लुढ़कने लगा पारा, धीरे-धीरे बढ़ रही सर्दी
बीकानेर. अंचल में अब सर्दी अब धीरे-धीरे बढऩे लगी है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं, वहीं रात को कंबल ओढऩे की भी जरूरत महसूस होने लगी है। पिछले सात दिन में नजर डालें तो गुरुवार को न्यूनतम पारे में लगभग तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं चार दिन के मुकाबले अधिकतम पारा थोड़ा ऊपर गया है।
१० नवंबर को जहां अधिकतम पारा ३३.६ डिग्री से ऊपर था, वहीं १६ नवंबर को यह १० डिग्री लुढ़क कर २३.६ डिग्री तक आ पहुंचा था। इसके बाद दो दिन २५ डिग्री रहा तो गुरुवार को दो डिग्री बढ़कर २७.४ डिग्री हो गया। न्यूनतम पारे की बात करें तो १० नवंबर को न्यूनतम पारा १७.६ डिग्री था। वहीं १६ नवंबर को यह तीन डिग्री गिरकर १४.५ डिग्री हो गया। इसके बाद लगातार गिरकर गुरुवार को १०.३ डिग्री पर आ गया।
यह स्थिति उत्तर भारत में यकायक मौसम बदलने से हुई। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इससे जयपुर के साथ दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में बारिश हुई और ओले गिरे। इस बारिश और बर्फबारी का असर दिखने लगा। सुबह-सुबह हल्के कोहरे का भी असर रहता है। वहीं शाम हल्की सर्द होने लगी हैं।
यह रही पिछले दिनों की स्थिति
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
१०नवंबर ३३.६ १७.६
११नवंबर ३०.२ १४.२
१२नवंबर २९.६ १४.७
१३नवंबर ३०.० १३.५
१४नवंबर ३२.० १४.७
१५नवंबर ३१.० १८.३
१६नवंबर २३.६ १४.५
१७नवंबर २५.० १३.०
१८नवंबर २५.६ ११.०
१९नवंबर २७.४ १०.३
source https://www.patrika.com/bikaner-news/bikaner-weather-news-6526406/
Comments
Post a Comment