हर वार्ड में होंगे २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य

बीकानेर. नगर निगम प्रत्येक वार्ड में २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य करवाएगा। इसकी कवायद को शुरू कर दिया है। महापौर सुशीला कंवर ने निगम आयुक्त को यू ओ नोट जारी कर १५ फरवरी तक हर वार्ड में होने वाले विकास कार्यो की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। इन २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य होने से एक वित्तीय वर्ष में ४०-४० रुपए के विकास कार्य प्रत्येक वार्ड में हो जाएंगे। महापौर के अनुसार गत बजट बैठक में हर वार्ड में ४०-४० रुपए के विकास कार्य करवाने की घोषणा की गई थी। जिनमें से २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य प्रार भ कर दिए गए है। यू ओ नोट में आयुक्त को निर्देश दिए गए है। हर वार्ड में होने वाले २०-२० लाख रुपए के विकास कार्यो के लिए संबंधित वार्ड पार्षद से अपने वार्ड में करवाए जाने वाले विकास कार्यो की सूची प्राप्त कर तकमीना तैयार किया जाए। साथ ही पूर्व में जारी २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य १५ फरवरी से पहले पूरे हो जाए, इसको सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

हाल ही में भाजपा और कांग्रेस के कई पार्षदों ने हर वार्ड में ४०-४० रुपए के विकास कार्य करवाने की मांग की थी। भाजपा पार्षद कमल कंवर, शहर भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह मेडतिया तथा कई कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों ने भी २०-२० लाख रुपए के विकास कार्य करवाने की मांग आयुक्त से की थी।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-news-hindi-news-6659781/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर