भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन
बीकानेर. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) की ओर से चलाए जा रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत शनिवार को रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ पीठाधीश्वर सिंह स्थल पीठ क्षमाराम महाराज, मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, मुख्य अतिथि नरसी कुलरिया व कार्यक्रम अध्यक्ष टेकचंद बरडियाा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है वो संपूर्ण भारतीय समाज की भावनाओं से बनने वाला राष्ट्र मंदिर है जिसमें देश विदेश में रहने वाला संपूर्ण भारतीय समाज जुडऩे वाला है। क्षमाराम महाराज ने कहा कि राष्ट्रप्रेम भगवान की भक्ति का ही अंग है और यह राम मंदिर उसका साक्षात प्रतीक है। मुख्य अतिथि नरसी कुलरिया ने कहा कि आज राम मंदिर के सहयोग में सहभागी बनकर अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। कार्यक्रम में भामाशाह सम्मान के तहत नरसी कुलरिया, बीकाजी ग्रुप, पवन सिंघानिया, अशोक मोदी, गणेश बोथरा, जयचंदलाल डागा, महावीर रांका, शांतिलाल रांका, चंपालाल डागा, डॉ. आर. पी. गुप्ता, गुमानसिंह राजपुरोहित, भंवरसिंह बिलोचिया, राजेन्द्रसिंह बीका को दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया।
दूसरा चरण आज से
बीकानेर महानगर अभियान प्रमुख ऋषिराज भाटी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में इस अभियान के प्रथम चरण में 15 से 30 जनवरी तक में विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम हुए । जिनमें साधु-संतों व समाज के सभी वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग मिला है। इस अभियान का दूसरा चरण 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जो आगामी 14 फरवरी तक चलेगा। दूसरे चरण में बीकानेर महानगर की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में सुभाष मित्तल, अखिलेश प्रताप सिंह, राजेश लदरेचा, रामपाल महाराज, शिवरतन अग्रवाल, अनिल शर्मा, अशोक परिहर आदि उपस्थित रहे।
source https://www.patrika.com/bikaner-news/bhamashah-samman-ceremony-organized-6660950/
Comments
Post a Comment