67 मेधावी छात्राओं को आज वितरित होगी स्कूटी
बीकानेर. कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2019-20 के तहत राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में शनिवार को सुबह 9 बजे जिले की 67 मेधावी छात्राओं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी तथा बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी के आतिथ्य में आयोजित समारोह में स्कूटी वितरित की जाएगी।
इनमें सामान्य वर्ग की 50 छात्राएं, अनुसूचित जाति की 12 छात्राएं व अल्पसंख्यक वर्ग की 05 छात्राओं का इस योजना के तहत चयन हुआ है। नोडल अधिकारी और प्राचार्य महारानी कॉलेज शिशिर शर्मा ने बताया कि जिन 67 मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी उनमें महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की 23 छात्राएं, डूंगर महाविद्यालय की 18, मांगीलाल बागड़ी कॉलेज नोखा की 11, राजकीय महाविद्यालय, लूणकरणसर की 9 राजकीय श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय की 4 , छतरगढ , खाजूवाला की 1-1 छात्रा को स्कूटी वितरित की जाएगी। स्कूटी योजना की लाभान्वित छात्राओं को कार्यक्रम में अपने महाविद्यालय की आइडी के साथ सुबह 8 बजे राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। प्राचार्य ने बताया कि इस दौरान महाविद्यालय में डे केयर सेंटर का लोकार्पण भी किया जाएगा।
source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-hindi-news-scooty-distribution-program-7148754/
Comments
Post a Comment