नगर पालिका नोखा, देशनोक और श्रीडूंगरगढ़ में सुबह ८ बजे से शुरू होगा मतदान

बीकानेर. जिले की तीन नगर पालिकाओं में गुरुवार को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया स पन्न करवाने के लिए बुधवार को मतदान दलों की रवानगी हुई। गुरुवार सुबह ८ बजे से शाम ५ बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रक्रिया स पन्न करवाने के लिए बुधवार को संबंधित पालिका क्षेत्रों से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रवाना हुए। दोपहर बाद तक सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल पहुंच गए। मतदान अधिकारियों ने आवंटित मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया संबंधित तैयारियां पूर्ण की। एरिया और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सभी मतदान दलों के मतदान केन्द्रों पर पहुंचने की स्थिति सुनिश्चित की।

गुरुवार को नगर पालिका नोखा में ४५ वार्ड, नगर पालिका देशनोक में २५ वार्ड और नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में ४० वार्डो में मतदान होगा। मतगणना ३१ जनवरी को होगी। तीनो नगर पालिकाओं में १९० मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। तीनो नगर पालिका क्षेत्रों में १ लाख ३ हजार ६७१ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें नगर पालिका नोखा में ४६२८७, नगर पालिका देशनोक में १४७४८ तथा नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में ४२६३६ मतदाता वोट डालेंगे। मतदान को लेकर जिला निर्वाचन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से सभी तैयारियों को पु ता किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता भी नोखा और देशनोक पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण कर चुके है। संबंधित आरओ की ओर से सभी तैयारियों को सुनिश्चित किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील ३९ मतदान भवनों को चिह्नित कर सुरक्षा के पु ता इंतजाम किए गए है। वहीं प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/municipal-election-6654261/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर