भाइयों की दीर्घायु के लिए नाग देवता का किया पूजन
बीकानेर. भाइयों के दीर्घायु की कामना को लेकर बुधवार को नाग पंचमीं पर्व मनाया गया। बहिनों ने अपने भाइयों की रक्षा के लिए नाग देवता का पूजन कर नाग पंचमी की कथा को सुना। नाग पंचमीं पर घर-घर में नाग देवता का पूजन हुआ। मटकियों पर नाग देवता की आकृति बनाकर कुमकुम, अक्षत, मोठ, बाजरा आदि सामग्री से पूजन कर आरती की गई। मंगलवार को बनाए गए ठंडे भोजन का भोग अर्पित किया गया। नाग पंचमी पर घर-घर में नाग देवता का पूजन हुआ। शिव मंदिरों में भगवान शिव के गले में विराजमान नाग देवता का पूजन कर आरती की गई। कई लोगों ने नाग के समक्ष दूध अर्पित किया।
ठंडा भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया
महिलाओं ने नाग देवता के पूजन के बाद एक दिन पहले बनाए गए ठंडे भोजन को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। महिलाओं ने बेसन और मोगर के परांठे, सांगरी की सब्जी भोजन के रूप में विशेष रूप से ग्रहण की। वहीं नाग देवता के दूध और मिठाइयों का भोग भी अर्पित किया गया। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़ के साथ नाग देवता का पूजन किया।
शिवालयों में अभिषेक-पूजन
नाग पंचमीं पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक किया। उन्होंने नाग देवता का विशेष रूप से पूजन किया। वहीं घर-घर में भगवान शिव और नाग देवता का अभिषेक-पूजन किया गया।
source https://www.patrika.com/bikaner-news/nag-panchami-6978775/
Comments
Post a Comment