राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बनेगा सौ बैड का संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर

बीकानेर। राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सौ तथा लायंस क्लब एवं रोटरी सेवा सदन में 25-25 बैड के संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को इन स्थानों का अवलोकन किया तथा यहां की विभिन्न व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का किसान घर संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में कार्यरत है। वहीं कृषि विश्वविद्यालय परिसर के इंटरनेशनल हाॅस्टल के अलावा सिद्ध धर्मशाला में क्वारेंटाइन सेंटर के अनुरूप सभी सुविधाएं की गई हैं। इसी श्रृंखला में लायंस क्लब, रोटरी सेवा सदन और राधा स्वामी सत्संग ब्यास में भी ऐसे केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए सभी स्थानों का अवलोकन करते हुए बैड, पेयजल, कूलर, मरीजों एवं परिजनों के प्रवेश एवं निकासी सहित सभी संभावनाओं को देखा गया। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए, जिससे आवश्यकताज पड़ने पर यहां सुविधा प्रारम्भ की जा सके। इस दौरान क्वारेंटाइन व्यवस्था प्रकोष्ठ प्रभारी एवं नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, निगम आयुक्त एएच गौरी, डाॅ राजा चावला, डाॅ. बी एल मीणा, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के एरिया सचिव हरदेव सिंह मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-news-hundred-bad-institutional-quarantine-center-6818669/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन