काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 590 शिक्षकों को एक और अवसर

बीकानेर. शिक्षा विभाग में द्वितीय ग्रेड से व्याख्याता पदों पर रिव्यू डीपीसी व नियमित डीपीसी वर्ष 20-21 में चयनित हुए ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में उपस्थित होने का एक और अवसर दिया गया है जिन्होंने जनवरी में आयोजित काउंसलिंग में भाग नहीं लिया था ।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न विषयों के 590 व्याख्याता पदों पर पदोन्नत हुए ऐसे अभ्यर्थियों को 15 फरवरी तक अपने सहमति पत्र संयुक्त निदेशक कार्मिक के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है, जो किसी कारणवश जनवरी में आयोजित काउंसलिंग में भाग नहीं ले सके थे। निर्धारित तिथि तक अपनी सहमति नहीं देने वाले अभ्यर्थियों की पदोन्नति परित्याग मानते हुए उनके पदस्थापन आदेश जारी नहीं किए जाएंगे।

व्याख्याता पदों पर चयनित ये रहे अनुपस्थित

संस्कृत 42 जीव विज्ञान 22
गणित व भौतिक विज्ञान 148, रसायन विज्ञान 42
गृह विज्ञान 38 अंग्रेजी 46 राजनीति विज्ञान 50
इतिहास 77 वाणिज्य 10 , हिंदी 47
भूगोल,अर्थशास्त्र,समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, राजस्थानी,पंजाबी, उर्दू, सिंधी व कोच 68

अब तक विभाग द्वारा अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के काउंसलिंग के बाद शेष रिक्त रहे पदों पर पदस्थापन आदेश जारी किए जाते रहे है लेकिन इस बार इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है 15 फरवरी तक भी अपनी सहमति देने वाले अभ्यर्थियों के पृथक से कोई पदस्थापन आदेश जारी नहीं किए जाएंगे तथा इनकी पदोन्नति परित्याग मानी जाएगी।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-news-2-6659817/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर