सिंचाई पानी के मुद्दे पर हुई चर्चा

खाजूवाला. यहां जाट धर्मशाला में भाजपा मंडल खाजूवाला की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से मांग भी की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष थानसिंह भाटी ने की। पंचायत समिति सदस्य दलीप जालंधरा ने कहा कि आज किसानों को सिंचाई पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पोंग डेम में पर्याप्त पानी होने के बाद राज्य सरकार द्वारा किसानों को पानी नहीं दिया गया है। लाजपत थोरी ने कहा कि ढाई साल गुजरने के बाद भी एक भी नई डिग्गी स्वीकृत नहीं हुई और न ही खराबे का मुआवजा आज तक दिया गया। क्षेत्र में पहली बार खरीफ की फसल की बुवाई पानी के अभाव में नहीं हो पाई है। अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने सिंचाई पानी तो दूर की बात हैञ आबादियों की पेयजल डिग्गियों का भंडारण भी नहीं करवा पाई। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने शक्ति केंद्र प्रमुख व बूथ अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख सुनिश्चित करें। सभी बूथ की कार्यकारिणी शीघ्र पूरा कर सूची जमा करवाएं। इस अवसर पर धर्मपाल बिरड़ा, शंकर लाल पारीक, शिवकुमार मारू, जिला परिषद सदस्य दौलत राम साहरण, चेयरमैन भागीरथ ज्याणी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-hindi-news-bjp-meeting-6973497/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन