गौशाला में डाले जाए बेसहारा पशु

बीकानेर. शहर की सडक़ों पर खुले घूम रहे बेसहारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने रोष जताया है। गुरुवार को पार्षदों ने निगम आयुक्त एएच गौरी के समक्ष गुरुवार को मुरलीधर व्यास नगर में गाय की चपेट में आने से महिला के घायल होने की घटना को प्रमुखता से रखा और जल्द से जल्द बेसहारा पशुओं को पकडऩे की मांग की।

इस दौरान पार्षदों ने कहा कि निगम अपनी गौशाला अथवा किसी अन्य गौशाला में पशुओं को रखे, लेकिन सडक़ों से पशुओं के पकडऩे का सिलसिला जल्द शुरू हो। पार्षदों ने इस बात पर रोष जताया कि शहर में पिछले दस महीनों से पशु पकडऩे का काम बंद पड़ा है, निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान भाजपा पार्षद सुधा आचार्य और कांग्रेस पार्षद चेतना चौधरी के नेतृत्व में पार्षदों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने सडक़ों से जल्द पशु पकड़वाने का आश्वासन दिया। लेकिन निगम गोशाला में पशु कब से डाले जाएंगे, इस पर कुछ स्पष्ट कहने से बचते रहे। इस दौरान उपायुक्त पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

ये रहे मौजूद
आयुक्त के समक्ष बेसहारा पशुओं की समस्या रखने के दौरान पार्षद सुधा आचार्य, दुलीचंद शर्मा, बजरंग सोंखल, विनोद धवल, जमन लाल गजरा, प्रतीक स्वामी, माणक कुमावत, चेतना चौधरी, आनन्द सिंह सोढ़ा, मनोज बिश्नोई, पारस मारू, शांति लाल मोदी, रफीक, वसीम फिरोज अब्बासी, पूनम चंद सहित ताहिर हुसैन, युनूस खान, आदर्श शर्मा, सुरेन्द्र डोटासरा, हिमांशु शर्मा, मुकेश ओझा, सुमित शर्मा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, अमित पुरोहित, गोपाल हर्ष आदि मौजूद रहे।

 

हरा चारा बेचने वालों पर लगेगा अंकुश
नगर निगम अपनी गौशाला होने के बाद भी हठधर्मिता के चलते उसमें पशु पिछले दस महीनों से नहीं डाल रहा है। जो लोग सडक़ों पर खुले में घूम रहे पशुओं को हरा चारा डाल कर उनका पेट भरवा रहे है उस पर भी अब रोक लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। निगम हरा चारा बेचने वालों पर अंकुश लगाएगा। आयुक्त ने पार्षदों को बताया कि हरा चारा बेचने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा, ताकि पशुओं का जमावड़ा न हो और दुर्घटनाओं पर रोक लगे।
शहर में विभिन्न स्थानों पर लोग रोज बेसहारा पशुओं को हरा चारा खिलाते है। इसके लिए ठेले गाडे भी लगते है। यहां पशुओं का जमावड़ा रहता है।

 

निगम ने मुरलीधर व्यास नगर से पकड़े पशु
मुरलीधर व्यास नगर में बुधवार को हुई घटना के बाद गुरुवार को नगर निगम ने क्षेत्र से सडक़ों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा। निगम स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश जावा के अनुसार कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों से १० पशुओं को पकड़ा गया और उन्हे कानासर स्थित अग्रसेन जीव जन्तु कल्याण समिति गौशाला में रखा गया है। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से अब नियमित रूप से पशु पकडे जाएंगे। वहीं पशु पकडऩे के लिए निगम ने टेण्डर प्रक्रिया भी शुरू करने जा रहा है।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/destitute-animals-should-be-put-in-the-cowshed-6701670/

Comments

Popular posts from this blog

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

कोरोना से जन्म-मृत्यु पंजीयन घटे, यूडी टैक्स वसूली पर भी पड़ा असर