रेतीले धोरों के बीच होगी रस्साकशी, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

नोखा. मुकाम के रेतीले धोरों पर 26 अगस्त से राष्ट्रीय स्तर की रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। बीकानेर टग ऑफ वार एसोसिएशन के तत्वावधान में आरएनटी शिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाली ३४वीं सीनियर एवं जूनियर, २३वीं सब जूनियर टग ऑफ वार चैम्पियनशिप में २१ राज्यों की ८६ टीमें भाग लेंगी। इसमें करीब ८०० से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। जूनियर व सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं २६ से २८ अगस्त तक खेली जाएंगी। इसमें करीब ३९ टीमें भाग लेंगी। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं २९ अगस्त से एक सितंबर तक चलेंगी और इसमें ४७ टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में २५ और व्यवस्था में १०० से अधिक सदस्य भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडि़यों के ठहरने व खाने की व्यवस्था अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की ओर से मुकाम में की गई है। प्रतियोगिता की तैयारिी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


टीमें पहुंचना हुई शुरू
एसोसिएशन के सचिव जगदीश चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से खिलाडि़यों की टीमें पहुंचना शुरू हो गई हैं। अधिकतर टीमें ट्रेनों से यात्रा कर नोखा पहुंच रही हैं, यहां से निजी साधनों द्वारा मुकाम पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।


हस्तियों करेंगी शिरकत
उद्घाटन समारोह २६ अगस्त को दोपहर ३.३० बजे आरएनटी शिक्षण संस्थान मुकाम में होगा। संस्थान निदेशक राकेश जाणी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी होंगे। विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई, मुकाम मंदिर पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद आचार्य, सादुलपुर विधायक जगदीशचंद्र, बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, एसडीएम स्वाति गुप्ता, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, जिशिअ माध्यमिक शिक्षा सुरेंद्र सिंह भाटी, सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़, बीकानेर शिक्षा निदेशालय के खेलकू??द अनुभाग के सहायक निदेशक डॉ. जगदीश चौधरी, जिला खेल अधिकारी सोहन लाल गोदारा, सीबीईओ सुरेश दडि़या आदि होंगे।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/national-level-tug-of-war-competition-7029256/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन