नूरसर में दो पक्षों में झगड़ा, चार चोटिल
बीकानेर/जयमलसर। जामसर थाना इलाके के नूरसर गांव में सोलर प्लांट पर ठेकेदारी के विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-सरियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया है। वहीं झगड़े की सूचना मिलने के बाद सोलर प्लांट में पहले से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी वारदात स्थल पर पहुंच गए
एसएचओ गौरव खिडिय़ा ने बताया कि नूरसर के सौलर प्लांट पर निर्माण कार्यो समेत माल ढुलाई के ठेके को लेकर दो ठेकेदारों में विवाद हो गया। इस दरम्यान दोनों पक्षों की ओर से करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग लाठियों सरियों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमलेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक करीब पौन घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर लाठी-सरिए चले। वारदात से सोलर प्लांट कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। काम कर रहे कई कर्मचारी वहां से भाग छूटे। हमले में भरु हाल भुट्टों का चौराहा निवासी हाकम अली व मुराद अली भुट्टों गंभीर घायल हुए हैं। एसएचओ खिडिय़ा ने बताया कि वारदात के पीछे जालवाली सरपंच फारुख की भूमिका संदिग्ध लग रही है, जिसकी जांच कर रहे हैं। सरपंच के भाई युसुफ व उसके साथी सलीम, फिरोज, शब्बीर एवं १०-१५ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया गया है। कई संदिग्ध लोगों को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह है झगड़े की वजह
पुलिस के मुताबिक सोलर प्लांट के लिए चल रहे निर्माण कार्य में ट्रेक्टर और गाडिय़ां लगाने के विवाद को लेकर दो ठेकेदारों के बीच पिछले काफी समय से तनातनी चल रही थी। मंगलवार की सुबह दोनों गुटों के लोग गाडिय़ों में सवार होकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देख्ेाते दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर टूट पड़े।
source https://www.patrika.com/bikaner-news/two-sides-quarrel-in-nursar-four-injured-6601467/
Comments
Post a Comment