बोथरा कॉम्पलेक्स में लगी आग, तीन जने छत से कूदे

बीकानेर. मुख्य बाजार से सटे मॉर्डन मार्केट में स्थित बोथरा कॉम्पलेक्स में शनिवार सुबह एक ऑफिस से आग की लपटे निकलने लगी। साथ ही कॉम्पलेक्स में धुआं ही धुआं हो गया। इससे कॉक्पलेक्स में संचालित सौ से अधिक दुकानों और ऑफिसों में हडक़म्प मच गया। तीन युवकों ने तो छत से कूदकर जान बचाई। लोग दौडक़र कॉम्पलेक्स से बाहर निकल गए। सूचना पाकर दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंची। मौके पर कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे।


कॉम्पलेक्स की पहली मंजिल पर स्थित एक फायनेंस कम्पनी के ऑफिस में सुबह करीब 10 बजे आग की लपटे निकलती दिखाई पड़ी। सूचना मिलते ही बीछवाल और मुरलीधर अग्निशमन केन्द्र से पांच दमकल गाडि़या मौके पर पहुंच गई व आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। सहायक अग्निशमन अधिकारी रेवन्त सिंह के निर्देशन में प्रभारी भूरसिंह व जगबीर के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग से कार्यालय में रखा सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है।

 

युवकों के लगी चोटें

पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार बोथरा कॉम्प्लेक्स में आग लगने के दौरान ऑफिस में मौजूद तीन युवकों ने नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। छत से कूदने पर संजय पारीक, राहुल एवं हिमांशु पारीक घायल हो गए। जिन्हें ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/fire-in-office-6983678/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन