कबाड़ के बाड़े में लगी आग, बड़ा हादसा

बीकानेर। सर्वोदय बस्ती स्थित सुलेमानी रहमानिया मदरसे के पास एक कबाड़ के बाड़े में रविवार की रात को भीषण आग लग गई। आग काफी भयंकर थी। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी। आग के कारण क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया। आग की सूचना पर नयाशहर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे।

पुलिस के अनुसार आग सर्वोदय बस्ती स्थित सुलेमानी रहमानिया मदरसे के पास एक कबाड़ के बाड़े में लगी है। यह बाड़ा रमजान तेली का है। बाड़े में कबाड़ का सामान भरा हुआ था। आग को बुझाने के लिए तीन दमकलें पानी लेकर पहुंची।

दो घंटे की मशक्कत से बुझाई आग
आग की सूचना मिलने पर नयाशहर सीआइ गोविंदसिंह चारण मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आग की भयावता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को घेरे में ले लिया। करीब डेढ़-दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीआइ चारण ने बताया कि आग रमजान के बाड़े में लगी। बाड़े रखे पुराने टायर, प्लास्टिक की बोतलें, थैलियां एवं अन्य सामान जल गया। बुझाने के लिए तीन नगर निगम की दमकलें, एक नाल एयरफोर्स से दमकल और एक पुलिस की कैनन आग बुझाने पहुंची। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

तमाशबीनों की भीड़ लगी, क्षेत्र में धुआं ही धुआं
घटनास्थल के आसपास तमाशबीन की भीड़ लग गई। टायरों व प्लास्टिक के जलने से क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। धुएं के कारण दमकलकर्मियों को भी आग पर काबू करने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। प्लास्टिक की बोतलें और रबड़ के टायरों के कारण आग काफी तेजी से धधकी। आग की लपटें आसमान छू रही थी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/fire-in-enclosure-near-junk-big-accident-6662558/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर