ढही इमारत में अवैध निर्माण, निगम ने की सील

बीकानेर. गंगाशहर रोड पेट्रोल पम्प के पास निर्माणाधीन इमारत के ढहने से हुए हादसे के पांच दिन बाद शुक्रवार को ढही इमारत को सील कर दिया गया है। नगर निगम के उप नगर नियोजक मामराज चौधरी और राजस्व अधिकारी जगदीश खींचड के नेतृत्व में निगम दल ने इस ढही इमारत को सील करने की कार्यवाही की। इमारत को सील करने से पहले निगम के सील आदेश की प्रति इमारत की दीवार पर चिपकायी गई।

उप नगर नियोजक मामराज चौधरी ने बताया कि नगर निगम की ओर से आंवटित यह भूखण्ड तरुण कुमार के नाम से है। इस इमारत में ग्राउण्ड फ्लोर पर निर्माण की अनुमति निगम की ओर से 3 अगस्त 2015 को जारी की गई थी। भूखण्ड मालिक की ओर से यहां निर्माण से अधिक बेसमेंट और प्रथम तल का भी अवैध रूप से निर्माण करवाया। अवैध निर्माण के कारण इस इमारत को सील किया गया है। गौरतलब है कि यह व्यवसायिक निर्माणाधीन इमारत 20 जून की शाम को अचानक ढह गई थी। इमारत ढहने के कारण इसमें काम कर रहे तीन कारीगर व मजदूरों की मौत हो गई व पांच घायल हो गए।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/illegal-construction-1-6915999/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर