सुबह नियमों की अनदेखी, दोपहर में सूनी सड़कों का निरीक्षण

बाजार और मंडी खुलने पर उमड़ती है लोगों भीड़
बीकानेर.
कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयासों अधिकारियों की अनदेखी के चलते पानी फिर रहा है। सुबह छह से ग्यारह बजे तक शहर के प्रमुख बाजार और सब्जी मंडियों में उमडऩे वाली लोगों की भीड़ कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रही है। हैरानी की बात यह है कि सुबह भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की नजर नहीं रहती। जबकि सुबह ग्यारह बजे के बाद जन अनुशासन पखवाड़े के तहत बंद बाजार और सूनी सड़कों पर अधिकारियों को निरीक्षण करते देखा जा रहा है।


सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां
कोटगेट फल-सब्जी मंडी और मुख्यमंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है। घर-घर फल-सब्जी एवं किराना सामान की आपूर्ति में दी गई छूट के बावजूद लोगों की भीड़ बाजार और मंडियों में उमड़ रही है। लोगों की मानें तो घर-घर फल-सब्जी और किराना सामान की आपूर्ति नियमित नहीं होने से लोगों को खरीदारी के लिए मजबूरन बाहर निकलना पड़ रहा है।


नियंत्रण से बाहर लोगों की भीड़
शहर के प्रमुख बाजार और मुख्य फल-सब्जी मंडी सहित कोटगेट सब्जी मंडी में उमडऩे वाली भीड़ को नियंत्रित करने के प्रशासनिक दावों की पोल खुल रही है। यहां सुबह छह से ग्यारह बजे तक भीड़ को काबू करने और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में दिनभर के प्रयासों पर सुबह बाजारों में उमडऩे वाली भीड़ पानी फेर रही है। यही कारण है कि रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कोई कमी दिखाई नहीं देती।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/ignoring-the-rules-in-the-morning-inspection-of-dry-roads-in-the-afte-6821146/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन