शादी-समारोह से जुड़े व्यापारियों ने गाजे-बाजे के साथ किया प्रदर्शन

छूट के दायरे को बढ़ाने को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर.
कलक्ट्रेट के सामने मंगलवार को शादी-समारोह से जुड़े व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को रखा। जिला टेंट व्यवसायी वेलफेयर समिति के बैनरतले किए प्रदर्शन में जिला बीकानेर शादी-समारोह समिति, बीकानेर साउंड एसोसिएशन तथा फोटोग्राफर एसोसिएशन सहित अन्य समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।

बीकानेर टेंट व्यवसायी वेलफेयर समिति के जिलाध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने बताया कि शादी-समारोह में छूट के दायरे को बढ़ाने की मांग करते हुए मंगलवार को शादी समारोह से जुड़े व्यापारियों ने प्रदर्शन करने के लिए घोड़ी पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। वहीं बैंड-बाजे से जुड़े व्यापारी अपने पोशाक के साथ कलक्ट्रेट आए। कच्छावा ने बताया कि कोरोना संकटकाल में शादी-समारोह से जुड़े व्यापारियों को करोड़ों रुपए के नुकसान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग को छूट दी गई है, लेकिन शादी-समारोह से जुड़े व्यापारियों को छूट देने में भेदभाव बरता गया है।

उन्होंने बताया कि शादी समारोह की समयावधि को रात दस बजे तक बढ़ाने के साथ ही इसमें दो सौ बारातियों को शामिल करने की छूट दी जानी चाहिए। वहीं टेंट, लाइट, जनरेटर, फ्लावर एण्ड केटरिंग, हलवाई, फोटोग्राफी, डीजे, बैंड, इवेंट, लवाजमा थीम, ब्यूटी पार्लर आदि को पूर्णतया खोलने की मांग की गई। इस अवसर पर बुलाकी राम चौधरी, राजेन्द्र काला, ऑल इण्डिया फोटोग्राफर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुधाकर शर्मा, अभिषेक स्वामी, सुनील धीर, पंकज जिंदल, भीमसेन शर्मा, मनीष दमामी, मनोज तिवारी, जुगल एवं मदन पाइवाल उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/merchants-associated-with-the-wedding-ceremony-performed-with-gusto-6924501/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर