ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर. खारा रीकों क्षेत्र में एक पीओपी फैक्ट्री के आगे रविवार देर रात ट्रक चालक की लापरवाही से एक जने की मौत हो गई। चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाकर मालासर निवासी भंवरनाथ पुत्र श्रवणनाथ सिद्ध को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जामसर थाने के हैड कांस्टेबल बंशीलाल ने बताया कि मृतक के भतीजे धर्मनाथ सिद्ध निवासी मालासर ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह और उसका चाचा भंवरनाथ सिद्ध रविवार रात्रि रीको क्षेत्र खारा में पीओपी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। देर रात्रि को शौच के लिए फैक्ट्री से बाहर गेट पर आए तो एक तेज गति व लापरवाही से ट्रक आया और उसने भंवरनाथ को टक्कर मार दी। उन्हें पीबीएम अस्पताल बीकानेर ले जाने पर चिक्तसको ने मृत घोषित कर दिया।

---------------

आहरण-वितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण आज


बीकानेर. जिले के आहरण वितरण अधिकारियों को आईएफएमएस के तहत वेतन बिलों के ऑटोजनरेट एवं प्रोसेस से संबंधित प्रशिक्षण वर्चुअल प्लेटफार्म पर दिया जाएगा। जिला कोषाधिकारी गौरी शंकर रांकावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण मंगलवार को सुबह 11 बजे प्रारम्भ होगा। इसका लिंक पे मैनेजर की वेबसाइट पर सुबह 10 बजे प्रदर्शित होगा।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/road-accident-in-bikaner-1-6921878/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर