डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार

बीकानेर। मादक पदार्थ तस्करी करने वालों जिला पुलिस शिकंजा कसे हुए हैं। ऑपरेशन प्रहार के तहत नाल पुलिस ने अवैध रूप से डोडा-पोस्त ले जा रहे ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है।


नाल सीआई विक्रमसिंह चारण ने बताया कि ट्रक में अवैध से डोडा-पोस्त ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने जैसलमेर-श्रीगंगानगर बाइपास पर नाकाबंदी की। तभी देररात को जयपुर की तरफ से एक ट्रक आया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में डोडा-पोस्त के थले लदे हुए थे। पुलिस ने ट्रक चालक लादूराम को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक व डोडा-पोस्त को जब्त कर लिया।

झारखंड से लाया था पोस्त
सीआई चारण ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चालक ने बताया कि वह डोडा-पोस्त झारखंड से लेकर आया था और फलौदी ले जा रहा था। वह फलौदी में किसको डोडा-पोस्त डिलीवरी देने वाला था इस बारे में पता कर रहे हैं। ट्रक चालक के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपे में मामला दर्ज किया गया है।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/truck-loaded-with-doda-poppy-one-arrested-6593019/

Comments

Popular posts from this blog

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर