नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति, घरों-मंदिरों में कन्या पूजन
बीकानेर. शक्ति की उपासना का नौ दिवसीय नवरात्र पूजन अनुष्ठान रविवार को सम्पन्न हुआ। घरों और मंदिरों में देवी मूर्तियों का अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, आरती की गई। नौ दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर देवी पाठ और मंत्रों के उच्चारण के बीच हवन में आहुतियां दी गई। अंतिम नवरात्र पर शहर में िस्थत देवी मंदिरों में अलसुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से देर रात तक देवी मंदिर माता के जयकारों से गूंजते रहे। मंदिरों में कन्या पूजन और धार्मिक अनुष्ठान हुए। घर-घर में चल रहे नौ दिवसीय पूजन-अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर हवन में आहुतियां दी गई। तेल, सिंदूर, मालीपाना, बर्ग आदि पूजन सामग्री से देवी मूर्तियों का पूजन कर आरती की गई। लापसी का विशेष भोग अर्पित किया गया। नौ दिनों तक देवी उपासना करने वाले श्रद्धालुओं ने व्रत-अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। घरों व मंदिरों में भजन, स्तुति गान के आयोजन हुए।
हवन में आहूतियां, कन्या पूजन
नत्थूसर बास िस्थत श्री मोहन गुरु शिव शक्ति आश्रम में चल रहे नवरात्र पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई। मंदिर पुजारी सुरेन्द्र ओझा के अनुसार मां भगवती दुर्गा और आवाहित देवी देवताओं सहित मां कामख्या का शतचंडी पाठ के साथ पंचोपचार व षोडशोपचार व हवन की पूर्णाहुति हुई। देवी स्वरुप 151 कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित महेन्द्र ओझा, पंडित भाईश्री मुरली कल्ला आदि ने मां भगवती का पूजन अर्चन किया। नारी शक्ति बीकानेर शाखा की अध्यक्ष मधु खत्री के नेतृत्व में 108 कन्याओं का पूजन कर उपहार दिए गए। नागणीचीजी मंदिर के सामने पार्क में आयोजित हुए कार्यक्रम में सुशील मल्होत्रा, प्रीति गुप्ता, रजनी, मंजूषा, शैली आदि ने सहयोग किया।
नत्थूसर गेट बाहर स्थित श्री राजराजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुन्दरी मन्दिर में त्रिदिवसीय नवरात्र महोत्सव का समापन कन्या पूजन के साथ हुआ। मंदिर पुजारी पं. ग्वालदत्त व्यास ने बताया कि मंदिर परिसर में 101 कन्याओं का पूजन किया गया। वहीं 9 दिनों से चल रहे दुर्गा सप्तशती के पाठ की पूर्णाहुति भी हुई।श्रीलक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवं मां सती माता भक्त मंडल की ओर से भांडाशाह जैन मंदिर परिसर में कन्या पूजन का आयोजन हुआ। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर िस्थत चामुण्डा माता मंदिर में चल रहे नवरात्र पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई। पुजारी श्याम सुंदर देरासरी के अनुसार इस अवसर पर हवन में आहुतियां दी गई व कन्या पूजन का आयोजन हुआ।
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
नवरात्र पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर रविवार को देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे। नागणीचीजी, विजय भवन, मां सच्चियाय ओसिया मंदिर, आशापुरा मंदिर, सुजानदेसर कालीमाता मंदिर, मां उष्ट्रवाहिनी मंदिर, राज राजेश्वर बाला त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, सूरसागर के पास िस्थत करणी माता मंदिर, जूनागढ़ िस्थत देवी मंदिर, जयपुर रोड िस्थत वैष्णोधाम सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर िस्थत देवी मंदिरों में दर्शन, पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुए।
वैष्णोदेवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान
रामनवमी पर अमरसिंहपुरा िस्थत माता वैष्णोदेवी सोमारनाथ महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिर संस्थापक राजवी श्याम सिंह के अनुसार देवी मूर्ति का अभिषेक, पूजन, श्रृंगार कर महाआरती की गई। इस अवसर पर कन्याओं का पूजन किया गया व प्रसाद का आयोजन किया गया। भजन व स्तुति गान हुआ। इस अवसर पर मुकेश आहूजा, सुभाष, लक्ष्मण यादव, जसवंत सिंह राजवी, नंदनी, एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित सहित मौहल्ले के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने सहयोग किया।
रामचरित मानस पाठ का आयोजन
रामनवमी के अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा नया कुआं स्थित रघुनाथ मंदिर में अखंड रामचरित मानस का पाठ करवाया गया। अखंड पाठ शनिवार को प्रारंभ हुआ जो रविवार तक चला। इस दौरान संध्याकालीन विशेष आरती की गई। कार्यक्रम के अतिथि कन्हैया लाल कल्ला थे। इस दौरान देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश पालीवाल, निरीक्षक सोनिया रंगा, प्रबंधक राजेश दाधीच सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
source https://www.patrika.com/bikaner-news/chaitra-navratri-7459348/
Comments
Post a Comment