युवा विद्यार्थी ही देश को नई दिशा प्रदान कर सकता है

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न
बीकानेर के पूनमचंद घिंटाला बने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
बीकानेर.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत का 56वां प्रांतीय अधिवेशन सोमवार को घड़सीसर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। महानगर मंत्री मोहित बापेऊ ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचारक योगेन्द्र कुमार, सत्र अध्यक्ष एवं शिवबाड़ी मठ के संवित सुबोधगिरी महाराज ने किया।

इस अवसर पर स्वागता अध्यक्ष दीपक पारीक, स्वागत सचिव तोलाराम जाखड़, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय ठाकुर, प्रांत अध्यक्ष बलवीर चौधरी तथा उपमन्यु राणा भी मौजूद थे। प्रांतीय अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने गत सत्र की गतिविधियों के बारे में बताया। संवित सुबोधगिरी महाराज ने भारतीय संस्कृति के गौरवमय इतिहास की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि योगेन्द्र कुमार ने विद्यार्थी परिषद के पथ प्रदर्शक, सूत्रों, ज्ञान, शील और एकता को अपने जीवन-व्यवहार में उतारने का संदेश दोहराया। उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय ठाकुर ने भारतीय विद्यार्थी को राष्ट्र का भविष्य बताया। उन्होंने बताया कि देश का युवा विद्यार्थी ही देश को नई दिशा प्रदान कर सकता है। उन्होंने कानून व्यवस्था को ठीक करने, किसानों से किए कर्ज माफी के वायदे को पूरा करने, नई शिक्षा नीति को तुरन्त लागू करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री पूरण सिंह तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय ठाकुर ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी में बीकानेर के पूनमचंद घिंटाला को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अधिवेशन का संचालन उपमन्यु राणा ने किया वहीं बीकानेर महानगर अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/only-a-young-student-can-give-a-new-direction-to-the-country-6710111/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन