी तक जिले के सभी स्वास्थ्यकर्म...

कुत्ते ने पांच जनों को काटा, बच्चे की हालत गंभीर

Image
बीकानेर। शहर से लेकर गांव तक आवरा कुत्तों का आतंक है। बुधवार को नोखा तहसील के बादनूं गांव में एक कुत्ता ने परिवार पर हमला कर दिया। कुत्ते ने घर के पांच सदस्यों को काट खाया, जिससे दो वर्षीय बालक की हालत नाजुक बनी हुई है। बादनूं गांव में बुधवार शाम को कोजूराम के घर की बाखळ में एक कुत्ता घुस आया। उस समय बाखळ में कोजूराम का तीन वर्षीय बेटा पोकरराम, नौ वर्षीय बेटी मोनिका एवं मोहनलाल का चार वर्षीय बेटा सुखराम एवं दो वर्षीय बेटी सपना खेल रहे थे। कोजूराम के भाई शिवलाल ने बताया कि घर के सभी सदस्य मौजूद थे। कुत्ता पागल था। उसने बच्चों पर हमला बोल दिया। तब बाखळ में मौजूद कोजूराम की पत्नी धन्नी (२५) दौड़कर बच्चों को कुत्ते से छुड़ाया। तब तक कुत्ते ने तीन वर्षीय पोकराम के गले व आंख को काट खाया। कुत्ते के चंगुल से बच्चे को बमुश्किल छुड़ाया और शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़ कर आए। कुत्ते से बच्चों को छुड़ाने धन्नी देवी भी जख्मी हो गई। परिजन सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल लाए शिवलाल ने बताया कि सभी घायलों को निजी वाहन से पीबीएम अस्पताल लेकर आए, जहां धन्नीदेवी, सुखराम, सपना व मोनिका...

नगर पालिका नोखा, देशनोक और श्रीडूंगरगढ़ में सुबह ८ बजे से शुरू होगा मतदान

Image
बीकानेर . जिले की तीन नगर पालिकाओं में गुरुवार को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया स पन्न करवाने के लिए बुधवार को मतदान दलों की रवानगी हुई। गुरुवार सुबह ८ बजे से शाम ५ बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रक्रिया स पन्न करवाने के लिए बुधवार को संबंधित पालिका क्षेत्रों से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रवाना हुए। दोपहर बाद तक सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल पहुंच गए। मतदान अधिकारियों ने आवंटित मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया संबंधित तैयारियां पूर्ण की। एरिया और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सभी मतदान दलों के मतदान केन्द्रों पर पहुंचने की स्थिति सुनिश्चित की। गुरुवार को नगर पालिका नोखा में ४५ वार्ड, नगर पालिका देशनोक में २५ वार्ड और नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में ४० वार्डो में मतदान होगा। मतगणना ३१ जनवरी को होगी। तीनो नगर पालिकाओं में १९० मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। तीनो नगर पालिका क्षेत्रों में १ लाख ३ हजार ६७१ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें नगर पालिका नोखा में ४६२८७, नगर पालिका देशनोक में १४७४८ तथा नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में ४२६३६ मतदाता वोट डालेंगे। मतदान को लेक...

गांवों में भी ठोस व तरल कचरे का अलग-अलग होगा प्रबंधन

Image
बीकानेर। ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के तहत प्रथम चरण में जिले में 45 गांवों में 17.59 करोड रुपए व्यय किए जाएंगे। इसके लिए जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति द्वारा प्रस्ताव तैयार किये गए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नमित मेहता ने बताया कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 गांव चयन करते हुए कुल 45 गांवों में सेनेटाइजेशन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। मेहता ने बताया कि समिति द्वारा एसबीएमजी के तहत 5.98 करोड़, एफएफसी के तहत 7.88 करोड़ तथा मनरेगा के तहत 3.78 करोड रुपए के वित्तीय प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए जा रहे हैं, जिनके जरिए ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए 8.01 करोड़ तथा तरल अपशिष्ट निस्तारण के लिए 9.52 करोड रुपए व्यय करने की योजना है। इसके तहत कचरा पात्र स्थापित करवाने, कंपोस्ट बनाने, मैजिक पिट, नाली निर्माण और आरआरसी सेंटर निर्माण जैसी गतिविधियां की जाएगी। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने बताया कि समिति द्व...

शास्त्रीय संगीत के बिखरे रंग, लोक गीतों की प्रस्तुति

Image
बीकानेर. बीकानेर थिएटर, आर्ट एवं कल्चर फेस्टिवल में बुधवार को शास्त्रीय संगीत के रंग बिखरे, वहीं लोक गीतों की प्रस्तुतियां हुई। लोकायन संस्थान की ओर से आयोजित वर्चुअल फेस्टिवल में कलाओं, साहित्य एवं कृति पर चर्चाए हुई। फेस्टिवल में शास्त्रीय गायक हुल्लास पुरोहित ने राग ललिता की प्रस्तुति दी। शास्त्रीय गायक नारायण दास रंगा ने अपने बाल शिष्यों के साथ शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। भजन गायक गुलाम रसूल, श्री कोलायत की लोक गायिका मांगी बाई ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। राजस्थान कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित हो रहे फेस्टिवाल में मिनिएचर कलाकार महावीर स्वामी के साथ अब्दुल लतीफ उस्ता एवं अमित कल्ला ने एवं कथाकार अनिरुद्ध उमट ने पेंटर सीरज सक्सेना के साथ कला संवाद किया। फेस्टिवल से जुड़े नवल किशोर व्यास के अनुसार शिखर संवाद कार्यक्रम में साहित्यकार एवं कवि डॉ. नन्द किशोर आचार्य के साथ मालचंद तिवाड़ी ने संवाद किया। कृति चर्चा में आईएएस नवीन जैन की पुस्तक वैक्सीन ५० पर पीएस वोहरा ने संवाद किया। लोकायन के गोपाल सिंह चौहान के अनुसार फेस्टिवल में गुरुवार को शिखर संवाद, कृति चर्चा, सं...

नगरपालिका चुनाव में 1 लाख 3671 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Image
बीकानेर। जिले की तीन नगरपालिकाओं में गुरूवार को होने वाले मतदान में 1 लाख 3 हजार 671 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने यह जानकारी दी। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए 5 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, वही संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। मतदान प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि देशनोक नगरपालिका क्षेत्र में 29 मतदान केन्द्रों पर 14 हजार 748 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 7 हजार 662 पुरूष मतदाता एवं 7 हजार 86 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 79 मतदान केन्द्रों पर 42 हजार 636 मतदाता वोट डाल सकेंगे, जिसमें 22 हजार 115 पुरूष मतदाता एवं 20 हजार 519 महिला मतदाता तथा 02 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि नोखा नगर पालिका क्षेत्र में 82 मतदान केन्द्रों पर कुल 46 हजार 287 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 23 हजार 732 पुरूष मतदाता एवं 22 हजार 555 महिला मतदाता हैं। 39 मतदान केन्द्र है संवेदनशील मेहता ...