दो वर्षीय पीटीईटी पाठ्यक्रम का परिणाम घोषित

बाड़मेर के ओमप्रकाश ने 600 में से 521 अंक लिए, बीकानेर की ममता तीसरे स्थान पर
बीकानेर.
सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने जयपुर से बटन दबाकर घोषित किया। समन्वयक डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह पीटीईटी कार्यालय में हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। डॉ. सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में विज्ञान संकाय में बाड़मेर के ओमप्रकाश बेनीवाल ने 600 में से 521 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

सवाई माधोपुर के हेमन्त कुमार गोयल ने 520 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं बाड़मेर के ही रमेश कुमार ने 512 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कला वर्ग में बाड़मेर के गजेन्द्र सिंह भादू ने 509 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जयपुर के विवेक मोटवानी ने 507 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा बाड़मेर के जोगेन्द्र कुमार ने 506 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य वर्ग में बूंदी के हेमन्त पालीवाल ने 494 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जयपुर के युवराज चौधरी ने 486 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा बीकानेर की ममता विश्नोई ने 481 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। समन्वयक डॉ. सिंह ने बताया कि महिला वर्ग में सीमा पॉल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


इस अवसर पर मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि लगातार दूसरी बार डूंगर महाविद्यालय ने पीटीईटी परीक्षा का सफल आयोजन किया एवं समय पर परिणाम भी घोषित करने में कामयाबी हासिल की है। भाटी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मोबाइल से बात कर बधाई दी। इस अवसर पर समन्वयक डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने पीटीईटी की जो जिम्मेवारी डूंगर कॉलेज को सौंपी थी उसे सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में डूंगर कॉलेज ने अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वाहन किया है।


प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा ने बताया कि कि रिकॉर्ड समय में पीटीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित करना महाविद्यालय की विशेष उपलब्धि रहा है। इस अवसर पर सहायक निदेषक डॉ. राकेश हर्ष तथा डॉ. रविन्द्र मंगल, डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, डॉ. नरेन्द्र भोजक, डॉ. प्रताप सिंह तथा संयुक्त सचिव डॉ. मोहम्मद नईम सहित 33 जिलों के जिला समन्वयक ऑनलाइन उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/result-of-two-year-ptet-syllabus-declared-6468266/

Comments

Popular posts from this blog

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर