दिन-दहाड़े पिस्तौल दिखाकर पोस्ट ऑफिस में लूट

बीकानेर। लालगढ़ रेलवे अस्पताल के पास स्थित पोस्ट ऑफिस में शनिवार सुबह दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपए लूट ले गए। बदमाशों ने कर्मचारियों पर फायरिंग भी की लेकिन गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। बदमाश जाते समय कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर भाग छूटे। बाद में पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने वारदात की इत्तला पुलिस एवं उच्चाधिकारियों को दी।

एएसपी पवन कुमार मीणा ने बताया कि लालगढ़ रेलवे अस्पताल के पास स्थित पोस्ट ऑफिस में सुबह करीब ग्यारह बजे बाइक पर दो बदमाश आए। वारदात के समय ऑफिस में चार कार्मिक थे। कार्मिकों को पिस्तौल दिखाकर डराया धमकाया। बदमाशों ने कर्मचारियों पर एक फायर किया जिससे कार्मिक डर गए। बाद में कार्मिक ऑफिस में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपए लूटकर भाग गए। वारदात की सूचना के बाद सीओ सिटी सुभाष शर्मा, नयाशहर सीआइ भवानीसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे।

पहले रेकी फिर की वारदात
पोस्ट ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि बदमाशों ने पहले रेकी की फिर वारदात को अंजाम दिया। पोस्ट ऑफिस में शनिवार सुबह ही करीब साढ़े तीन लाख रुपए जमा हुए थे। बदमाशों को जानकारी में था कि पोस्ट ऑफिस में रुपए है। इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/pistol-in-broad-daylight-robbed-in-post-office-6409535/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन