72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर कक्षा में मिलेगा प्रवेश

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में दो फरवरी से एमबीबीएस प्रथम ईयर के छात्रों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। नए प्रवेशी छात्रों को ७२ घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी अन्यथा उन्हें कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नए प्रवेशी छात्रों के साथ रैगिंग न हो इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। सीनियर छात्रों से रैगिंग नहीं करने के शपथ-पत्र भरवाए जा रहे हैं, उनके घर पर चिट्ठियां भेजी गई है।

इतना ही नहीं दो फरवरी से सभी सीनियर छात्रों को एक सप्ताह के लिए अवकाश पर भेज दिया जाएगा। इसी मुद्दे पर हाल ही में कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक भी हुई है, जिसमें एंटी रैगिंग कमेटियों का गठन किया गया है। एंटी रैगिंग कमेटी का कन्वीनर व नोडल ऑफिसर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रंजन माथुर को बनाया गया है।


दो पारी में लगेगी कक्षाएं, निगरानी करेंगे सुरक्षाकर्मी
एंटी रैगिंग कमेटी के कन्वीनर डॉ. माथुर ने बताया कि कोरोना काल के कारण इस पर कई तरह की सख्ती बरती गई है वहीं सुरक्षा इंतजाम भी कड़े किए गए हैं। दो फरवरी से एमबीबीएस प्रथम ईयर की कक्षाएं शुरू होगी। कोराना के मद्देनजर कक्षाएं तीन पारी में लगेगी। अब तक सभी २५० छात्रों की कक्षाएं साथ लगती थी लेकिन इस बार कोरोना के चलते एक बार १२५ छात्रों की कक्षाएं लगाई जाएगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हो सके। छात्रों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सैनेटाइजर साथ रखना होगा।

हॉस्टल होंगे खाली, निगरानी दल करेंगे गश्त
डॉ. माथुर के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में अभी फाइनल, प्री-फाइनल और सैकंड इयर की कक्षाएं नियमित चल रही है। अब एमबीबीएस के प्रथम बैच शुरू होगा। ऐसे में इन सभी सीनियर को एक सप्ताह के लिए अवकाश पर भेजा जाएगा। नए छात्रों की रैगिंग रोकने के लिए डॉ. डीपी सोनी, डॉ. गौरव शर्मा एवं डॉ. कविता पाहूजा को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पांच जांच टीमें बनाई गई। प्रत्येक टीम में पांच चिकित्सकों को शामिल किया गया है। इन टीमों के साथ सुरक्षागार्ड मौजूद रहेंगे। यह टीमें कॉलेज हॉस्टल, कॉलेज परिसर व कक्षाओं का नियमित निरीक्षण करेंगे।

हॉस्टल में छात्रों को नसीहत न करें रैगिंग
नए प्रवेशी छात्रों के साथ किसी भी तरह से रैगिंग न हो इसके लिए कॉलेज प्रबंधन हर स्तर पर सावधानी बरत रहा है। हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ. संजीव बुरी और वार्डन डॉ. मुकेश बेनीवाल ने हॉस्टलों का निरीक्षण कर रहे हैं। वे सीनियर छात्रों को नसीहत दे रहे हैं कि नए छात्रों की रैगिंग नहीं लेवें। रैगिंग लेने वाले छात्रों का भविष्य खराब हो सकता है। उन्हें कॉलेज प्रशासन निष्कासित कर सकता है। थाने में मामला दर्ज होने जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।


रैगिंग कमेटी रखेंगी नजर
- रैङ्क्षगग को लेकर संबंधित थाने, शहर की होटल, रेस्टोरेंट पर भी कमेटी के सदस्य रखेंगे नजर।
- दो फरवरी से कॉलेज में एबीबीएस के २५० छात्रों की कक्षाएं होगी शुरू
- सीनियर छात्रों को एक सप्ताह के लिए दो फरवरी से भेजेंगे अवकाश पर
- रैगिंग का मामला सामने आया तो आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
- रैगिंग करते हुए पाया गया तो प्रायोगिक व सैद्धांतिक परीक्षा से वंचित रखा जाएगा
- कॉलेज प्रशासन आरोपी छात्र को छह महीने तक कॉलेज से निष्कासित भी कर सकेगा
- कॉलेज प्रशासन ने नए छात्रों के लिए जारी किया हैल्पलाइन नंबर


सख्त करेंगे कार्रवाई
दो फरवरी से एमबीबीएस के नए प्रवेशी छात्रों की कक्षाएं शुरू होगी। नए प्रवेशी छात्रों के साथ रैगिंग के नाम पर किसी तरह प्रताडि़त न किया जाए इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एंटी रैगिंग कमेटी बनाई गई है, जिसके कन्वीनर व नोडल ऑफिसर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रंजन माथुर को बनाया गया है। रैगिंग करता कोई पाया गया तो उस छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
डॉ. शैतानसिंह राठौड़, प्राचार्य एसपी मेडिकल कॉलेज



source https://www.patrika.com/bikaner-news/access-will-be-given-on-arrival-of-corona-negative-report-72-hours-ago-6662573/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर