निर्धारित समय के बाद खुली रखी दुकानें

बीकानेर. निर्धारित समय के बाद भी खुली पाई जाने पर सोमवार को दो दुकानों के विरुद्ध चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि पूगल रोड रोड स्थित बालाजी फ्लोर मिल के विरुद्ध पच्चीस सौ तथा और चुंगी चौकी के पास स्थित वीर तेजा जनरल स्टोर के विरुद्ध पंद्रह सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया। दोनों दुकानें निर्धारित समय के बाद दोपहर तक खुली रही। इसकी शिकायत प्राप्त होने पर औचक कार्यवाही की गई। दोनों दुकानों को अस्थाई रूप से सीज कर दिया गया है।

------------------------

एमआरपी से अधिक राशि में बेच रहे थे सामग्री
तीन दुकानों के विरूद्ध लगाया ढाई-ढाई हजार जुर्माना
बीकानेर. एमआरपी से अधिक दर पर सामग्री का विक्रय किए जाने पर श्रीडूंगरगढ़ की तीन फर्मों के विरूद्ध ढाई-ढाई हजार का जुर्माना लगाया गया है। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि कालाबाजारी और अंकित बिक्री मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई है। श्रीडूंगरगढ के मुख्य बाजार स्थित मोदी ब्रदर्स, धर्मेन्द्र कुमार वासुदेव तथा मोरवानी ट्रेडिंग कम्पनी के विरुद्ध एमआरपी से अधिक दर पर बिक्री प्रमाणित होने पर नियमानुसार तीनों फर्मो के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही करने वाली टीम में विधिक माप विज्ञान अधिकारी भंवर सिंह, प्रवर्तमन अधिकारी इंद्रपाल मीणा तथा प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल शामिल थे।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-news-temporary-seas-shops-6818803/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन