महापौर -अधिकारी घूम रहे चमचमाती गाडि़यों में, आग बुझाने के खटारा वाहन

बीकानेर. नगर निगम में आग बुझाने की दमकल गाडिय़ां चाहे वर्षो पुरानी और खटारा हो, लेकिन निगम महापौर सहित अधिकारी नए मॉडल की आधुनिक और चमचमाती गाडि़यों में घूम रहे है। निगम के दमकल बेडे में शामिल गाडि़यों की स्थिति यह है कि आए दिन ये खराब हो रहे हैं और निगम हर साल इन गाडियों की मरम्मत पर लाखो रुपए खर्च कर रहा है। निगम के दमकल बेड़े में 9 गाडियां शामिल है। इनमें 6 गाडियां 15 साल से अधिक पुरानी है। जबकि दो दमकल वाहन 10 साल पुराने है। जबकि महापौर से लेकर आयुक्त और अन्य अधिकारियों के पास दो से पांच साल पुराने वाहन है।

 

 

एक 20 साल और चार 17 साल पुराने वाहन

निगम के दमकल बेडे में शामिल एक वाहन बीस साल से भी अधिक पुराना बताया जा रहा है जबकि तीन दमकल वाहन 17 साल पुराने है। ये वर्ष 2004 मॉडल के है। वहीं एक वाहन 2002 और एक वाहन 2005 मॉडल की है। दो वाहन दस साल पुराने है। ये वर्ष 2011 मॉडल के बताए जा रहे है। दमकल बेडे में शामिल नई गाडी भी पांच साल पुरानी है। यह छोटी गाडी 2016 मॉडल की है।

 

 

हर माह साढ़े तीन लाख रुपए खर्च

निगम ने अपने अधिकारियों के लिए 13 अनुबंधित वाहन ले रखे हैं। बताया जा रहा है कि प्रत्येक वाहन पर हर माह 26 हजार 400 रुपए अनुबंध की राशि खर्च कर रहा है। करीब साढे़ तीन लाख रुपए अधिकारियों के इन वाहनों पर ही निगम खर्च कर रहा है । इनमें एक वाहन उप महापौर के पास होना भी बताया जा रहा है। वहीं महापौर और आयुक्त के पास निगम के अपने वाहन है। ये सभी वाहन दो से पांच साल पुराने ही है। जबकि दमकल बेडे में अधिकतर वाहन 15 साल से अधिक पुराने है।

 

अधिकारियों की सुख सुविधा जरुरी, आमजन की जान -माल दांव पर

आग लगने पर दमकल वाहनों की मदद से आमजन के जान -माल की सुरक्षा की जाती है। निगम इस ओर ध्यान देने के बजाय अपने अधिकारियों की सुख सुविधा पर अधिक ध्यान दे रहा है। निगम में महापौर, उप महापौर सहित आयुक्त से लेकर राजस्व अधिकारियों तक वाहन आंवटित कर रखे है।ं दमकल बेडे में नए वाहन शामिल हो इसको लेकर निगम अधिकारी डीएलबी से आ रहे कि बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे है।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-nagar-nigam-fire-brigade-7179311/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर