कपिल सरोवर में एक व्यक्ति डूबा

बीकानेर/कोलायत। कपिल सरोवर में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह सरोवर में सुबह शव तैरता मिला। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।कोलायत थाने के एएसआई श्रवण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है। उक्त व्यक्ति ने फुल पेंट व शर्ट पहना हुआ है। परिजनों का पता लगा रहे हैं। उक्त शव दो से तीन दिन पुराना है। शव गलने लगा था। शिनाख्त नहीं होने पर शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस को बाइक वाले की तलाश

पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने कपिल मुनि रोड पर बाइक खड़ी की थी। बाइक लावारिश होने पर पुलिस ने जब्त कर लिया था। पुलिस को आशंका है कि डूबने वाला व्यक्ति बाइक वाला हो सकता है।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/one-person-drowned-in-kapil-sarovar-6303303/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर