जागरुकता की मुहिम में धर्मगुरुओं की भूमिका अहम

बीकानेर. ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरु समागम आयोजित हुआ। इस अवसर पर सभी धर्मों के गुरुओं ने एक स्वर में कहा कि धार्मिक स्थलों पर कोरोना एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित करवाएंगे। धार्मिक स्थल में आमजन बिना मास्क प्रवेश नहीं करें। सोशल डिसटेंसिंग रखें। बार-बार हाथ धोएं और हर जगह थूके नहीं, ऐसी सावधानियों के लिए जन-जन को जागरुक किया जाएगा। धर्मगुरुओं ने कोरोना के विरूद्ध चल रहे जन आंदोलन को कारगर बताया ।


जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि वर्तमान में लगभग सभी धार्मिक स्थल खुल गए हैं तथा इनमें श्रद्धालु आने लगे हैं। इस दौरान प्रत्यक धार्मिक स्थल पर कोरोना एडवाइजरी की पालना हो, इसके प्रति जागरुकता का नेतृत्व धर्म गुरु करें। धर्मगुरु समय-समय पर ऐसे संदेश भी प्रसारित करें, जिनसे आमजन में जागरुकता आए। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने कहा कि धर्मगुरुओं ने संकट के दौर में हमेशा जिला प्रशासन का मार्गदर्शन किया है। वर्तमान परिस्थितियों में भी धर्मगुरु अपना सहयोग दें। इस दौरान जिला कलक्टर ने देवस्थान विभाग की ओर से प्रकाशित स्टिकर का विमोचन भी किया। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि यह स्टीकर सभी धार्मिक स्थलों के बाहर लगाए जाएंगे। जागरुकता अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने विचार रखे।

 

इनका रहा सानिध्य
धर्म गुरु समागम में शिवबाड़ी मठ के स्वामी विमर्शानंद गिरि, शहर काजी मुस्ताक अहमद, नायब शाह नवाज, मसीह समाज की रेव. क्रिस्टीना डेनियल, रानीबाजार गुरुद्वारा के गुरविंद्र सिंह भाटिया, तारा सिंह मौजूद रहे। वहीं विभिन्न धार्मिक ट्रस्टों से जुड़े इकबाल हुसैन समेजा, रामदयाल पंवार, जेठाराम गहलोत, रामेश्वरलाल, सुभाष चंद मित्तल, विरेन्द्र चावला, कन्हैयालाल बोथरा, प्रकाश चंद्र शर्मा, गौरी शंकर, राजेश कुमार भोजक, विजय कुमार कोचर एवं बंशीलाल आचार्य आदि मौजूद रहे। वहीं अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मु यालय के 16 सैक्टर्स एवं सभी उपखण्ड क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए जाएंगे।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/coronavirus-role-of-religious-leaders-in-campaign-of-awareness-6477005/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन