व्यापारी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। पिछले सप्ताह नयाशहर थाना क्षेत्र में व्यापारी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।


पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे जम्भेश्वर नगर भाटों का बास निवासी विष्णु (१८) पुत्र रामस्वरूप बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले संतोष उर्फ संतिया एवं वारदात के समय रेकी करने वाले गोपाल सोनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने बताया कि पहले से गिरफ्तार संतोष उर्फ संतिया व गोपाल सोनी को रिमांड खत्म होने पर शनिवार को फिर से न्यायालय में पेश कर चार नवंबर तक और रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी गोपाल बुखार व खांसी होने पर कोरोना की जांच कराई जो पॉजिटिव आई है। उसे पुलिस सुरक्षा के बीच कोविड सेंटर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का केवल लूट का इरादा था। उनके निशाने पर कोई और था लेकिन गिरिराज चपेट में आ गया और वह शिकार बन गया।


यह है मामला
शुक्रवार २३ अक्टूबर की शाम आठ बजे पूगल रोड पर अगरबत्ती व्यापारी गिरिराज अग्रवाल की मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी और रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए। इस मामले को लेकर अग्रवाल समाज, भाजपा और स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था।

कार पर फायरिंग प्रकरण की जांच अधर झूल में
जस्सूसर गेट के पास व्यवसायी जुगलराठी की कार पर फायरिंग प्रकरण की जांच अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। घटना के ११ दिन बाद भी कार पर फायरिंग करने वालों की पहचान तक नहीं हो पाई है। घटना २० अक्टूबर शाम की है। बाइक सवार बदमाशों ने कार पर कई राउंड फायर किए गए थे। गनीमत रही कि कार में सवार चालक व राठी के रिश्तेदार का रिश्तेदार सवार था, जिन्हें गोली नहीं लगी।

गंगाशहर फायरिंग का मुख्य आरोपी पकड़ से दूर
गंगाशहर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के भतीजे नरेन्द्र सुराना के घर पर फायरिंग करने एवं कार को जलाने के मामले का मुख्य आरोपी घटना के १३ दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वहीं इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार मोहित सेवग, राधेश्याम ओझा, भानूप्रताप, योगेश, राहुल, ललित, अक्षय व गजेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया गया। यह सभी आठों आरोपी ३१ अक्टूबर तक रिमांड पर चल रहे हैं। विदित रहे कि १९ अक्टूबर की रात को मुख्य आरोपी हरिओम रामावत व उसके साथियों ने भाजपा नेता मोहन सुराना के भतीजे नरेन्द्र सुराना के घर पर फायरिंग की तथा कार को आग लगा दी थी।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/another-accused-of-businessman-murder-arrested-6494777/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर