राजस्व मिल रहा बीकानेर में, लेन-देन हो रहा श्रीडूंगरगढ़ के बैंक खाते से

बीकानेर. होशियारी के मामले में नगर निगम बीकानेर का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। शहर में सरकारी कार्यालय होने के बावजूद राजस्व प्राप्ति और भुगतान के लिए शहर में दर्जनों राष्ट्रीयकृत बैंकों को दरकिनार कर 70 किलोमीटर दूर श्रीडूंगरगढ़ में स्थित एक बैंक की शाखा में खाता खुलवा रखा है। इस बैंक खाते में निगम लेन-देन तक कर रहा है।
कोई भी सरकारी कार्यालय अपनी राजस्व प्राप्ति और भुगतान के लिए नजदीकी बैंक अथवा शहर में स्थित बैंक को ही लेन-देन के लिए प्राथमिकता देते हुए विभाग का खाता बैंक में खुलवाता है। इस बैंक खाते में विभाग की आय जमा करवाई जाती है और किए जाने वाले भुगतान से संबंधित चैक काटे जाते है।


नगर निगम ने राजस्व प्राप्ति को जमा करवाने और भुगतान के लिए नवम्बर 2020 में श्रीडूंगरगढ़ स्थित एयू स्मॉल फायनेंस बैंक की स्टेशन रोड शाखा में खाता खुलवाया। इस खाते में न केवल निगम की प्रतिदिन की राजस्व प्राप्ति से प्राप्त आय जमा हो रही है बल्कि विभिन्न मदों के तहत भुगतान भी इसी बैंक खाते से किया जा रहा है। लेखाशाखा से जुड़े जानकार भी इसे नियमों के विपरित मान रहे है। वैसे भी शहर में इतने बैंक होने के बावजूद दूर के शहर में खाता खुलवाना अपने आप में निगम को संदेह के घेरे में खड़ा करता है।

 

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साधी चुप्पी
श्रीडूंगरगढ़ में निगम का बैंक खाता खुलवाने और जमा-भुगतान को लेकर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने चुप्पी साध ली है। अधिकारी खाते को लेकर कुछ कहने से बच रहे है। निगम की लेखाशाखा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी भी अधिकारिक रूप से इस पर कुछ कहने से बच रहे है।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/nagar-nigam-doing-transaction-with-bank-account-in-sridungargarh-6701712/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन