घर के आगे खड़ी बुलेट बाइक चोरी
बीकानेर। शहर में चोरों के हौसलें बढ़ते जा रहे हैं। चोरी की वारदातें थम नहीं रही है। बुधवार की रात को घर के आगे खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को दो व्यक्ति चुरा कर ले गए। चोरों की यह करतूत यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीडि़त व्यक्ति ने कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
कमला कॉलोनी निवासी शेखर ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घर के आगे खड़ी की। रात करीब एक से दो बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति की उसकी बाइक को चुरा कर ले गए। बाइक की तलाश की लेकिन नहीं मिली। बाद में सीसीटीवी कैमरे में देखा तो दो व्यक्ति बाइक को धक्का लगाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हर दिन दो-तीन बाइक हो रही चोरी
पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोरी की वारदातें थम नहीं रही। हाात यह है कि शहर में हर दिन तीन-चार बाइक चोरी हो रही है। चोर आमजन की गाढ़ी कमाई को लूट ले जा रहे हैं। पुलिस भी चोरों से परेशान हो चुकी है। पुलिस चोरी की एक वारदात का खुलासा करती है तब तक चोर चार-पांच नई वारदातों को अंजाम दे देते हैं।
source https://www.patrika.com/bikaner-news/bullet-bike-stolen-in-front-of-the-house-6656676/
Comments
Post a Comment