चाकू दिखाकर युवक को ले गए, मारपीट कर रुपए मांगें

बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र से सोमवार रात को एक युवक को चाकू दिखाकर जबरन ले जाने और बाद में मारपीट कर रुपए मांगने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सिटी लाइट स्टूडियो के पास रहने वाले राजीव बोहरा ने दर्ज कराया है।

उसने रिपोर्ट में बताया कि सोमवार शाम को वह जोशवाड़ा में स्थित स्टूडियों के पास खड़ा था। तभी अनिल व विजयसिंह उर्फ बंटी उसके पास आए। बंटी मोटरसाइकिल चला रहा था। अनिल बाइक उतरा और उसकी पीठ पर चाकू लगा दिया और बोला चुपचाप गाड़ी के बीच में बैठ जा, जिससे वह घबरा गया और गाड़ी में उनके साथ बैठ गया। दोनों उसे कोठारी अस्पताल के पास ल गए, जहां पहले से ही कार में प्रकाश सिंह राठौड़ व जीतु सिंह मौजूद थे। उक्त चारों युवक उसे कार में डालकर बजरंग धोरे की रोही में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की। प्रकाश सिंह ने कहा कि रंगदारी के दो लाख रुपए मंगवा वरना तेरे को जान से मार देंगें। परिवादी ने आरोपी से कहा कि उसके साथ चलो वह रुपए दे देगा। तब चारों कार में लेकर उसे जोशीवाड़ा आए। जोशीवाड़ा में पहुंचते ही परिवादी कार से उतर कर भाग छूटा। उसने शोर मचाया तो उसके साथी आ गए और चारों आरोपी कार लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/showed-knife-took-young-man-beat-him-and-demanded-money-6601482/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन