करन्ट से पार्षद पति की मौत पर पार्षदों में रोष

बीकानेर. नगर निगम वार्ड पार्षद कुसुम भाटी के पति मघाराम भाटी की बिजली के करन्ट से हुई मौत पर निगम पार्षदों में रोष है। गुरुवार को भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों सहित कई मनोनीत पार्षदों ने संयुक्त रूप से जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बिजली कंपनी की लापरवाही पर विरोध दर्ज करवाया और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आश्रित पुत्र को नौकरी देने व उचित मुआवजे की भी मांग की गई।

 

घटना के विरोध में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि बीकेईएसएल कंपनी की लगातार लापरवाही चल रही है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं व दुर्घटनाएं हो रही हैं। कंपनी अधिकारी सख्त कार्रवाई करने की बजाय आमजन की आवाज को अनसुना कर रहे हैं। इस दौरान कई पार्षदों ने महिला पार्षद के पति की करन्ट से मौत पर आक्रोश व्यक्त किया। ज्ञापन देने वालों में महापौर सुशीला कंवर, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, कांग्रेस पार्षद अंजना खत्री, जावेद पडि़हार, कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू सहित कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय पार्षदों सहित मनोनीत पार्षद मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/municipal-councilors-6980829/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन