प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी आज बीकानेर में
बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग की संगठनात्मक बैठक रविवार को रिद्धि सिद्धि भवन में होगी। शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार बैठक में पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, संभाग के प्रदेश पदाधिकारी और जिला संगठन प्रभारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और पालिक अध्यक्ष भाग लेंगे।
देहात भाजपा अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के अनुसार संभाग स्तरीय बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व बीकानेर संगठन संभाग प्रभारी माधव राम चौधरी, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया आदि प्रदेश पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम दो सत्रों में चलेगा प्रथम सत्र में संगठनात्मक रचना की चर्चा होगी और द्वितीय सत्र में आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा की जाएगी बैठक सुबह 11 बजे बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के साथ शुरु होगी। इसके बाद प्रदेश की ओर से दिए गए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा तथा पंचायत और निकाय चुनाव की समीक्षा की जाएगी।
महामंत्री मोहन सुराणा के अनुसार बैठक में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर शहर और देहात के अपेक्षित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे । शनिवार को संभाग स्तरीय बैठक की तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। इसमें जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, महामंत्री अनिल शुक्ला, मंत्री अरुण जैन, नृसिंह सेवग, पुखराज स्वामी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
source https://www.patrika.com/bikaner-news/state-bjp-officials-in-bikaner-today-6596417/
Comments
Post a Comment