खेतों में हैलीकॉप्टर से टिड्डियां पर स्प्रे का छिड़काव

बीकानेर/तेजरासर। नापासर गुसाईसर तेजरासर रोही में एलसीओ व कृषि विभाग की टीम ने रविवार को तेजरासर-गुंंसाईसर सड़क किनारे स्थित खेतों में हैलीकॉप्टर से स्प्रे का छिड़काव कर टिड्डियों को भगाया।

कृषि विभाग के सहायक निदेशक डॉ रामकिशोर मेहरा, कृषि सहायक अधिकारी मालाराम जाट सहित एलसीओ की टीम उपस्थित रही। तेजरासर गुसाईसर में पिछले कई दिनों से टिड्डियों का जमावड़ा लगा हुअस है। कृषि विभाग को सूचना मिली तो पूरे दल बल के साथ रात को ही खेतों में जाकर उनकी लोकेशन देखी। सुबह जल्दी आकर उन पर छिड़काव किया गया। कृषि सुपर वाइजर मालाराम ने बताया कि टिड्डियां जिन खेतों में फसलों पर बैठती वहां बड़ा नुकसान करती है। बैठी हुई टिड्डियों पर हेलीकॉप्टर द्वारा छिड़काव किया गया

ग्रामीण करें सहयोग
कृषि विभाग के अधिकारियोंने ग्रामीणों से टिड्डियों को खत्म करने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि टिड्डियों की कृषि विभाग को सूचनादेवें। साथ ही पता करें कि रात में टिड्डियां कहां बैठी है। टिड्डियों को भगाने के लिए ग्रामीण अपने ट्रेक्टर संसाधन का भी साथ लगाकर सहयोग करे।



source https://www.patrika.com/bikaner-news/spraying-of-locusts-on-field-helicopters-6297968/

Comments

Popular posts from this blog

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन