थाने में चले लात-घुसे और कुर्सियां, दोनों पक्षों के 18 जनें गिरफ्तार

बीकानेर। दहेज के मामले को लेकर शुक्रवार को महिला थाने में दो पक्ष भिड़ पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लातघुसे चले। इतना ही नहीं आरोपियों ने एक-दूसरे पर यहां पड़ी कुर्सियों से भी हमला किया। थाना परिसर में अचानक हुए घटनाक्रम से अफरा-तफरी मच गई। बाद में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें काबू किया और जेएनवीसी पुलिस के सुपुर्द किया।


महिला थाना के मुताबिक शुक्रवार को परिवादिया रुबिना बाना का दहेज का सामान थाने में लाया गया था। परिवादी पक्ष अपनी सूची अनुसार सामान का मिलान कर रहे थे। परिवादी पक्ष ने कहा कि सामान पूरा नहीं है। इस पर आरोपी पक्ष बस इतना ही सामान है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जोरदार बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घुसे चलने लगे। आरोपियों ने यहां ऑफिस मौजूद कुर्सियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

सकपका गए पुलिस कार्मिक
थाना परिसर में बहस के बीच ही दोनों पक्षों में जोरदा झगड़ा हो गया। ऐसे में थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सकपका गए। कार्मिकों ने बीच-बचाव कर उन्हें काबू करने की कोशिश की। उपनिरीक्षक विजयश्री व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने एकबारगी मामला शांत कराया। इसी बीच महिला थाना से जेएनवीसी थाने को इत्तला मिलने पर वहां से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया। बाद पुलिस ने पुलिस लाइन से बस बुलवाकर सभी आरोपियों को जेएनवीसी पुलिस थाने भिजवाया।


इन्हें किया गिरफ्तार
अहमद अली पुत्र कमरुदीन मुख्तयार पुत्र मोहम्मद दीन, इकबाल पुत्र मोहम्म्द हुसैन, सदीक मोहम्मद पुत्र जहरूदीन, महबूब पुत्र अमरदीन, मकबूल पुत्र मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद सलीम, इंसाफ अली पुत्र अब्दुल गनी, मोहम्मद अली पुत्र कमरुदीन, सद्दाम हुसैन पुत्र अहमद अली, मोहम्मद इस्माईल पुत्र शमसुदीन, अशरफ अली पुत्र कमरुदीन, सफी मोहम्मद पुत्र नसीम मोहम्मद, हसन अली पुत्र अब्दुल गनी, उमरदीन पुत्र शमसुदीन, फिश्रोज पुत्र मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शरीफ पुत्र हाजी नसीर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।


शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
महिला थाने में परिवादी व आरोपी पक्ष के लिए आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के १८ जनों को एकबारगी शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गोविंदसिंह चारण, सीआइ जेएनवीसी



source https://www.patrika.com/bikaner-news/18-people-from-both-sides-arrested-in-the-police-station-6309818/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन